प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता / Beauty at home with natural bleach

गोरे होने की चाह हर लड़की की होती है| हमारे देश में हर लड़की यही चाहती है कि उसकी रंगत घरेलु नुस्खे अपनाकर दिन पर दिन निखरती जाये| वो भी कम पैसे में घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता| आजकल tv पर आने वाले क्रीम के दर्जनों विज्ञापन हम सबको भ्रमित करते है| इन सभी विज्ञापन में 1-2 हफ्ते में गोरापन लाने की बात कही जाती है, और हर विज्ञापन अपनी क्रीम या लोशन की तारीफ बढ़ा चढ़ा कर करता है| ये विज्ञापन अपने प्रोडक्ट की गारंटी भी नहीं देते| इन सब बातों के चक्रव्यू में ग्राहक फंस जाते है और गलत प्रोडक्ट का उपयोग करने लगते है जो हमारी स्किन के लिए नुकसानदायक होता है, क्युकी हम विज्ञापन की बातों में आ जाते है और उस प्रोडक्ट के बारे में पूरी जानकारी नहीं लेते| हर किसी इन्सान की स्किन अलग अलग होती है जिससे हर प्रोडक्ट हर किसी को सूट नहीं करता| हमें कभी भी कोई फेस प्रोडक्ट खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए, यह भी पढ़ लेना चाहिए कि उसमे किस किस चीज का उपयोग किया गया है|

बाजार में उपलब्ध अच्छी क्वालिटी की क्रीम बहुत महंगी होती है और इनमें जरुरत से ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल होता है| कई बार हम इन विज्ञापन की बातों में आ जाते है और ये प्रोडक्ट उपयोग कर लेते है जिससे हमारा फेस समय के साथ ख़राब होने लगता है और हमें डॉक्टरों के चक्कर लगाने पड़ते है जिससे और भी ज्यादा पैसे खर्च हो जाते है| हम अपने चेहरे की रंगत बढ़ाने के लिए ब्यूटी पार्लर का भी रूख करते है लेकिन यहाँ पर भी हमारे बहुत पैसे और समय खर्च होता है| कई महिलायें ऐसी है जिनके पास पारलर में खर्च करने के लिए इतने पैसे नहीं होते है| इन सब परेशानियों के बीच हम घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता, यह हमें सोचने में मजबूर कर देता है| इस सवाल का जबाब हमारे सामने हमारे घर पर ही मौजूद है| जी हाँ हमारे घर पर हमारे किचन में आपकी सारी परेशानियों का हल है| यकीन मानिये आपके किचन में मौजूद सामान के साथ आप बिना खर्च करे अपनी रंगत में चार चाँद लगा सकते है| वो भी हमेशा के लिए और अपने चेहरे को नुकसान पहुंचाए बिना|

चलिए आपको बताते है  घरेलू प्राकृतिक ब्लीच से घर पर निखारे सुंदरता  के माध्यम से घरेलु नुस्खे, जो आपकी मदद करेंगे चेहरे का रंग साफ़ करने के लिए| इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरुरत पड़ेगी जैसे नीम्बू का रस , दही, शहद, टमाटर, फलों का पल्प, चंदन पाउडर, दूध, ओट्स आदि|

You might also like

error: Content is protected !!