अंडे का मीठा हलवा बनाने की आसान विधि / Easy Way to Make Sweet Pudding of Egg

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

कितने लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 30 मिनट से 1 घंटा

मील टाइप : नॉन-वेज

 

आवश्यक सामग्री

दूध 1/2 लीटर

खोया/मावा 200 ग्राम

अंड 6

चीनी 250 ग्राम

इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

घी 1/2 कप

कड़ाही

मोटी तले वाली कड़ाही

पिस्ता 1 बड़ा चम्मच

खरबूजा के दाने 1/2 छोटा चम्मच

 

विधि

– कड़ाही में दूध डालकर मीडियम आंच पर रखें.

– जब दूध में उबाल आ जाए तो इसमें खोया डालकर तब तक चलाते हुए पकाए जब तक दूध गाढ़ा न हो जाए.

– जब दूध का मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए तो आंच बंद कर दें.

– ठंडे मिश्रण में अंडे फोड़ें, चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. आप इसे ब्लेंडर में पीस भी सकते हैं.

– भारी तली वाली कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर रखें.

– घी के खुशबू आने के बाद इसमें मिश्रण डालकर चलाते हुए पकाएं.

– इसमें 30-35 मिनट लगेंगे. हलवा जले नहीं इसलिए आंच धीमी रखें और बीच-बीच में चलाते रहें.

– जब हलवा दानेदार हो जाए तो आंच बंद कर दें.

– एक थाली में थोड़ा-सा घी लगा लें. इसमें हलवा पलट लें.

– चम्मच से अच्छी तरह फैला लें. फिर मनचाहे आकार में काट लें.

– ठंडा होने के बाद पिस्ता और खरबूजा दाने छिड़कर अंडे के हलवे का मजा लें.

You might also like

error: Content is protected !!