लड़कों की इन खूबियों से जल्दी फ्रेंडली होती हैं लड़कियां / Girls are quickly friendly with these qualities of girls
लड़कियों की इज्जत करने वाले, नर्म दिल लड़के ही ज्यादा पसंद आते हैं. अगर आप स्मार्ट हैं और तब भी लडकी आपकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है तो कुछ अपने व्यवहार में बदलाव कीजिए. यहां हम आपको कुछ बातें बताते हैं जिनसे इंप्रेस होकर लड़कियां लड़कों से फ्रेंडली हो जाती है.
मस्तमौला और खुशमिजाज
लड़कियों को ऐसे लडके भी पसंद आते हैं जो मस्तमौला और खुशमिजाज नेचर के हों. क्योंकि चेहरे की रौनक से आपके नेचर का पता चलता है. अगर आपका चेहरा खिला-खिला रहेगा तो आप जोश से भरपूर दिखते हैं जो लड़कियों को आपकी तरफ खींचता है.
लड़कियों को हर काम बंधकर या टाइम के अनुसार करना पड़ता है. जैसे समय से घर आना, यहां नहीं जाना, किसके साथ जा रही हो आदि. इसलिए जब भी लड़कियों को मस्तमौला लड़के या लड़कों की कंपनी मिलती है, तो वो उनसे जल्दी फ्रेंडली हो जाती हैं.
केयर करने वाला
लड़कों का केयरिंग स्वभाव लड़कियों को उनके प्रति आकर्षित करता है. लड़कियों को अक्सर केयरिंग लड़के पसंद आते हैं. जो उन्हें स्पेशल फील करवाएं, किसी भी काम को करने से पहले उनसे सलाह ले और उसे अमल में भी लाएं.
इंटेलएक्चुअल बनें
इंटेलएक्चुअल लड़के भी अच्छे लगते हैं. तो आप अब किताबें पढ़नी शुरू कर दीजिए, शायद कोई अच्छी लड़की आपको चाहने लग जाए. महिलाओं को हमेशा उनकी प्रशंसा करने वाले पुरुष अच्छे लगते हैं, और वो भी वे जो उनके बिना कहे उनकी प्रशंसा करें. इसके साथ अगर लड़का इंटलीजेंट हो और लड़कियों की हर प्रॉब्लम को सॉल्व करने का हुनर आता हो, तो आप बहुत आसानी से लड़कियों को अपाना दीवाना बना सकते हैं.
महिलाओं को सम्मान देने वाले
लड़कियों को महिलाओं का सम्मान करने वाले लडके भी पसंद होते हैं. आमतौर पर जो लड़के लड़कियों या महिलाओं से रिस्पेक्ट से बात करते हैं या उनके सामने किसी ओर को महिलाओं से बदतमीजी करने से रोके,तो वो बात उन्हें बेहद इंप्रेस करती है. महिलाओं को सम्मान देने से लड़कियों को लगता है आप महिलाओं की इज्जत करते हैं.