खुद कैसे करे फेसिअल / Khud Kaise Kare Phesial

घर बैठे कैसे करे फेसिअल के लिए सामग्री –

फेस पैक – 

फेस क्रीम/ moisturizer

स्क्रब

गुलाब जल

शहद

कॉटन

ककड़ी का टुकड़ा या tea बैग

गुनगुने पानी में डाला हुआ टॉवल

अपनी पसंद का म्यूजिक ( सबसे ज्यादा जरुरी J)

घर बैठे कैसे करे फेसिअल  का तरीका –

सबसे पहले अपनी पसंद का म्यूजिक लगा लें, जिससे आप एक आरामदायक मॉहोल तैयार कर लेंगे|

अपने बालों को पीछे अच्छे से बांध ले, जिससे वे चेहरे पर ना आयें|

अब आप घर बैठे कैसे करे फेसिअल (Do it yourself DIY facial in home in hindi) शुरू कर सकते है | इसके लिए सबसे पहले cleanser को कॉटन में लें और उससे अपना फेस अच्छे से साफ़ कर लें| इसके बाद टोवल से अपना फेस पौंछ ले जिससे चेहरे की धुल मिट्टी और एक्स्ट्रा आयल निकल जाये| अब अपने चेहरे पर circulation motion में उंगलीयां चलायें| चेहरे को साफ़ सूखे कपड़े से पौंछे, टोवल को कभी फेस पर रगड़ना नहीं चाइये इससे झुरियां आती है| हल्के हाथ से टोवल से फेस साफ़ करना चाइये|

अब 1 tsp शहद लें और उसमें ½ tsp नीम्बू का रस मिलाएं| अब इस मिक्सचर को अपने फेस और गर्दन पर लगायें| इसे 2 min तक लगे रहने दें फिर गीले टॉवल से साफ़ कर लें| इस बीच आप अपना फेस पैक तैयार कर लें| जिससे आपके समय की बचत होगी|

अब अपने चेहरे पर स्क्रब लगायें| अगर आपके पास रेडीमेड स्क्रब नहीं है तो आप इसे घर पर बना सकती है| इसके लिए आप 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच शक्कर को फेस क्रीम में मिला ले| बस आपका स्क्रब तैयार है| स्क्रब को अपने फेस और गर्दन दोनों जगह हाथों को गोल घुमाते हुए नीचे से उपर की और ले जाएँ| अब अपनी chin को उपर करें और गर्दन के हिस्से में नीचे से उपर मसाज करें| गर्दन भी चेहरा जितना महत्वपूर्ण हिस्सा है, उसका भी चेहरा जितना ख्याल रखें| गर्दन पर भी लोगों की नज़र सबसे पहले पड़ती है| अब गीले  टॉवल से फेस साफ़ करें|

अब मसाज क्रीम लेकर इसे भी चेहरे पर सर्कुलर motion में चलायें| फेस के हर एक भाग पर धयान दे| नाक और उसके आस पास सबसे ज्यादा धूल बैठती है, इस हिस्से की मसाज थोड़ी ज्यादा देर तक करें| कभी सर्कुलर motion में तो कभी नीचे से उपर की ओर  मसाज करें| अपने माथे और कान के पास वाले हिस्से पर भी अच्छे से मसाज करें| आँखों के पास बहुत हल्के हाथों से कम देर मसाज करें|

अपने हाथ की 2 उंगलीयों से V का sign बनायें और अब उंगलीयों को चेहरे पर घुमाएँ| ध्यान रखे आपको अपने चेहरे पर ज्यादा प्रेशर नहीं देना है | अगर फेस सूख रहा है तो गुलाब जल का उपयोग करें| 5-8 min से ज्यादा ये मसाज ना करें|

अब समय है फेस पैक का, फेस पैक आप घर या बाजार कहीं का भी अपने स्किन के अनुसार उपयोग करें| पैक को फेस और गर्दन पर अच्छे से लगा लें| पैक भी आपको नीचे से उपर डायरेक्शन में लगाना है| अब ककड़ी के टुकड़ों को अपनी आँखों में रख लें और आराम से बैठ जाएँ एवं अपना म्यूजिक एन्जॉय करें| पैक जब सूख जाये तब हल्का सा उस पर गुलाब जल लगायें और सर्कुलर motion में ½ min मसाज करें| अब अपने फेस को पानी से धो लें और moisturizer लगा लें|

You might also like

error: Content is protected !!