10 आध्यात्मिक सुविचार / 10 Spiritual Thoughts
(1) प्रभु से यह मत कहो कि समस्या विकट है
बल्कि समस्या से कह दो कि मेरे प्रभु मेरे निकट हैं…
(2) आध्यात्मिक अनमोल वचन : मेरी दीवानगी का उधार ‘श्याम’ तुझे चुकाने की जरुरत नही है,
मैं तुझे देखता हूँ और किश्तें अदा हो जाती है…
(3) आत्मा को निरंतर साफ करते रहें,
दुनिया को निरंतर माफ़ करते रहें,
परमात्मा को निरंतर याद करते रहें…
(4) कैसे शुक्र करूँ तेरी रहमतों का ए खुदा,
मुझे माँगने का सलीका नही हैं, पर तू देने की हर अदा जानता है…
(5) भगवान कहते हैं,
तलाश ना कर मुझे ज़मीन-ओ-आसमान की गर्दिशों में, अगर तेरे दिल में नहीं तो कहीं नहीं हूँ मैं…
(6) आध्यात्मिक विचार : कान्हा तेरे वादे तू ही जाने, मेरा तो आज भी वही कहना है,
जिस दिन साँस टूटेगी, उस दिन ही तेरी आस छूटेगी…
(7) मुझे अक्ल उतनी ही देना मेरे साहिब,
कि कभी दखल ना कर सकूँ तेरी रज़ा में…
(8) सुख मै बहु संगी भए दुख मै संगि न कोई……
कहु नानक हरि भजु मना अंति सहाई होई……
(9) तू नहीं तेरे अंदर बैठे रब्ब से मोहब्बत है मुझे,
तू तो बस एक जरिया है मेरी इबादत का…
(10) आध्यात्मिक प्रेरक विचार : उम्र और ज़िंदगी में फर्क बस इतना है जो गुरु बिन बीती वो उम्र,
जो गुरु के साथ बीती वो ज़िंदगी…