
विश्व एवं भारतीय इतिहास में 12 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 12 July in World and Indian history)
हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 12 जुलाई को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारत व विश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 12 जुलाई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 12 जुलाई को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।
भारतीय इतिहास में 12 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 12 July in Indian history)
भारतीय इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
- 1489 – लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी का दिल्ली में निधन हुआ।
- 1674 – शिवाजी (Shivaji) ने ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ मित्रता के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये
- 1799 – रणजीत सिंह ने भांगी मिस्ल से लाहौर का कब्जा किया, सिख साम्राज्य की स्थापना और पंजाब के महाराजा बनने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था।
- 1823 – भारत में निर्मित पहला वाष्प जहाज ‘डायना’ का कलकत्ता (Calcutta) (अब कोलकाता) में अनावरण किया गया
- 1895 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री का जन्म 12 जुलाई 1895 को हुआ था।
- 1949 – महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi) की हत्या के बाद आरएसएस (RSS) पर लगाए गए प्रतिबन्ध को सशर्त हटाया गया
- 1960 – भागलपुर और रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
- 1961 – खडकवासला और पंशेत बांधों की विफलता के कारण बाढ़ में कम से कम 2,000 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1965 – क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर का जन्म 12 जुलाई 1965 को हुआ।
- 1966 – इंदिरा गांधी ने मॉस्को का दौरा किया।
- 1970 – अलकनंदा नदी में आई भीषण बाढ़ ने 600 लोगों की जान ली।
- 1972 – गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई का जन्म मदुरै, तमिलनाडु, भारत में हुआ था
- 1999 – भारतीय सेना में कार्यरत मेजर संदीप उन्नीकृष्णन बिहार रेजिमेंट (इन्फेंट्री) की सातवीं बटालियन का लेफ्टिनेंट आयुक्त किया गया।
- 2001 – भारत (India) और बांग्लादेश (Bangladesh) अगरतल्ला और ढाका (Dhaka) के बीच ‘मैत्री’ बस सेवा प्रारम्भ हुई
- 2013 – हिन्दी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता प्राण का निधन हुआ।
- 2012 – मशहूर पहलवान एवं बॉलीवुड कलाकार दारा सिंह का भी निधन हुआ।
- 2019 – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मैनेजिंग डायरेक्टर अंशुला कांत को वर्ल्ड बैंक का मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर बनाया गया।
- 2019 – यूएस इंडिया स्ट्रेटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम का द्वितीय वार्षिक लीडरशिप शिखर सम्मेलन वाशिंगटन में आयोजित किया गया।
- 2020 – रेलवे ने पहली बार आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिले से सूखी मिर्ची विशेष पार्सल ट्रेन से पड़ोसी देश बांग्लादेश तक पहुंचाई।
- 2021 – एपीडा ने नेफेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
विश्व इतिहास में 12 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 12 July in World history)
विश्व इतिहास में 12 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
- 100 ईसा पूर्व – रोमन सम्राट जूलियस सीजर का जन्म हुआ।
- 1096 – पीटर द हर्मिट के नेतृत्व में क्रूसेडर बुल्गारिया के सोफिया पहुँचे।
- 1290 – इंग्लैंड के सम्राट एडवर्ड प्रथम के आदेश पर यहूदियों को बाहर निकाला गया।
- 1346 – लक्जमबर्ग के चार्ल्स चतुर्थ को रोमन साम्राज्य का शासक चुना गया।
- 1543 – इंगलैंड के राजा हेनरी अष्टम ने छठी एवं अंतिम पत्नी कैथरीन पार के साथ विवाह किया।
- 1673 – नीदरलैंड और डेनमार्क के बीच रक्षा संघि पर हस्ताक्षर हुए।
- 1690 – विलियम ऑफ ऑरेंज के नेतृत्व में प्रोटेस्टेंटों ने रोमन कैथोलिक सेना को पराजित किया।
- 1704 – स्टानिस्लाव लेस्जसिन्स्की पोलैंड का राजा बनाया गया।
- 1730 – लोरेन्जो कॉर्सिनी को पोप क्लेमेंस बारहवीं के रूप में चुना गया।
- 1774 – कार्लिस्ले, पेनसिल्वेनिया के नागरिक, आजादी के प्रतीकात्मक घोषणापत्र को पास किया।
- 1776 – कप्तान जेम्स कुक (James Cook) की तीसरी यात्रा शुरू हुई वह ब्रिटिश खोजकर्ता और नाविक थे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की
- 1801 – अल्जीसिरास की लड़ाई में ब्रिटेन ने फ्रांस और स्पेन को पराजित किया।
- 1812 – अमेरिका ने कनाडा पर विंडसर, ओन्टेरियो में आक्रमण किया।
- 1859 – विलियम गुडले द्वारा पेपर बैग निर्माण मशीन का पेटेंट
- 1862 – अमेरिकी कांग्रेस ने मेडल ऑफ ऑनर को प्राधिकृत किया।
- 1874 – ओन्टारियो कृषि कॉलेज की स्थापना की गयी।
- 1879 – बुल्गारिया में नेशनल गार्ड्स यूनिट की स्थापना में हुई थी।
- 1912 – ‘क्वीन एलिजाबेथ’ अमेरिका में प्रदर्शित होने वाली पहली विदेशी फिल्म बनी।
- 1913 – सर्बियाई सेनाओं ने बल्गेरियाई शहर विदिन की घेराबंदी शुरू कर दीं।
- 1918 – टोकायाम की खाड़ी में जापानी युद्धपोत में विस्फोट हुआ। जिसमें 500 लोगों की मौत हुई।
- 1935 – बेल्जियम ने तत्कालीन सोवियत संघ को मान्यता दी।
- 1939 – त्रिनिदाद और टोबैगो रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई।
- 1943 – प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया 12000 मरे।
- 1948 – इजरायल के प्रधानमंत्री डेविड बेन-गुरियन ने लोद और रामला के कस्बों से फिलिस्तीनियों के निष्कासन का आदेश दिया था।
- 1957 – अमेरिकी सर्जन लेरोय इ बर्नी ने बताया कि धुम्रपान और फेफड़े के कैंसर में सीधा संबंध होता है।
- 1960 – रूसी एसएफएसआर के मुख्य यंग पायनियर शिविर ऑरिलोनोक की स्थापना हुई थी।
- 1967 – यूनानी सैन्य शासन ने अपनी नागरिकता के 480 यूनानी टुकड़े किए।
- 1967 – न्यू जर्सी नेवार्क में दंगों की शुरुआत हुई थी।
- 1971 – ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी झंडा पहली बार उड़ाया गया था।
- 1973 – प्रोचोरोवका की लड़ाई में रूस ने नाजियों को हराया, 12000 मरे।
- 1973 – अमेरिका के नेशनल पर्सनेल रिकॉर्ड्स सेंटर के ऑफिस में आग लगी थी।
- 1975 – साओ तोमे और प्रिंसेपी ने पुर्तगाल में स्वतंत्रता की घोषणा की
- 1979 – किरिबाती का द्वीप राष्ट्र यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र हो गया था।
- 1982 – चेकर मोटर्स निगम ऑटोमोबाइल ने अपना उत्पादन बंद किया।
- 1989 – दक्षिण कोरिया (South Koria) के सियोल में लोटे वर्ल्ड एडवेंचर खोला गया
- 1990 – रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा की।
- 1993 – जापान में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। जिसमें लगभग 160 लोगों की मौत हो गई थी।
- 1994 – फ़िलिस्तीनी मुक्ति संगठन के अध्यक्ष यासर अराफात 27 वर्षों का निर्वासित जीवन जीने के बाद गाजा पट्टी में आये।
- 1997 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई का पाकिस्तान में जन्म।
- 1998 – 16वें विश्वकप फ़ुटबाल के फ़ाइनल में फ़्रांस ने ब्राजील को 3-0 से हराया । लगभग 1.7 अरब लोगों ने देखा।
- 2003 – उत्तर और दक्षिण कोरिया परमाणु हथियार मुद्दे पर बातचीत के लिए सहमत।
- 2005 – मशहूर क्रिकेट अंपायर डेविड शेफर्ड (David Shepherd) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर्मेंट लिया था
- 2006 – इस्रायल ने अपने दो सैनिकों के बंधक बनाये जाने के बाद लेबनान पर हमला किया।
- 2012 – सीरियाई सेना द्वारा 200 लोग ट्रेम्से में मारे गए।
- 2013 – ब्रेटिज्ञ-सुर-ऑर्ज में फ्रांसीसी यात्री ट्रेन के अपहरण में 6 लोग मारे गए थे और 200 घायल हुए थे।
- 2021 – इंग्लैंड पर पेनॉल्टी शूटआउट से जीत के बाद इटली यूरो कप फुटबॉल चैंपियन बना।
12 जुलाई को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on July 12)
- 100 ईसा पूर्व – रोमन सम्राट जूलियस सीजर (Julius Caesar) का जन्म हुआ था।
- 1895 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखक दुर्गा प्रसाद खत्री (Durga Prasad Khatri) का जन्म हुआ था।
- 1900 – भारतीय अभिनेता छबि विश्वास (Chhavi Vishvas) का जन्म हुआ था।
- 1909 – हिन्दी फ़िल्मों के निर्देशक बिमल राय (Bimal Rai) का जन्म हुआ था।
- 1917 – भारतीय राजनेता व बिहार के मुख्यमंत्री रहे सत्येन्द्र नारायण सिन्हा (Satyendra Narayan Sinha) का जन्म हुआ था।
- 1961 – भारतीय अभिनेता एवं गायक शिव राजकुमार (Shiv Rajkumar) का जन्म हुआ था।
- 1965 – क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) का जन्म हुआ था।
- 1968 – भारतीय अभिनेता विनय पाठक (Vinay Pathak) का जन्म हुआ था।
- 1974 – भारतीय अभिनेता प्रवीन दबस (Praveen Dabas) का जन्म हुआ था।
- 1982 – भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल (Achanta Sharath Kamal) का जन्म हुआ था।
- 1986 – भारतीय-जर्मन अभिनेत्री एवलिन शर्मा का जन्म हुआ था।
- 1997 – नोबल पुरस्कार से सम्मानित मलाला युसुफजई (Malala Yousafzai) का जन्म हुआ था।
12 जुलाई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 12 July)
- 1489 – लोदी वंश के संस्थापक बहलुल खान लोदी (Bahlol Khan Lodi) का निधन हुआ था।
- 1982 – प्रख्यात साहित्यिक संस्था ‘प्रसाद परिषद’ के भूतपूर्व सभापति विश्वनाथ प्रसाद मिश्र (Vishwanath Prasad Mishra) का निधन हुआ था।
- 1999 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध सदाबहार अभिनेता राजेंद्र कुमार (Rajendra Kumar) का निधन हुआ था।
- 2002 – भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री घनश्याम छोटेलाल ओझा (Ghanshyam Chhotalal Oza) का निधन हुआ था।
- 2005 – भारतीय राजनीतिज्ञ और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता पी. के. वासुदेवन नायर (P. K. Vasudevan Nair) का निधन हुआ था।
- 2012 – विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता दारा सिंह (Dara Singh) का निधन हुआ था।
- 2013 – भारतीय अभिनेता पॉल भट्टाचार्य (Paul Bhattacharya) का निधन हुआ था।
- 2013 – भारतीय अभिनेता प्राण कृष्ण सिकंद (Pran Krishna Sikand) का निधन हुआ था।
- 2013 – हिन्दी फ़िल्मों के जाने माने नायक, खलनायक और चरित्र अभिनेता प्राण (Praan) का निधन हुआ था।
- 2013 – बोस कार्पोरशन के संस्थापक और पीठाध्यक्ष रहे संयुक्त राज्य अमेरिका के अभियंता (इंजीनियर) अमर गोपाल बोस का निधन हुआ।
- 2018 – आध्यात्मिक नेता दादा जे पी वासवानी (Dada J P Vaswani) का निधन हुआ था।
- 2019 – पूर्व बिलियर्ड्स और स्नूकर फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सी. कपूर का निधन।
- 2019 – गोवा के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, डॉ.विल्फ्रेड मेसक्विता का मुंबई में एक बीमारी के बाद निधन हो गया।
- 2020 – डच के महान फुटबॉलर विम सूर्बिएर (Wim Suurbier) का निधन।
- 2020 – पद्म श्री सम्मानित प्रख्यात स्तंभकार नगीनदास सांघवी का गुजरात के सूरत में निधन हो गया।
- 2021 – इंडियन ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च धार्मिक गुरू मोरन मार बेसिलियोस मार्थोमा पॉलस द्वितीय (74 वर्ष) का निधन हुआ।
12 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (12 July Important Events and Festivities)
- विश्व मलाला दिवस (World Malala Day)
- राष्ट्रीय सादगी दिवस (National Simplicity Day)
- विश्व पेपर बैग डे (World Paper Bag Day)
- केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) की वर्षगांठ (168वीं)
कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।