14 जुलाई – आज का इतिहास (14 July – Today’s History)

विश्व एवं भारतीय इतिहास में 14 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 14 July in World and Indian history)

हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 14 जुलाई को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारत व विश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 14 जुलाई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 14 जुलाई को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।

भारतीय इतिहास में 14 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 14 July in Indian history)

भारतीय इतिहास में 14 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1636 – मुगल बादशाह शाहजहां ने औरंगजेब को दक्कन का वायसराय नियुक्त किया।
  • 1656 – सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म हुआ था।
  • 1856 – भारत के एक महान समाज सुधारक गोपाल गणेश आगरकर का जन्म हुआ था।
  • 1900 – प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1902 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभान गुप्ता का जन्म हुआ था।
  • 1909 – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म हुआ था।
  • 1929 – भारतीय जनता पार्टी के एक राजनेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कैलाश चंद्र जोशी का जन्म हाटपिपल्या, देवास राज्य, ब्रिटिश भारत मे हुआ
  • 1937 – भारतीय अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का जन्म हुआ था।
  • 1969 – जयपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
  • 1942 – नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म हुआ था।
  • 1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ था।
  • 1969 – जयपुर में मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत हुई।
  • 1975 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ था।
  • 2003 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।
  • 2016 – राकेश चतुर्वेदी बने सीबीएसई के नए चेयरमैन।
  • 2018 – अंतरराष्ट्रीय ख्याति के विशिष्ट चित्रकार ललित मोहन राय का निधन दुमका में हुआ था।
  • 2019 – भारत के स्टार मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में अपनी लगातार 11वीं जीत दर्ज की।
  • 2020 – असम राज्य आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने कहा कि 14 जुलाई तक बाढ़ से अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 30 जिलों का 45,40,890 किलोमीटर क्षेत्र प्रभावित हैं।

विश्व इतिहास में 14 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 14 July in World history)

विश्व इतिहास में 14 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1223 – फिलिप II की मृत्यु के बाद उनके बेटे लुइस VIII फ्रांस के राजा बने।
  • 1456 – बेलग्रेड के युद्ध में हंगरी ने ऑटोमन को पराजित किया।
  • 1536 – फ्रांस एवं पुर्तगाल ने स्पेन के खिलाफ लियोंस के नौसैनिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
  • 1789 – फ्रांस में क्रांति की शुरुआत। क्रांति के दौरान जनता ने बास्टिल की ऐतिहासिक जेल पर कब्जा कर उसके बड़े हिस्से को तबाह कर दिया।
  • 1798 – अमेरिकी कांग्रेस ने ‘राजद्रोह एक्ट’ को मंजूरी दी। इसके बाद सरकार के खिलाफ गलत या भ्रम फैलाने वाली बात लिखना, छापना या बोलना अपराध बन गया।
  • 1850 – कृत्रिम तौर पर (प्रशीतन द्वारा) जमाई गई बर्फ का पहला सार्वजनिक प्रदर्शन हुआ।
  • 1853 – न्यूजीलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।
  • 1861 – कॉट लिंग नामक अमरीकी व्यक्ति ने अतीत के अविष्कारों के अनुभवों और अनुसंधानों का प्रयोंग करके मशीनगन बनाई।
  • 1864 – अमेरिका के मोन्टाना प्रांत की राजधानी हेलेना में सोने की खोज हुई।
  • 1900 – यूरोपीय गुट ने चीन में बॉक्सर विद्रोहियों के कब्जे से तिएन्तसिन को वापस लिया।
  • 1911 – राइट भाइयों के लिए एक प्रदर्शनी पायलट हैरी एटवुड, व्हाइट हाउस के दक्षिण लॉन में अपने हवाई जहाज पर उतरे बाद में उन्हें इस अवसर के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति विलियम हॉवर्ड टाफ्ट से स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था।
  • 1914 – पहले तरल ईंधन आधारित रॉकेट की डिजाइन का पेटेंट रॉबर्ट एच गोगार्ड ने हासिल किया।
  • 1916 – प्रथम विश्व युद्ध: सोल्ले की लड़ाई के भीतर एक कार्रवाई के रूप में डेलविले वुड की लड़ाई की शुरुआत हुई जो 3 सितंबर 1916 तक चली थी।
  • 1927 – हवाई द्वीप में विमान की पहली व्यावसायिक उड़ान शुरू हुई।
  • 1928 – नई वियतनाम क्रांतिकारी पार्टी की स्थापना हुयू में हुई थी।
  • 1933 – जर्मनी में नाजी पार्टी को छोड़ शेष सभी को गैरकानूनी घोषित किया गया और दमनकारी नीति की शुरूआत हुई।
  • 1933 – नाज़ी यूजीनिक्स कानून की घोषणा के साथ आनुवंशिक रूप से बीमारियों की रोकथाम के लिए शुरू हुआ था।
  • 1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी के बमवर्षक विमानों ने स्वेज पर बमबारी की।
  • 1943 – डायमंड, मिसौरी में, जॉर्ज वाशिंगटन कार्वर राष्ट्रीय स्मारक अफ्रीकी अमेरिकी के सम्मान में पहला संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय स्मारक बन गय
  • 1948 – इतालवी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पाल्मिरो टोगलीट्टी को इतालवी संसद के पास गोली मारकर घायल कर दिया गया
  • 1950 – कोरियाई युद्ध: उत्तरी कोरियाई सैनिकों ने ताइजॉन की लड़ाई शुरू की
  • 1951 – CBS चैनल पर घुड़दौड़ के रूप में किसी खेल कार्यक्रम का पहली बार रंगीन प्रसारण किया गया।
  • 1958 – इराक़ में जनरल अब्दुल करीम के विद्रोह के बाद राजशाही व्यवस्था का अंत और प्रजातंत्र की स्थापना हुई।
  • 1960 – जेन गुडल वर्तमान में तंजानिया में गोम्बे स्ट्रीम रिजर्व में जंगली में चिम्पांजी के प्रसिद्ध अध्ययन शुरू करने के लिए पहुंचे थे।
  • 1965 – मंगल के पास से गुजरने वाले नासा के अंतरिक्ष यान ने किसी दूसरे ग्रह की पहली क्लोज अप-तस्वीरें खींची।
  • 1969 – जयपुर में मालगाड़ी और पसेंजर ट्रेन की टक्कर में 85 लोगों की मौत।
  • 1969 – अमेरिका के वित्त मंत्रालय और फेडरल रिजर्व सिस्टम ने 500, 1,000, 5,000 और 10,000 डॉलर के नोटों का इस्तेमाल बहुत कम होने के कारण तुंरत प्रभाव से रोकने की घोषणा की।
  • 1972 – तत्कालीन सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1976 – अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने जिमी कार्टर को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित किया।
  • 1976 – कनाडा में मौत की सजा समाप्त हो गई थी।
  • 1979 – अमेरिका ने अपना नाभिकीय टेस्ट किया।
  • 1987 – ताइवान में 37 वर्षों के सैनिक शासन का अंत हुआ।
  • 1991 – इराक से ब्रिटिश सेना की वापसी।
  • 1996 – सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान को ब्राउन संशोधन के अंतर्गत हथियार भेजने प्रारम्भ किये।
  • 1999 – मेकरी मोरीटा पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री नियुक्त।
  • 2003 – रूस की येलेना इसिनबायेवा ने महिला पोल वाल्ट में नया विश्व रिकार्ड बनाया।
  • 2007 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री सलम फ़याद ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 – नेपाल की कार्यकारी संसद ने प्रधानमंत्री के निर्वाचन वाले संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2008 – वेनेजुएला की डायना मेंडोजा ने मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीता।
  • 2011 – इंडोनेशिया में माउंट लोकोन ज्वालामुखी फटने से करीब पांच हजार फीट की ऊंचाई तक गर्म लावा निकला था।
  • 2014 – इंग्लैंड के चर्च ने महिलाओं को भी बिशप बनाने के पक्ष में वोट किया।
  • 2014 – मिस्र की सरकार ने इजरायल और गाजा के बीच जारी हिंसा को समाप्त करने के लिए संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा।
  • 2015 – नासा का न्यू हॉरिजन प्लूटो पर जाने वाला पहला अंतरिक्षयान बना।
  • 2016 – नाइस, फ्रांस में एक आतंकवादी वाहन हमले ने 86 नागरिकों को मार दिया और 400 से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया था।
  • 2019 – अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने खनन से जुड़े एक विवाद में फैसला सुनाते हुए पाकिस्तान पर 5.976 अरब डॉलर (40 हजार करोड़ भारतीय रुपये) का जुर्माना लगाया।
  • 2019 – रूसी वैज्ञानिकों ने प्रोटॉन-एम प्रक्षेपण यान के जरिये अंतरिक्ष वेधशाला ‘स्पेक्टर-आरजी’ को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया ।
  • 2020 – अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर किए और अमेरिका द्वारा उसे मिलने वाली तरजीह को भी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके समाप्त कर दिया।
  • 2020 – अमेरिका के बाद ब्रिटेन ने चीनी कंपनी हुवावे को 5जी नेटवर्क बनाने को लेकर बैन कर दिया।
  • 2021 – संयुक्त अरब अमीरात इजरायल में दूतावास खोलने वाला खाड़ी का पहला देश बना।

14 जुलाई को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on July 14)

  • 1656 – सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन का जन्म हुआ था।
  • 1856 – प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का जन्म हुआ था।
  • 1900 – प्रसिद्ध राष्ट्र भक्त, स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार देशबंधु गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1902 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चन्द्रभानु गुप्त का जन्म हुआ था।
  • 1909 – प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेताओं में से एक और केरल के प्रथम मुख्यमंत्री ई. एम. एस. नमबूद्रिपद का जन्म हुआ था।
  • 1920 – दो बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने शंकरराव चव्हाण का जन्म हुआ था।
  • 1929 – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश चंद्र जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1937 – भारतीय अभिनेत्री सुधा शिवपुरी का जन्म हुआ था।
  • 1942 – नौवीं लोकसभा के सदस्य के. कालीमुत्तु का जन्म हुआ था।
  • 1945 – टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज और देश के बड़े उद्योगपति शिव नादर का जन्म हुआ था।
  • 1971 – संसद सदस्य लोकसभा (भाजपा) अनिल फिरोजिया का जन्म हुआ था।

14 जुलाई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 14 July)

  • 1896 – हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का निधन हुआ था।
  • 1975 – हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक मदन मोहन का निधन हुआ था।
  • 1982 – भारतीय छाती चिकित्सक, मेडिकल माइकोलॉजिस्ट और पल्मोनोलॉजिस्ट रमन विश्वनाथन का निधन हुआ था।
  • 2003 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस का निधन हुआ था।
  • 2019 – बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह हुसैन मोहम्मद इरशाद का उम्र संबंधी परेशानियों के कारण ढाका के एक अस्पताल में इंतकाल हो गया।

14 जुलाई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (14 July Important Events and Festivities)

  • शार्क जागरूकता दिवस (Shark Awareness Day)
  • फ्रांँस का राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल दिवस) [National Day of France (Bastille Day)]
  • विश्व चिंपैंजी दिवस (World Chimpanzee Day)

कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।