18 जुलाई – आज का इतिहास (18 July – Today’s History)

विश्व एवं भारतीय इतिहास में 18 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 18 July in World and Indian history)

हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 18 जुलाई को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारतविश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 18 जुलाई का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 18 जुलाई को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।

भारतीय इतिहास में 18 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 18 July in Indian history)

भारतीय इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1857 – बंबई विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
  • 1980 – पूर्ण रूप से भारत निर्मित उपग्रह ‘रोहिणी-1’ पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हुआ।
  • 1982 – भारतीय बॉलीवुड नायिका, गायिका और मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ।
  • 2002 – डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।
  • 2002 – सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने आज ही के दिन 2002 में छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।
  • 2003 – वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।
  • 2005 – मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने आज ही के दिन 2005 में भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।
  • 2007 – भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को 18 जुलाई 2007 में क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
  • 2008 – भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हजार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।
  • 2012 – भारत के पहले सुपर स्टार राजेश खन्ना का निधन हुआ।
  • 2014 – उच्चतम न्यायालय ने सुनील गावस्कर को बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त किया।

विश्व इतिहास में 18 जुलाई की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 18 July in World history)

विश्व इतिहास में 18 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1290 – इंग्लैंड के किंग एडवर्ड ने यहूदियों के निष्कासन का आदेश दिया।
  • 1630 – स्पेन के सैनिकों ने इटली के मंतुआ प्रांत पर कब्जा किया।
  • 1737 – बेंजा लुका में लड़ाई के दौरान तुर्की सेना ने आस्ट्रिया को पराजित किया।
  • 1743 – साप्ताहिक अखबार न्यूयार्क में दुनिया में पहली बार आधे पृष्ठ का विज्ञापन प्रकाशित किया गया।
  • 1781 – ब्रिटेन के प्रख्यात खगोलशास्त्री विलियम हरशल ने आकाश गंगा की वास्तविकता का पता लगाया।
  • 1872 – ब्रिटेन में चुनाव में गुप्त मतदान अधिनियम आया। इससे पहले मतदान खुले तौर पर किए जाते थे।
  • 1907 – फ्रांसीसी सैनिकों ने 1907 में कैसाब्लांका पर कब्जा किया।
  • 1914 – यू.एस. कांग्रेस ने एविएशन सेक्शन यू.एस. सिग्नल कोर का गठन किया, जिसने पहली बार अमेरिकी सेना के भीतर विमान को आधिकारिक दर्जा दिया था।
  • 1922 – विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म हुआ था।
  • 1925 – एडॉल्फ हिटलर ने मेरा कम्फ प्रकाशित किया था।
  • 1931 – पहला वातानुकूलित पानी का जहाज ‘मरिपोसा’ शुरू हुआ।
  • 1932 – यूरोपीय देश बेल्जियम, लक्जमबर्ग और हॉलैंड के बीच एकता संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1943 – ब्रिटिश सेना ने आज ही के दिन 1943 में इटली के कटानिया शहर पर हमला किया
  • 1944 – ब्रिटिश सैनिकों ने नाॅरमैंडी की बाेर्केबस पर्वतीय श्रृंखला पर कब्जा किया।
  • 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध: युद्ध के प्रयास में कई झड़पों के कारण हिडनकी तोजो जापान के प्रधान मंत्री के रूप में इस्तीफा दे दिया था।
  • 1951 – जर्सी जो वालकाॅट सबसे अधिक उम्र में हैवीवेट चैंपियन बने।
  • 1951 – उरुग्वे ने संविधान स्वीकार किया।
  • 1955 – पहली बार परमाणु ऊर्जा से उत्पादित बिजली को व्यावसायिक रूप से बेचा गया।
  • 1963 – सीरिया में सैन्य तख्तापलट विफल हुआ।
  • 1966 – ह्यूमन स्पेसफाइट: मिथुन 10 को 70 घंटे के मिशन पर केप केनेडी से लॉन्च किया गया था।
  • 1968 – कैलिफोर्निया के सेंता क्लारा में इंटेल कॉरपोरेशन की स्थापना आज ही के दिन 1968 में हुई।
  • 1973 – अफगानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना हुई।
  • 1975 – अंग्रेज गायिका-गीतकार, रैपर और रिकॉर्ड निर्माता एम.आई.ए का जन्म हुआ था।
  • 1976 – 1976 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में जिमनास्टिक में एकदम सही 10 स्कोर करने के लिए ओलंपिक खेलों के इतिहास में नाडिया कॉमनेसी पहला व्यक्ति बन गया था।
  • 1977 – वियतनाम संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
  • 1978 – मिस्र और इजरायल के बीच दो दिवसीय अधिकारिक वार्ता शुरू हुई।
  • 1985 – सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1992 – लेस होरिबल्स सेर्नेट्स की एक तस्वीर ली गई, जो वर्ल्ड वाइड वेब पर पोस्ट की गई पहली तस्वीर बन गई थी।
  • 1994 – ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।
  • 1996 – तूफान ने क्यूबेक की सबसे महंगी प्राकृतिक आपदाओं में से एक शुरू होने से, सगुएने नदी पर गंभीर बाढ़ आयी थी।
  • 1996 – मुल्लातीवु की लड़ाई: लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम ने श्रीलंका सेना के आधार पर कब्जा कर लिया जिसमें 1200 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे।
  • 1999 – फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने 1999 में आज़ाद किया।
  • 2000 – रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा आज ही के दिन 2000 में फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की ।
  • 2002 – तेल अवीव में हुए बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल।
  • 2004 – अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।
  • 2012 – किम जोंग उन को आधिकारिक तौर पर उत्तर कोरिया का सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया और उन्हें कोरियाई पीपुल्स आर्मी में मार्शल का पद दिया गया।
  • 2012 – बर्गस एयरपोर्ट, बुल्गारिया में एक इज़राइली टूर बस पर बम विस्फोट के बाद कम से कम सात लोग मारे गए और 32 अन्य घायल हो गए थे।
  • 2013 – अमेरिका के बड़े शहर डेट्रायट ने दिवालिया होने की अर्जी दाखिल की थी। डेट्रॉयट की म्युनिसिपल बॉडी पर 1,800 करोड़ डॉलर का कर्ज था।
  • 2016 – पाकिस्तान के स्वात में बम धमाका, 7 की मौत।

18 जुलाई को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on July 18)

  • 1861 – भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन कादम्बिनी गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 1918 – नोबेल पुरस्कार सम्मानित दक्षिण अफ़्रीका के भूतपूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का जन्म हुआ था।
  • 1921 – संयुक्त राज्य अमेरिका के अंतरिक्ष यात्री जॉन ग्‍लेन का जन्म हुआ था।
  • 1922 – विज्ञान के अमेरिकी दार्शनिक टॉमस कून का जन्म हुआ।
  • 1927 – प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक मेहदी हसन का जन्म हुआ था।
  • 1931 – भारतीय राजनीतिज्ञ भवानम वेंकटराम रेड्डी का जन्म हुआ था।
  • 1935 – सरस्वती कांची मठ के 69वें शंकराचार्य जयेन्द्र सरस्वती का जन्म हुआ।
  • 1946 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकारों राजेश जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1948 – भारतीय साहित्यकार अरुण प्रकाश का जन्म हुआ था।
  • 1950 – ग्रेट ब्रिटेन के उद्योगपति रिचर्ड ब्रैनसन का जन्म हुआ था।
  • 1972 – भारतीय अभिनेत्री सौन्दर्या का जन्म हुआ था।
  • 1975 – अंग्रेज गायिका-गीतकार, रैपर और रिकॉर्ड निर्माता एम.आई.ए. का जन्म हुआ।
  • 1982 – भारतीय बॉलीवुड-हॉलीवुड अभिनेत्री, एवं मिस वर्ल्ड 2000 प्रियंका चोपड़ा का जन्म हुआ था।
  • 1994 – भारतीय अभिनेत्री छवि पांडे का जन्म हुआ था।
  • 1996 – भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्म हुआ था।

18 जुलाई को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 18 July)

  • 1948 – भारतीय सेना के वीर अमर शहीदों में एक पीरू सिंह का निधन हुआ था।
  • 1998 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का निधन हुआ था।
  • 1999 – विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन 18 जुलाई 1999 को हुआ था।
  • 2012 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का निधन हुआ था।
  • 2012 – भारतीय कमेंटेटर सुरेश सरैया का निधन हुआ था।
  • 2016 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्व गायिका मुबारक बेगम का निधन हुआ था।
  • 2017 – सुप्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार तथा सहृदय समीक्षक अजित शंकर चौधरी का निधन 2017 में हुआ।

कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

You might also like

error: Content is protected !!