25 जून – आज का इतिहास (25 June – Today’s History)

विश्व एवं भारतीय इतिहास में 25 जून की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 25 June in World and Indian history)

हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 25 जून को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारत व विश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 25 जून का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 25 जून को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।

भारतीय इतिहास में 25 जून की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 25 June in Indian history)

भारतीय इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1529 – मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।
  • 1900 – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड लुई माउंटबेटन (Lord Louis Mountbatten) का जन्म हुआ था।
  • 1903 – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पाण्डे (Chandrashekhar Pandey) का जन्म हुआ था।
  • 1908 – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani) का जन्म हुआ था।
  • 1913 – बाबा सोहन सिंह की अध्यक्षता में गदर पार्टी (Gadar Parti) का गठन हुआ
  • 1924 – बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन (Madan Mohan) का जन्म हुआ था।
  • 1931 – भारत के आठवें प्रधानमंत्री (Prime Minister) विश्वनाथ प्रताप सिंह (Vishwanath Pratap Singh) का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म हुआ था।
  • 1932 – भारतीय क्रिकेट टीम ने ब्रिटेन के लॉर्ड्स मैदान पर अपना पहला टेस्ट मैच खेला।
  • 1950 – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती (Swami Sahajanand Saraswati) का निधन हुआ था।
  • 1951 – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) का जन्म हुआ था।
  • 1961 – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म हुआ।
  • 1974 – बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर (Karishma Kapoor) का जन्म हुआ था।
  • 1975 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय (Manoj Kumar Pandey) का जन्म हुआ था।
  • 1975 – इंदिरा गांधी (Indra Gandhi) के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद (Fakhruddin Ali Ahmed) ने देश में आंतरिक आपातकाल लगाने की घोषणा की थी
  • 1977 – आपातकाल की बरसी को ‘काला दिवस’ के रुप में मनाया जाता है
  • 1983 – भारत ने वेस्टइंडीज को 43 रनों से हरा कर पहली बार क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।
  • 1985 – भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Agrawal) का जन्म हुआ था।
  • 2004 – रूस ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय लिया था।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मकान व प्लाट की रजिस्ट्री सस्ती कर उस पर लगने वाला स्टाम्प शुल्क 8% से घटाकर 5% कर दिया।
  • 2017 – किदाम्बी श्रीकान्त ने ऑस्ट्रेलिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता।

विश्व इतिहास में 25 जून की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 25 June in World history)

विश्व इतिहास में 25 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1788 – वर्जीनिया अमेरिका (America) के संविधान को अपनाने वाला 10वां राज्य बना
  • 1868 – अमेरिका के राष्ट्रपति (President) एंड्रयू जॉनसन ने सरकारी कर्मचारियों के लिये दिन में आठ घंटे काम करने का कानून पारित किया
  • 1906 – पिट्सबर्ग, पेंसिल्वेनिया करोड़पति हैरी थॉ ने प्रमुख वास्तुकार स्टैनफोर्ड व्हाइट को गोली मार दी थी।
  • 1910 – इगोर स्ट्राविंस्की के बैले द फायरबर्ड का प्रीमियर पेरिस में हुआ, जिससे उन्हें संगीतकार के रूप में प्रमुखता मिली थी।
  • 1935 – सोवियत संघ और कोलंबिया के बीच राजनयिक संबंध स्थापित किए गए थे।
  • 1938 – डॉ डगलस हाइड का उद्घाटन आयरलैंड के पहले राष्ट्रपति के रूप में किया गया था।
  • 1940 – द्वितीय विश्व युद्ध: फ्रांस आधिकारिक तौर पर जर्मनी को 01:35 बजे आत्मसमर्पण किया।
  • 1941 – फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।
  • 1943 – होलोकॉस्ट: पोलैंड में ज़ेस्टोचोवा गेटो में यहूदियों ने नाज़ियों के खिलाफ विद्रोह किया गया था।
  • 1944 – द्वितीय विश्व युद्ध: ताली-इहंतला की लड़ाई, जो कभी भी नॉर्डिक देशों में लड़ी सबसे बड़ी लड़ाई शुरू हुई।
  • 1947 – द यंग गर्ल की डायरी (जिसे एनी फ्रैंक की डायरी के रूप में जाना जाता है) को प्रकाशित किया गया था। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकी और 67 भाषाओं में अनुवादित हुई।
  • 1950 – आजादी की लड़ाई लड़ रहे उत्तरी और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।
  • 1951 – अमेरिकी टेलीविजन एवं रेडियो नेटवर्क सीबीएस ने न्यूयार्क से चार शहरों में पहले रंगीन टीवी प्रोग्राम का प्रसारण किया।
  • 1960 – मेडागास्कर फ्रांस से स्वतंत्र हुआ।
  • 1961 – इराक ने घोषणा की कि कुवैत इराक का हिस्सा है।
  • 1981 – माइक्रोसॉफ्ट को वाशिंगटन के अपने गृह राज्य में एक निगमित व्यवसाय बनने के लिए पुनर्गठित किया गया था।
  • 1991 – क्रोएशिया और स्लोवेनिया युगोस्लाविया से जनमत संग्रह द्वारा अपनी आजादी की घोषणा की थी।
  • 1993 – किम कैंपबेल ने कनाडा की पहली महिला प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  • 1994 – जापान के प्रधानमंत्री सुतोमु हाता ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 1996 – सऊदी अरब में खोबार टावर्स बमबारी ने19 अमेरिकी सैनिकों को मार दिया था।
  • 1998 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति बिल क्लिंटन 9 दिन की यात्रा पर चीन पहुँचे।
  • 1999 – दुनिया के महानतम टेनिस खिलाड़ियों मे गिने जाने वाले बोरिस बेकर रिटायर हो गए।
  • 1999 – संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा युगोस्लावियाई राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच की गिरफ़्तारी की सूचना देने पर 50 लाख डालर के इनाम की घोषणा की।
  • 2002 – तालिबान शासन के अंत के बाद अफ़ग़ानिस्तान में नये मंत्रिमंडल ने शपथ ग्रहण किया था।
  • 2003 – सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन का निधन हुआ था।
  • 2005 – ईरान के राष्ट्रपति चुनाव में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा हुई।
  • 2009 – म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन का निधन हुआ।
  • 2010 – ऑस्ट्रिया में दुनिया का सबसे बड़ा सोने का सिक्का 40 लाख डालर में नीलाम हुआ।
  • 2011 – ह्यूस्टन के उद्यमी एवं खरपतवार हटाने की मशीन के आविष्कारक जॉर्ज सी बैलस सीनियर का निधन।
  • 2013 – तमीम बिन हमद अल थानी (Tamim bin Hamad Al Thani) कतर के आठवें अमीर बन गए, जो वर्तमान में दुनिया के सबसे युवा शासक हैं
  • 2014 – उरुग्वे के फुटबॉल खिलाड़ी लुईस सुआरेज पर फीफा 2014 विश्वकप के दौरान विपक्षी टीम के खिलाड़ी को दांत से काटने का आरोप लगा।
  • 2019 – स्पेसएक्स ने अपने फाल्कन हेवी रॉकेट को केप कैनवेरल से लॉन्च किया।

25 जून को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on June 25)

  • 1900 – ब्रिटिश राजनेता, नौसेना प्रमुख और भारत के अन्तिम वाइसराय लॉर्ड लुई माउंटबेटन (Lord Louis Mountbatten) का जन्म हुआ था।
  • 1903 – प्रसिद्ध साहित्यकारों में से एक चन्द्रशेखर पाण्डे (Chandrashekhar Pandey) का जन्म हुआ था।
  • 1903 – ग्रेट ब्रिटेन के लेखक जॉर्ज ऑरवेल का जन्म हुआ था।
  • 1908 – महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ सुचेता कृपलानी (Sucheta Kripalani) का जन्म हुआ था।
  • 1924 – बॉलीवुड फ़िल्म संगीत निर्देशक मदन मोहन (Madan Mohan) का जन्म हुआ था।
  • 1931 – भारत के आठवें प्रधानमंत्री (Prime Minister) विश्वनाथ प्रताप सिंह (Vishwanath Pratap Singh) का जन्म हुआ था।
  • 1951 – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह (Satish Shah) का जन्म हुआ था।
  • 1957 – भारतीय अभिनेता रघुबीर यादव (Raghuvir Yadav) का जन्म हुआ था।
  • 1961 – भारत के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता सतीश शाह का जन्म हुआ था।
  • 1963 – ग्रेट ब्रिटेन के गायक जॉर्ज माइकल का जन्म हुआ था।
  • 1974 – बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर (Karishma Kapoor) का जन्म हुआ था।
  • 1975 – परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मनोज कुमार पांडेय (Manoj Kumar Pandey) का जन्म हुआ था।
  • 1978 – भारतीय अभिनेता आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) का जन्म हुआ था।
  • 1985 – भारतीय अभिनेत्री काजल अग्रवाल (Kajal Agrawal) का जन्म हुआ था।
  • 1986 – भारतीय अभिनेत्री सई ताम्‍हणकर (Sai Tamhankar) का जन्म हुआ था।

25 जून को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 25 June)

  • 1922 – भारतीय कवि और लेखक सत्‍येन्‍द्र नाथ दत्‍ता (Satyendra Nath Dutta) का निधन हुआ था।
  • 1950 – भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती (Swami Sahajanand Saraswati) का निधन हुआ था।
  • 2003 – सिंगापुर के शीर्ष वकील और भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य आर. पाल कृष्णन (R. Pal Krishnan) का निधन हुआ था।
  • 2009 – म्यूजिक और डांस की नई परिभाषा लिखने वाले विख्यात अंग्रेजी गायक व नर्तक माइकल जैक्‍सन (Michael Jackson) का निधन हुआ था।
  • 2009 – भारतीय राजनीतिज्ञ शिव चंद्र माथुर (Shiv Chandra Mathur) का निधन हुआ था।
  • 2009 – संयुक्त राज्य अमेरिका अभिनेत्री फराह फॉसेट का निधन हुआ था।

25 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (25 June Important Events and Festivities)

  • अंतर्राष्‍ट्रीय नाविक दिवस (International Day of the Seafarer)

कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।