
विश्व एवं भारतीय इतिहास में 25 मार्च की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 25 March in World and Indian history)
हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 25 मार्च को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारत व विश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 25 मार्च का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 25 मार्च को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।
भारतीय इतिहास में 25 मार्च की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 25 March in Indian history)
भारतीय इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
- 1788 – समाचारपत्र ‘कलकत्ता गैजेट’ में भारतीय भाषा बांग्ला का पहला विज्ञापन प्रकाशित किया गया.
- 1898 – स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।
- 1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
- 1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगों में शहीद हो गए।
- 1948 – थियेटर की दुनिया और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार फारुख शेख का जन्म अमरोली गुजरात में हुआ था.
- 1954 – देश के पहले हेलीकाप्टर “एस-55” को दिल्ली में उतारा गया.
- 1999 – भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीजा मामले में छूट देने की घोषणा की।
- 2007 – टीम इंडिया विश्वकप क्रिकेट से बाहर।
- 2008 – टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म ‘कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज’ ने इंटरनेशनल फर्म ‘याहू’ से गठजोड़ किया।
- 2011 – उड़ीसा का नाम ओडिशा किए जाने संबंधी विधेयक को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी गुरुवार को मंजूरी दे दी गई।
- 2011 – सिक्का निर्माण विधेयक 2011 में नोट फाड़ने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का प्रावधान किया गया।
- 2017 – राजस्थान के बीकानेर की तनुश्री पारीक बनीं देश की पहली महिला बीएसएफ अधिकारी।
- 2019 – भारतीय वायु सेना हुई और मजबूत, बेड़े में शामिल हुए 4 चिनूक चॉपर।
- 2019 – पानीपत: चौथी एक करोड़ी कुश्ती में रेलवे बना ओवरऑल चैंपियन और हरियाणा उपविजेता, 1.85 करोड़ के इनाम वितरित।
- 2021 – छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 12 वाहनों में आग लगाई।
विश्व इतिहास में 25 मार्च की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 25 March in World history)
विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
- 421 – इटली में वेनिस शहर की स्थापना हुई।
- 1306 – रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया.
- 1410 – योंगल सम्राट ने मंगोलों के अपने सैन्य अभियानों का पहला शुभारंभ किया, जिसके परिणामस्वरूप मंगोल खानबुनशिरि का पतन हुआ।
- 1655 – शनि के सबसे बड़े उपग्रह टाइटन की खोज हुई।
- 1668 – अमेरिका में पहली बार घुड़दौड़ का आयोजन हुआ.
- 1669 – सिसदी द्वीप पर ज्वालामुखी माउंट एटना में भयावह विस्फोट, 20 हजार से अधिक लोगो की मौत।
- 1700 – इंग्लैंड, नीदरलैंड और फ्रांस ने दूसरी उन्मूलन समझौते पर हस्ताक्षर किये गए.
- 1807 – इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई।
- 1807 – ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार को समाप्त किया।
- 1814 – नीदरलैंड बैंक की स्थापना हुई.
- 1821 – ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
- 1883 – विश्व के सबसे आधुनिक समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत ‘सागर केन्या’ का जलावतरण.
- 1896 – यूनान की राजधानी एथेंस में आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई.
- 1901 – अमेरिका के मार्शल टाउन के पास राक आइलैंड ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 55 लोगों की मौत.
- 1901 – मर्सिडीज कार जनता के सामने पेश की गई थी। तभी से सुविधाओं से युक्त और लक्जरी की नई परिभाषा गढ़ने वाली कारों का एक नया युग शुरू हुआ।
- 1924 – ग्रीक ने अपने गणतंत्र बनने की घोषणा की.
- 1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने कर दी.
- 1980 – ब्रिटेन ओलंपिक संघ ने ब्रितानी सरकार के विरोध के बावजूद मॉस्को में होने वाले ओलंपिक में भाग लिया था.
- 1987 – दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया.
- 1988 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस 206 का प्रक्षेपण किया.
- 1989 – अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स-एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
- 1992 – विश्व कप फाइनल में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 22 रन से हराकर चैंपियन बना।
- 1994 – यासुनोरी मियाबे ने हजार मी स्केटिंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- 1995 – विख्यात मुक्केबाज माइक टायसन तीन साल की कैद के बाद जेल से रिहा.
- 1995 – अमेरिकी कम्प्यूटर प्रोग्रामर वार्ड कनिंघम ने पहली विकी साइट विकी वेब की स्थापना की।
- 1996 – अमेरिका के मिशेल क्वान ने एडमोंटन में लेडिज फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।
- 1996 – अमेरिका के टॉड एल्ड्रेड ने पुरुषों की फीगर स्केटिंग चैंपियनशिप जीती।
- 2001 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 100 मील दूर आए जबरदस्त भूकंप की चपेट में आकर एक हजार से अधिक लोगों की मौत हुई.
- 2003 – इराक का फरात पुल और सद्दाम नहर पर कब्ज़ा किया.
- 2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
- 2005 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी
- 2008 – अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
- 2014 – अमेरिकी लड़की स्काउट केटी फ्रांसिस ने सात सप्ताह में 18,107 बॉक्स बेचकर संगठन के वार्षिक फंडरेजर के लिए कुकीज बेचने का रिकॉर्ड तोड़ा।
- 2014 – ग्वेनेथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन ने शादी के 11 साल बाद अपने तलाक की घोषणा की।
- 2019 – डोनाल्ड ट्रंप ने गोलन पहाड़ियों पर इजरायल के कब्जे को दी मान्यता।
- 2020 – अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक गुरुद्वारे पर आतंकी हमला जिससे 27 श्रद्धालुओं सहित 4 आतंकियों की मौत , इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने हमले की जिम्मेदारी ली।
- 2020 – उत्तरी प्रशांत में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप 37 मील गहरा था, इससे रूस के पूर्वी कुरील द्वीप प्रभावित हुए।
- 2021 – तोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए जापान के फुकुशिमा प्रांत से 121 दिन तक चलने वाली टॉर्च रिले की शुरुआत हुई।
25 मार्च को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on March 25)
- 1838 – भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस के अध्यक्ष विलियम वेडरबर्न का जन्म हुआ।
- 1905 – प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म हुआ।
- 1943 – भारतीय कवि तेज राम शर्मा का जन्म हुआ।
- 1948 – बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता फ़ारुख़ शेख़ का जन्म हुआ।
25 मार्च को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 25 March)
- 1931 – आज ही के दिन प्रसिद्ध समाज-सेवी, कुशल राजनीतिज्ञ और स्वतंत्रता सेनानी गणेशशंकर विद्यार्थी का निधन हुआ।
- 1931 – साप्ताहिक पत्रिका ‘प्रताप’ के संपादक, भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के सिपाही एवं सुधारवादी नेता गणेश शंकर विद्यार्थी कानपुर में हिंदू-मुस्लिम दंगाें में शहीद हो गये।
- 1940 – चिकित्सक अरस्तु यार जंग का निधन हुआ।
- 1975 – देइवा ज़िवारात्तीनम, भारतीय राजनीतिज्ञ।
- 1975 – सऊदी अरब के शासक शाह फैसल की हत्या उनके ही भतीजे राजकुमार फैसल बिन मुसाद ने की।
- 2003 – पहला पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का निधन।
- 2011 – कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक ।
- 2014 – बॉलीवुड (भारत) की मशहूर अदाकारा नंदा का निधन।
- 2014 – दिल बहादुर लामा नेपाली पुलिस अफ़सर व राजनेता।
- 2020 – बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा निम्मी का निधन।
- 2020 – पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित फोटोग्राफर नेमाई घोष का निधन।
- 2020 – भारतीय मूल के अंतर्राष्ट्रीय शेफ फ्लॉयड कार्डोज़ का 59 वर्ष की आयु में कोरोनावायरस के कारण निधन।
- 2021 – लेफ्टिनेंट जनरल वाल्टर एंथोनी गुस्तावो ‘वाग’ पिंटो का लगभग 97 साल की उम्र में निधन हुआ।
- 2021 – यूएस की बच्चों की प्रसिद्ध लेखक बेवर्ली क्लीरी का निधन हुआ।
25 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (25 March Important Events and Festivities)
- हिरासत में रखे गए एवं लापता सदस्यों के लिए एकजुटता का अंतर्राष्ट्रीय दिवस।
- गुलामी का शिकार लोगों और खरीदे या बेचे गए गुलामों का अंतर्राष्ट्रीय स्मरण दिवस।
- Tolkien Reading Day.
कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।