30 मार्च – आज का इतिहास (30 March – Today’s History)

विश्व एवं भारतीय इतिहास में 30 मार्च की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 30 March in World and Indian history)

हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 30 मार्च को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारतविश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 30 मार्च का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 30 मार्च को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।

भारतीय इतिहास में 30 मार्च की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 30 March in Indian history)

भारतीय इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1664 – सिक्खों के आठवें गुरु गुरु हर किशन सिंह का निधन।
  • 1912 – सुल्तान अब्द अल-हफीद ने फ़ेज़ की संधि पर हस्ताक्षर किया, जिससे मोरक्को को एक फ्रांसीसी संरक्षक बनाया गया था.
  • 1919 – महात्मा गांधी ने रॉलेक्ट एक्ट के विरोध की घोषणा की।
  • 1949 – राजस्थान राज्य का गठन हुआ और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया।
  • 1992 – फिल्मकार सत्यजीत रे को आस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी से नवाज़ा गया।
  • 1997 – कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी एचडी देवेगौड़ा सरकार से कमज़ोर नेतृत्व का हवाला देते हुए समर्थन वापस ले लिया, जिसके बाद एक साल में तीसरी बार सरकार बदली।
  • 2002 – प्रसिद्ध संगीतकार आनंद बख्शी का निधन।
  • 2005 – मशहूर कार्टूनिस्ट और लेखक ओ वी विजयन का निधन।
  • 2008 – रिलायंस एनर्जी लिमिटेड को 400 किलोवाट उच्च वोल्टेज विद्युत ट्रांसमिशन के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपये के ठेके मिले।
  • 2010 – 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
  • 2017 – दिल्ली के मशहूर रीगल सिनेमा हॉल को बन्द कर दिया गया।
  • 2019 – बारामूला में आतंकियों ने एक नागरिक को गोली मारी , सीआरपीएफ चौकी पर हमला किया तथा नियंत्रण रेखा से सटे कृष्णा घाटी और मनकोट सेक्टर में गोलाबारी की।
  • 2019 – अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी हुआ , 8 नई फ्लाइट्स हुई शामिल।
  • 2020 – भारतीय रिज़र्व बैंक 10 सरकारी बैंकों का समेकन 4 बड़े बैंकों में करेगा की घोषणा हुई , यह 1 अप्रैल, 2020 से लागू होगा।
  • 2021 – डॉक्टर एस जयशंकर ताजिकिस्तान के दुशाम्बे में नौवें हार्ट ऑफ एशिया- इस्तांबुल प्रोसेस मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में हिस्सा लिया।

विश्व इतिहास में 30 मार्च की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 30 March in World history)

विश्व इतिहास में 30 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1814 – नेपोलियन बोनापोर्ट को हराने के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर कूच किया।
  • 1822 – फ्लोरिडा अमेरिकी गणराज्य में शामिल हुआ।
  • 1841 – नेशनल बैंक ऑफ़ ग्रीस की स्थापना की गयी थी.
  • 1842 – अमेरिकन सर्जन डॉ. क्रॉफर्ड लांग द्वारा एक ऑपरेशन में पहली बार ईथर संज्ञाहरण (बेहोशी की दवा) का उपयोग किया गया था.
  • 1856 – रूस ने पेरिस शांति समझौते पर हस्ताक्षर कर क्रीमिया युद्ध के समाप्ति की घोषणा की।
  • 1858 – हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया।
  • 1861 – रासायनिक तत्वों की खोज: सर विलियम क्रुक ने थैलियम की खोज की घोषणा की थी.
  • 1863 – डेनिस प्रिंस विल्हेम जॉर्ज को ग्रीस के राजा के रूप में चुना गया था.
  • 1867 – संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य सचिव विलियम एच. सेवर्ड ने अलास्का को रूस से 7.2 मिलियन डॉलर में खरीदा था.
  • 1919 – बेल्जियम की सेना ने जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर कब्जा किया।
  • 1944 – नूर्नबर्ग पर हमला करने के लिए भेजे गए 795 लंकास्टर्स, हैलिफ़ैक्स और मॉस्क्विटस में से 95 बमवर्षक वापस नहीं आए थे.
  • 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध: सोवियत सेना ने आस्ट्रिया पर हमला किया और वियना को पकड़ लिया था.
  • 1950मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया।
  • 1961 – न्यूयॉर्क शहर में एकल कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किए गए थे.
  • 1963 – फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
  • 1965 – वियतनाम युद्ध: संयुक्त राज्य अमेरिका दूतावास, साइगॉन के सामने एक कार बम विस्फोट में 22 मारे गए और 183 अन्य घायल हो गए थे.
  • 1981 – अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर एक बंदूकधारी ने वॉशिंगटन में गोली चलाई। घटना में 70 वर्षीय रीगन गंभीर रूप से घायल हुए।
  • 1982 – नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की।
  • 1998 – चीन के उत्तरी हिस्से शिनदोंग में भेंड़ की हड्डी पर उत्कीर्ण 3000 साल पुरानी कुछ शब्दावलियां प्राप्त हुईं।
  • 2003 – लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा संगत के लिए खोला गया।
  • 2003 – पाकिस्तान के कहुटा परमाणु संयंत्र पर 2 वर्षों के लिए प्रतिबंध लगा।
  • 2004 – ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान राष्ट्रपति पद के लिए भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी।
  • 2006 – ईरान पर बर्लिन में बैठक का आयोजन।
  • 2006 – ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया।
  • 2008 – इस्रायल में चेतावनी के साथ अरब लीग सम्मेलन सम्पन्न।
  • 2009 – पाकिस्तानी लाहौर में मनवान पुलिस अकादमी पर बारह बंदूकधारियों ने हमला किया था.
  • 2012 – मंदी में फंसे स्पेन के बजट में 27 अरब यूरो की कटौती की गई।
  • 2020 – अमेरिका ने ईरान पर लगाए गए चार परमाणु प्रतिबंधों को रीन्यू किया। ईरान पर परमाणु कार्यक्रम के निर्माण को रोकने के लिए यह प्रतिबंध लगाए गए थे।
  • 2021 – अफ़ग़ान शांति वार्ता: भारत, पाकिस्तान, ईरान की मौजूदगी में बातचीत शुरू हुई।
  • 2021 – फ्रांसीसी नौसैनिक जहाज टोनरे (उभयचर युद्धपोत) और सरकोफ (फ्रिगेट क्लास शिप) दो दिन की सद्भावना यात्रा पर कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पहुंचे।

30 मार्च को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on March 30)

  • 1853 – नीदरलैण्ड के प्रसिद्ध चित्रकारों में से एक विन्सेंट वैन गो का जन्म हुआ था.
  • 1899 – एक ब्रिटिश वकील थे जिन्होंने भारत-पाकिस्तान विभाजन की रेखा तैयार की सीरिल रैडक्लिफ़ का जन्म हुआ था.
  • 1908 – भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का विशाखापत्तनम में जन्म हुआ था.
  • 1997 – यशस्विनी सिंह देसवाल – ओलंपिक एथलीट (एक भारतीय शूटर)।

30 मार्च को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 30 March)

  • 1664 – सिक्खों के आठवें गुरु, गुरु हर किशन सिंह का निधन हुआ था.
  • 2002 – भारतीय गीतकार आनंद बख्शी का निधन हुआ था.
  • 2005 – भारतीय लेखक और कार्टूनिस्ट ओवी विजयन का निधन हुआ था.
  • 2006 – हिन्दी गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार व पत्रकार मनोहर श्याम जोशी का निधन।
  • 2018 – राज कुमार डोरेन्द्र सिंह – मणिपुर के भूतपूर्व पाँचवें मुख्यमंत्री थे।

30 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (30 March Important Events and Festivities)

  • गुरू श्री हर किशन सिंह पुण्य दिवस
  • राजस्थान स्थापना दिवस।
  • Manatee Appreciation Day (Last Wednesday in March).

कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

You might also like

error: Content is protected !!