पुश अप्स करने का यह तरीका / This way of push ups

पुश अप्स करने के फायदे के बारे में आप अक्सर पढ़ते हैं. लेकिन पुश अप्स भी कई तरह के होते हैं. जिम जाने वाले रोजाना एक तरह का पुश अप्स नहीं करते हैं. कुछ लोगों की शिकायत होती है कि रोजाना करने के बाद भी चेस्ट या सीना टाइट नहीं हो रहा है. महिलाओं में ब्रेस्ट को टाइट रखने का शौक होता है. हम यहां ऐसे पुश अप्स को बता रहे हैं जो पुरुषों का चेस्ट और महिलाओं के ब्रेस्ट को टाइट करने में मदद करता है.

ऊपर की शरीर और बैक को टोन करना हो तो यह पुश अप्स मददगार है. कोई भी पुश अप्स हो वह आर्म्स को मजबूत तो करता ही है. इस खास पुश अप्स को इनवर्टेड हिप एक्सटेन्शन के नाम से जाना जाता है.

पुश अप्स इनवर्टेड हिप एक्सटेन्शन क्या है

दरअसल यह पुश अप्स के साथ एक और एक्सरसाइज का कम्बो है. जब आप पुश अप्स इनवर्डेड हिप एक्सटेन्शन करते हैं. तो अपर बॉडी के साथ बैक भी टोन होता है. इस पुश अप्स के करने से कंधा, बाइसेप्स, पेट, और सीना टोन होने क साथ टाइट भी होता है. इस पुश अप्स के लिए किसी भी प्रकार के उपकरण की जरूरत नहीं होती है.

पुश अप्स करने का तरीका
सबसे पहले आप पुश अप्स करने के पोजीशन में आ जाएं.

सीने को फ्लोर की तरफ छुकाते हुए अपने बाएं पैर को ऊपर की तरफ अर्थात छत की ओर उठाएं.

जब पैर ऊपर ले जा रहे हों तो कोहनियों को साइड में मोडकर रखें.

यही प्रक्रिया दूसरे पैर के साथ भी करें. एक बार में 8 से 10 बार कर सकते है. धीरे-धीरे बढ़ा भी सकते हैं.

सावधानियां
इसको करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपके हांथ में किसी तरह की चोट न हो.

इसमें शरीर का सारा भार हाथ पर आता है. इसलिए पैर को जब ऊप उठाएं तो सीधा रखें.

गर्भवती महिलाओं को इसे नहीं करना चाहिए. पीरियड्स में भी महिलाओं को यह एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए.

You might also like

error: Content is protected !!