रात का खाना फिटनेस के लिए क्यों है जरूरी ? / Why is dinner necessary for fitness?
रात में खाना कब खाएं कब न खाएं इसको लेकर अक्सर हम सुनते रहते हैं। रात का खाना सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी भी माना जाता रहा है। लेकिन हाल के दिनों में कई तरह के शोध इस बात को बताने में कामयाब रहे हैं कि रात में खाना न खाना ज्यादा बेहतर होता है। रात का खाना इंसान की सेहत से तो जूड़ा ही है साथ में रात का खाना फिटनेस के लिए जरूरी होता है। रात में अगर कम खाना खाया जाय तो वह इंसान को फिट रखने में मदद करता है। रात का खाना इंसान की फिटनेस पर कैसे असर करता है इसके लिए शोध में बहुत ही सरलतम तरीके से बताया गया है। जानें, रात को कब खाने से बच सकती है जान।
रात का खाना और फिटनेस का संबंध
इंसान दिन में पूरे समय काम करता है और शरीर में थकान भी रहती है। भारत में अक्सर देखा जाता है कि लोग पूरे दिन काम करते हैं और रात में खाना खाते हैं। रात में खाना खाने का प्रचलन भारत जैसे देशों में ऐसा कि लोग रात के भोजन में ढ़ेर सारा खाना खाते हैं। रात में अधिक खाना खाने से वजन भी बढ़ने लगता है। रात के समय जब लोग पूरे दिन की भूख मिटाते हैं तो जरूरत से ज्यादा खाते हैं जो फिटनेस के लिए खतरना हैं। क्या सूर्यास्त से पहले खाना खाने से वेट लॉस होता है? जानें एक्सपर्ट की राय।
रात में खाना और नया शोध
यूनिवर्सिटी ऑफ क्लोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन के एंडोक्रिनोलॉजी डिपार्टमेंट में हुए शोध में यह पाया गया है कि जो लोग रात में ज्यादा खाना खाते हैं या रात में खाने का बैंलेंस दिन की तुलना में ज्यादा होता है उनमें मोटापा जल्दी आता है। शोध में यह भी पाया गया है कि रात में देर खाना खाने से इंसान का बॉड़ी मास एंडेक्स BMI और बॉडी में फैट अधिक होने लगता है। इस शोध में 31 लोगों को शामिल किया गया था। शोध में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में ज्यादा थी। ज्यादातर महिलाएं ओवरवेट से परेशान भी थीं। क्या रात में केला खाना सही है, जानें।
रात में खाना कब खाएं
रात में खाना खाने को लेकर कई तरह के शोध पहले भी आ चुके हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस बात सामने नहीं आयी है। रात में अगर आप खाना खाते हैं तो रात में जल्दी खाने का प्रयास करें क्योंकि इस शोध में रात 8 बजे के बाद खाना खाने वाले लोगों का फिटनेस लेवल कम पाया गया और वो मोटापा के शिकार भी होते रहे हैं। रात में खाने के बाद फल खाना चाहिए या नहीं।