21 अप्रैल – आज का इतिहास (21 April – Today’s History)

विश्व एवं भारतीय इतिहास में 21 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 21 April in World and Indian history)

हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 21 अप्रैल को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारत व विश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 21 अप्रैल का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 21 अप्रैल को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।

भारतीय इतिहास में 21 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 21 April in Indian history)

भारतीय इतिहास में 21 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1451 – लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना।
  • 1526 – मुगल शासक बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी मारा गया (20 अप्रैल का भी वर्णन)।
  • 1720 – बाजी राव प्रथम, पेशवा बालाजी विश्वनाथ के उत्तराधिकारी बने।
  • 1938 – सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा… के रचियता उर्दू भाषा के मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल (Muhammad Iqbal) का पाकिस्तान के लाहौर में निधन।
  • 1952 – सचिव दिवस (अब प्रशासनिक पेशेवर दिवस) पहली बार मनाया गया था।
  • 1996 – भारतीय वायु सेना के संजय थापर (Sanjay Thapar) को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया।
  • 2001 – बांग्लादेश में भारतीय जवानों की नृशंस हत्या पर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
  • 2003 – भारत में अमेरिकी राजदूत राबर्ट ब्लैकविल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमत्री सचिवालय में फेरबदल करते हुए नेतराम को मुख्यमंत्री का प्रमुख सचिव बनाया।
  • 2008 – हीरो होण्डा ग्रुप ने डेमलर एजी के साथ वाणिज्यिक वाहन बनाने के लिए संयुक्त उद्यम गठित किया।
  • 2008 – भारत व ब्रिटेन की नौसेनाओं के बीच तीसरा साझा अभ्यास गोवा के निकट कोंकण में शुरू हुआ।
  • 2008 – भारत व चीन ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर हेतु अपनी सहमति व्यक्त की।
  • 2013 – आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली शकुन्‍तला देवी (Shakuntala Devi) का निधन हुआ।
  • 2019 – भारत और अमेरीकी नौसेना ने हिन्द महासागर में पनडुब्बी रोधी युद्धाभ्यास किया।
  • 2020 – म.प्र. में 29 दिनों से अकेले सरकार चला रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का गठन हो गया।
  • 2021 – महाराष्ट्र के नासिक में कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक में रिसाव होने से 22 रोगियों की मौत हुई।
  • 2021 – भारत और अमरीका ने अफगानिस्तान में स्थिरता लाने के प्रयासों में तालमेल करने पर सहमति व्यक्त की।

विश्व इतिहास में 21 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 21 April in World history)

विश्व इतिहास में 21 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 829 – ब्रिटेन के प्रथम नरेश एगबर्ट को लंबी लड़ाई के बाद सिंहासन मिला।
  • 1572 – फ्रांस और इंग्लैंड के बीच स्पेन के खिलाफ सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1654 – इंग्लैंड और स्वीडन के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
  • 1739 – स्पेन और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
  • 1782 – थाईलैंड की राजधानी बैंकाक शहर की स्थापना हुई।
  • 1895 – अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर ‘पैनटॉप्टिकॉन’ का प्रदर्शन किया गया।
  • 1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे संजीदा किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन।
  • 1941 – यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
  • 1945 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान आज के सोवियत संघ की सेना ने बर्लिन के कुछ बाहरी इलाक़ों को अपने कब्ज़े में लिया ।
  • 1960 – ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाई गई।
  • 1963 – यूनिवर्सल हाउस ऑफ जस्टिस का पहला चुनाव आयोजित किया गया, जो बहाई विश्वास की सर्वोच्च शासी संस्था के रूप में अपनी स्थापना को चिह्नित किया था।
  • 1964 – लॉन्च के बाद कक्षा में पहुंचने के लिए एक ट्रांजिट -5 बीएन उपग्रह विफल रहा था।
  • 1965 – 1964-1965 के न्यूयॉर्क के विश्व मेले अपने दूसरे और अंतिम सीजन के लिए खोला गया था।
  • 1967 – यूनान में सैन्य तख्तापलट हुआ।
  • 1975 – दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति गुएन वान थिऊ को इस्तीफा देने पर मजबूर किया गया।
  • 1977 – मेजर जनरल जियाउर्रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
  • 1983 – ब्रिटेन में एक पाउंड का सिक्का पेश किया गया।
  • 1985 – दो दिन की सरकार घेराबंदी के बाद उग्रवादी समूह द कंजन्मेंट, द तलवार, और द आर्म ऑफ लॉर्ड ने अर्कांसस में संघीय अधिकारियों को आत्मसमर्पण किया था।
  • 1987 – तमिल टाइगर्स को श्रीलंका के राजधानी कोलंबो में विस्फोट के लिए दोषी ठहराया गया था जिसमें 106 लोग मारे गए थे।
  • 1989 – चीन के थेन यन मान चौक पर एक लाख छात्र प्रदर्शनकारी जमा हुए सरकार के समर्थन में सड़कों पर उतरे।
  • 1992 – एक्स्ट्रासोलर ग्रहों की पहली खोज खगोलविदों अलेक्सांदर वॉल्स्ज़ेज़न और डेल फ्रैिल द्वारा घोषित की गई है। उन्होंने पलसर पीएसआर 1257 + 12 की कक्षा में दो ग्रहों की खोज की थी।
  • 2002 – एलटीटीई से प्रतिबंध नहीं हटाने का संयुक्त राज्य अमेरिका का फैसला।
  • 2004 – बसरा में मिसाइल हमले में 68 लोगों की मृत्यु।
  • 2006 – नेपाल नरेश ने चुनी हुई सरकार को सत्ता सौंपने की घोषणा की।
  • 2007 – ब्रायन लारा (Brian Lara) ने एक दिवसीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
  • 2010 – यूक्रेनी राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच और रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव द्वारा खार्किव, यूक्रेन में विवादित खार्किव संधि पर हस्ताक्षर किए थे।
  • 2010 – सूरज की गतिविधियों की बारीकी से जांच करने के लिए फरवरी में भेजा गया अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का सोलर डायनामिक्स ऑबज़रवेटरी उपग्रह सूरज की सतह पर हो रहे विस्फोटों और अन्य गतिविधियों की अद्भुत तस्वीरें लेकर लौटा था।
  • 2012 – नीदरलैंड में स्लटरडिजक, एम्स्टर्डम के पास दो ट्रेनें की टक्कर में 116 लोग घायल हुए थे।
  • 2016 – अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिशेल ओबामा के साथ ब्रिटेन के चार दिन की यात्रा शुरू की।
  • 2019 – ईस्टर की प्रार्थना के दौरान रविवार सुबह श्रीलंका छह सिलसिलेवार धमाकों और दो आत्मघाती हमलों से दहल उठा। राजधानी कोलंबो के अलावा तटीय शहर नेगेंबो और बट्टिकलोआ में हुए कुल आठ धमाकों में 215 लोगों की मौत हो गई, जबकि 500 से ज्यादा लोग जख्मी हुए।

21 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on April 21)

  • 1621 – सिक्खों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर (Guru Tegh Bahadur) का जन्म हुआ था.
  • 1828 – फ्रांसीसी दार्शनिक एवं इतिहासकार हिप्पोलीटे टाइन (Hippolyte Taine) का जन्म हुआ (कन्फर्म नहीं)।
  • 1864 – प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर (Max Weber) का जन्म हुआ था।
  • 1891 – भारतीय रिज़र्व बैंक के प्रथम उप-गवर्नर और ओसबोर्न स्मिथ के बाद दूसरे गवर्नर जेम्स ब्रेड टेलर (James Braid Taylor) का जन्म हुआ था।
  • 1895 – गबर सिंह नेगी (Gabar Singh Negi) भारतीय सैनिक , जो प्रथम विश्वयुद्ध में मरणोपरान्त ‘विक्टोरिया क्रास’ प्राप्त करने वाले गढ़वाल, उत्तराखण्ड के वीर सपूत थे।
  • 1910 – सदाशिव त्रिपाठी (Sadashiva Tripathy) – उड़ीसा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ।
  • 1924 – पी भास्करण – भारतीय कवि
  • 1924 – कर्णी सिंह (Karni Singh) – भारत के पहले निशानेबाज़ थे, जिन्हें 1961 में ‘अर्जुन पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया था।
  • 1926 – 54 राष्ट्रों और राज्य क्षेत्रों की प्रमुख महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) का जन्म हुआ था।
  • 1944 – एन. गोपालस्वामी (N. Gopalaswami) भारत के पन्द्रहवें मुख्य चुनाव आयुक्त थे।
  • 1988 – अदिति गुप्ता (Additi Gupta) -एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।

21 अप्रैल को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 21 April)

  • 1910 – टॉम सायर तथा हकलबरी फिन जैसे जिंदादिल किरदारों के रचियता अमेरिकी लेखक मार्क ट्वेन का निधन हुआ।
  • 1938 – सुप्रसिद्ध कवि एवं शायर मोहम्मद इक़बाल (Muhammad Iqbal) का निधन हुआ था।
  • 2010 – अंतरराष्ट्रीय ओलिम्पिक समिति के पूर्व अध्यक्ष जुआन एंटोनियो समारांच (Juan Antonio Samaranch) का निधन हो गया था।
  • 2013 – आंकड़ों की बाजीगरी में मशीन को मात देने वाली मानसिक परिकलित्र (गणितज्ञ) शकुन्‍तला देवी (Shakuntala Devi) का निधन हुआ था।
  • 2015 – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेता जानकी बल्लभ पटनायक (Janaki Ballabh Patnaik) का निधन हुआ था।
  • 2020 – फ़िजी के पूर्व प्रधानमंत्री लाईसेनिया क़रसे का निधन।
  • 2021 – सुविख्यात बांग्ला कवि, आलोचक, शिक्षाविद् और पद्मभूषण शंख घोष (Shankha Ghosh) का देहावसान 89 वर्ष की उम्र में हुआ।
  • 2021 – इस्लामिक विद्वान मौलाना वहीदुद्दीन खान (Wahiduddin Khan) का 96 वर्ष की उम्र में निधन हुआ।

21 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (21 April Important Events and Festivities)

  • भारतीय सिविल सेवा दिवस (Indian Civil Service Day)
  • विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस (World Creativity and Innovation Day)
  • प्रशासनिक पेशेवर दिवस (Administrative Professionals Day) also known as Secretaries Day or Admin Day

कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

You might also like

error: Content is protected !!