कड़वे करेले का टेस्टी भर्ता / Bitter gourd

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

कितने लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 30 मिनट से 1 घंटा

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

1/2 किलो करेले

2 प्याज, बारीक काट लें

5-6 कलियां लहसुन, बारीक कटी हुईं

3 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

1 टीस्पून धनियापत्ती

3 टमाटर, छोटे टुकड़ों में काट लें

1 टीस्पून जीरा

1/2 टीस्पून राई

1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर

1 टीस्पून गरम मसाला

1 टीस्पून अमचूर पाउडर

1 टीस्पून धनिया पाउडर

नमक स्वादानुसार

तेल जरूरत के अनुसार

1 1/2 लीटर पानी

पैन

कड़ाही

विधि

– सबसे पहले करेले को धो लें.

– करेले में बीच से चीरा या कट लगाकर चम्मच से बीज निकाल दें.

– मीडियम आंच में एक पैन में पानी गर्म करने के लिए रखें.

– एक उबाल आते ही इसमें करेला, हल्दी और 2 चम्मच नमक डालकर इसे 5 मिनट उबलने दें. ऐसा करने से करेले की कड़वाहट कम हो जाएगी.

– 5 मिनट बाद करेले को छलनी से छान लें. इसका पानी सुखा लें.

– करेले का पानी सूख जाए तो करेलों को सीक में लगाकर आग में 1-2 मिनट तक भून लें. ऐसा करने से भर्ते में स्मोकी फ्लेवर आएगा.

– अब कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.

– फिर इसमें राईऔर जीरा डालकर तड़काएं.

– रई और जीरे के तड़कने पर प्याज, लहसुन और हरी मिर्च डालकर चलाते हुए भूनें.

– प्याज के हलका ब्राउन होने के बाद इसमें टमाटर डाल दें.

– इसे अच्छे से भून लें.

– इसके बाद कड़ाही में हल्दी,धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डाल दें.

– मसालों को चलाते हुए अच्छी भूनें. अगर मसाले जलने लगे तो इसमें 2-3 चम्मच पानी डाल लें.

– अब करेले डालकर अच्छी तरह मिला लें. ढककर 5-6 मिनट तक पकाएं.

– फिर कड़छी दबाते हुए करेलों को मैश कर लें. 2-3 मिनट तक और पकाएं फिर इसमें धनियापत्ती डालें.

– आंच से उतारें और सर्विंग बाउल में करेले का भर्ता निकाल लें. प्याज के लच्छों के साथ सजाकर सर्व करें.

– करेले के भर्ते का असल स्वाद चाहिए तो इन्हें पूड़ियों के साथ खाइए-खिलाइ

You might also like

error: Content is protected !!