लेमन बटर कुकीज / Lemon butter cookies

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 15 से 30 मिनट

मील टाइप : नॉन-वेज

आवश्यक सामग्री

100-125 ग्राम बटर

1 कप पीसी हुई शक्कर

2 कप मैदा

2 लेमन जेस्ट

1/2 टीस्पून नींबू का रस

1/4 टीस्पून बेकिंग पाउडर

3 टेबलस्पून ब्रॉउन शुगर

1 अंडा

विधि

– सबसे पहले एक बाउल में बटर और शक्कर को डालकर अच्छे से फेंट लें.

– फिर इसमें अंडे फोड़कर मिलाएं.

– अब इसमें मैदा, नींबू का जेस्ट, बेकिंग पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छे से गूंद कर इसका आटा तैयार कर लें.

– आटे को फ्रिज में आधे घंटे के लिए रख दें ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए.

– तय समय के बाद इसे निकालकर इसे कुकीज के शेप में बना लें.

– इन्हें अब एक बेकिंग ट्रे पर रखकर ऊपर से थोड़ा लेमन जेस्ट और ब्रॉउन शुगर छिड़के .

– माइक्रोवेव में रखकर 180 डिग्री पर 15-20 मिनट तक बेक करें.

– तैयार है लेमन बटर कुकीज. ओवन से निकालकर गर्मागर्म खाएं.

You might also like

error: Content is protected !!