चना-मूंगफली सलाद / Gram-peanut salad
एक नज़र
रेसिपी: इंडियन
लोगों के लिए : 4 – 6
समय : 15 से 30 मिनट
टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
उबला चना 1 कप
उबली मूंगफली 1/2 कप
उबला कॉर्न 1/2 कप
उबली आलू 2
बारीक कटी प्याज 2, बारीक काट लें
जीरा 1/2 छोटा चम्मच
स्वादानुसार नमक
तेल 2 एक बड़ा चम्मच
हरी मिर्च 3-4, बारीक काट लें
बारीक कटी धनियापत्ती 1 बड़ा चम्मच
दालचीनी का पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
पैन
विधि
– धीमी आंच पर पैन रखें इसमें जीरा डालकर हल्का भून लें.
– इसके बाद जीरा को एक प्लेट में निकाले और हल्का दरदरा कूट लें.
– अब पैन में तेल गर्म होने के लिए रखें.
– जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर चलाते हुए भूनें.
– फिर इसमें चना, मूंगफली और कॉर्न डालकर 4-5 मिनट तक चलाते हुए भूनें.
– फिर इसमें दालचीनी का पाउडर, जीरा और नमक डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
– चने वाले मिश्रण को एक बड़े बर्तन में निकालें. धनियापत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें.
– तैयार है हेल्दी सलाद . शाम की चाय के साथ मजे खाएं.
– नोट- चना, कॉर्न और मूंगफली को एक साथ कूकर में डालकर आप उबाल भी सकते हैं.