
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सूर्य दोष दूर करने के लिए रविवार का दिन उत्तम माना जाता है। रविवार का कारक सूर्य होता है। इसलिए रविवार को कुछ विशेष उपायों की मदद से बार-बार अपमान होने से बचा जा सकता है।
सूर्योदय से पहले उठें। माना जाता है जो लोग सूर्योदय के बाद उठते हैं उनकी कुंडली में सूर्य कमजोर होता है। इसलिए रविवार से शुरू करके रोज सुबह जल्दी उठना चाहिए। सुबह जल्दी उठकर स्नान के बाद सूर्य को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना चाहिए और सूर्य मंत्र ऊँ भास्कराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
सुबह देर तक नहीं सोना चाहिए। सूर्यास्त सोना नहीं चाहिए। माना जाता है इस समय सोने से आलस्य बढ़ता है सूर्य अशुभ होता है। सूर्य अशुभ होने से घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान नहीं मिल पाता है। रविवार के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। कहा जाता है इस उपाय से सूर्यदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। कभी भी अपने से बड़ों का अपमान नहीं करना चाहिए। जो लोग अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं उन्हें भी सम्मान मिलता है। इसलिए कभी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।