ग्रीक सलाद बनाने का आसान तरीका / An Easy Way to Make Greek Salad

एक नज़र

रेसिपी : इंडियन

लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 5 से 15 मिनट

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

8-10 लेटस के पत्ते

2 ककड़ी (टुकड़ो में कटी हुई)

2 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)

2 हरे प्याज के पत्ते (कटे हुए)

3 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल

1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

2 टेबलस्पन विनेगर

10-12 ब्लैक ऑलिव्स

1 कप पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)

विधि

– सबसे पहले एक बाउल में लेटस के पत्तों को तोड़ कर डाल दें.

– अब इस पर ककड़ी और टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

– फिर इसमें प्याजा के पत्ते, ऑलिव ऑयल, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

– साथ ही इसमें ब्लैक ऑलिव्स, पनीर और विनेगर डालकर मिलाएं.

– तैयार है ग्रीक सलाद.  सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें.