विलोम शब्द / विपरीतार्थक शब्द – भाग 1 / Antonyms – Part 1

किसी शब्द का विपरीत या उल्टा अर्थ देने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते है। विलोम शब्द का अंग्रेज़ी पर्याय ‘Antonyms’ होता है। विलोमार्थक शब्दों को विपर्यायवाची, प्रतिलोमार्थक और विलोम शब्द भी कहते हैं।

भाषा में भावों-विचारों की स्पष्टता के लिए विलोम शब्द का ज्ञान उपयोगी होता है; जैसे–अवरोह शब्द का ‘पतन’, ‘नीचे गिरना’ की अपेक्षा आरोह शब्द अर्थात् उल्टा कहने से अर्थ की प्रतीति और भी स्पष्टता से हो जाती है। इस प्रकार विलोम शब्दों के प्रयोग से भाषा में अभिव्यक्ति शक्ति बढ़ जाती है।

विपरीतार्थक या विपरीत अर्थ देनेवाले शब्द निम्नलिखित विधियों से बनते हैं:

  1. लिंग-परिवर्तन के द्वारा : जैसे-राजा-रानी, वर-वधू, लड़का-लडकी, भाई-बहन, गाय-बैल, कुत्ता-कुतिया, इत्यादि ।
  2. भिन्न जातीय शब्द के द्वारा : जैसे- अधिकतम-न्यूनतम, अधम-उत्तम, आगे-पीछे, कड़वा-मीठा, अनुराग-विराग, आजाद-गुलाम, इत्यादि ।
  3. उपसर्ग की सहायता से : जैसे-आस्था-अनास्था, अल्पायु-दीर्धायु, ईश्वर-अनीश्वर, अस्वस्थ-स्वस्थ, मान-अपमान, अंतर्मुखी-बहिर्मुखी, इत्यादि ।
  4. उपसर्ग के समान प्रयुक्त होनेवाले शब्दों के परिवर्तन से : जैसे-अल्पसंख्यक-बहुसंख्यक, गणतंत्र-राजतंत्र, उत्तरायण-दक्षिणायण, विशालकाय-लघुकाय, एकतंत्र-बहुतंत्र, उदयाचल-अस्ताचल, इत्यादि ।
  5. नज समास के पद बनाकर : जैसे-आदि-अनादि, संभव-असंभव, नश्वर-अनश्वर, आस्तिक-नास्तिक, अनाथ–सनाथ, सार्थक-निरर्थक, इत्यादि।

विलोम शब्द के उदाहरण

अ

शब्द विलोम   शब्द विलोम
अमृत विष   अनुग्रह विग्रह
अन्धकार प्रकाश   अनुग्रह निग्रह
अनुराग विराग   अपमान सम्मान
अर्जित अनर्जित   अरुचि रुचि
अनुज अग्रज   अर्वाचीन प्राचीन
अधिक न्यून   अनृत ऋत, तथ्य
अर्थ अनर्थ   अभिज्ञ अनभिज्ञ
अपेक्षा उपेक्षा   अजीब अनोखा
अल्पायु दीर्घायु, चिरायु   अतल वितल
अभ्यंतर बाहूय   अच्छा साफ
अल्प अधिक   अच्छा सुन्दर
अभिमान नम्रता, निरभिमान   अक्सर कभीकभार
अतिवृष्टि अनावृष्टि   अमावस्या पूर्णिमा
अनिवार्य वैकल्पिक   अनुलोम प्रतिलोम
अगम सुगम   अमर मर्त्य
अनुकूल प्रतिकूल   अल्पसंख्यक बहुसंख्यक
अग़्नि जल   अनुमतिदेना मनाकरना
अनुरक्ति विरक्ति   अस्त उदय
अधुनातन पुरातन   अंडज़ पिंडज
अपचय उपचय   अधः उपरि
अनुपस्थित उपस्थित   अजल निर्जल
अनाथ सनाथ   अर्जन वर्जन
अतिथि आतिथेय   अधम उत्तम
अराग सुराग   अज्ञ विज्ञ, प्रज्ञ
अदोष सदोष   अकाल सुकाल
अंतिम प्रारंभिक   अनैक्य ऐक्य
अस्वस्थ स्वस्थ   अचर चर
अवनि अम्बर   अर्पित गृहीत
अतुकान्त तुकान्त   अगला पिछला
अर्पण ग्रहण   अपेक्षा उपेक्षा
अति अल्प   अंत अनंत
अनित्य नित्य   अन्तरंग बहिरंग
अधिकारी अनाधिकारी   अकाम सुकाम, सकाम
अश्रु हास   अवनति उन्नति
अग्र पश्च   अंगीकार अस्वीकार, इनकार
अथ इति   अनेकता एकता
अपना पराया   अत्यधिक अत्यल्प
अवनत उन्न्त   अघ अनघ
अदेय देय   अर्थी प्रत्यर्थी
अनेक एक   अन्तर्द्वन्द्व बहिर्द्वन्द्ध
अजेय जेय   अनुपस्थिति उपस्थिति
अलौकिक लौकिक   अज्ञान ज्ञान
अवनी अंबर   अपकार उपकार
अंतर्मुखी वहिर्मुखी   अल्पज्ञ बहुज्ञ
अवर प्रवर   अल्पकालीन दीर्घकालीन
अधिकतम न्यूनतम   अक्षम सक्षम
अंदर बाहर   अपराह्न पूर्वाह्न
अघम उत्तम   अपूर्ण पूर्ण
अंदरूनी बाहरी   अनुर्वरा उर्वरा
अपकर्ष प्रकर्ष, उत्कर्ष   अप्रसन्न प्रसन्न
असंतोष संतोष   अंसंतुष्ट संतुष्ट
अपेक्षित अनपेक्षित   अंधेरा उजाला
अधर्म धर्म, सध्दर्म   अनुलोम विलोम
अस्पृश्य स्पृश्य   अनभिज्ञ भिज्ञ
अभ्यस्त अनभ्यस्त   अवलम्ब निरालम्ब
अपचार उपचार   अग्राह्य ग्राह्य
अनुर्तीण उर्तीण   अग्रिम अन्तिम
अनैतिहासिक ऐतिहासिक   अनजान जाना पहचाना
अनिष्ट इष्ट   अंत प्रारंभ
अरूचि सुरूचि   अच्छा बुरा
अंतर बाह्य   अच्छाई बुराई
अंशतः पूर्णतः   अमीर ग़रीब
अकलुष कलुष   अकेला साथ
अंकुश निरंकुश   अक्रुर क्रुर
अचल चल   असली नकली
अँधेरा उजाला   अंतरंग बहिरी
अंधकार प्रकाश   अप्रत्यक्ष प्रत्यक्ष
अपराधी निर्दोष, निरपराध   अकर्त्तव्य कर्त्तव्य
अत्र तत्र   अचेत सचेत
अबला सबला   अभिमुख विमुख
असभ्य सभ्य   अनुरक्त विरक्त
अनय नय   अप्रिय प्रिय
असाधारण साधारण   अतिरिक्त अनतिरिक्त
अखाद्य खाद्य   अज्ञानी ज्ञानी
अपव्यय मितव्यय   अकर्मण्य कर्मण्य
अमंगल मंगल   अशुभ शुभ
अनिच्छा इच्छा   अनुचित उचित
असमय सुसमय   अनवसर सुअवसर
अभीष्ट अन्भिष्ट   अनाहूत आहूत
अधुनातन पुरातन      

आ

शब्द विलोम   शब्द विलोम
आकीर्ण विकीर्ण   आनंद शोक
आकर्ष विकर्ष   आमिष निरामिष
आस्तिक नास्तिक   आदि अंत, अनादि
आदर्श यथार्थ   आहार निराहार, अनाहार
आलस्य स्फूर्ति   आजादी गुलामी
आलस्य फुर्ती   आशीर्वाद अभिशाप
आचार अनाचार   आसक्त अनाशक्त
आकाश पाताल   आर्द्र शुष्क
आदान प्रदान   आय व्यय
आगमन गमन   आविर्भाव तिरोभाव
आवाहन विसर्जन   आज्ञा अवज्ञा
आत्मा परमात्मा   आधुनिक प्राचीन
आयात निर्यात   आर्य अनार्य
आग्रह अनाग्रह   आशा निराशा
आधार अनाधार, आधेय   आवृत अनावृत
आभ्यन्तर बाह्म   आह्वान विसर्जन
आदत्त प्रदत्त   आश्रित निराश्रित
आहान विसर्जन   आश्रित अनाश्रित
आसक्त निरासक्त   आध्यात्मिक भौतिक
आना जाना   आरंभ अंत
आग्रह दुराग्रह   आच्छादित अनाच्छादित
आरोह अवरोह   आदर अनादर
आधार निराधार   आम ऱवास
आवक जावक   आरूढ़ अनारूढ़
आवश्यक अनावश्यक   आस्था अनास्था
आकुँचन प्रसारण   आभ्यन्तर बाह्रय
आकर्षण विकर्षण   आकुंचन प्रसारण
आग्रही दुराग्रही   आगामी विगत
आगम लोप   आगामी गत
आतुर अनातुर   आलोक अंधकार
आतुर शांत   आदिष्ट निषिद्ध
आरम्भ अंत   आवृत्त अनावृत
आगत अनागत   आरोही अवरोही
आतप छाया, अनातप      

ओ

शब्द विलोम   शब्द विलोम
ओजस्विता ओजहीनता   ओढ़ना बिछाना
ओजस्वी ओजहीन, निस्तेज   ओतप्रोत विलग
ओज ओजहीन   ओह वाह
ओट प्रकट   ओखली मूसल
ओछा गंभीर      

औ

शब्द विलोम   शब्द विलोम
औगत सुगत   औघर सुघर
औपचारिकता अनौपचारिकता   औपन्यासिक अनौपन्यासिक
औपचारिक अनौपचारिक   औरस दत्तक
औद्योगिक अनौद्योगिक   औंधा सीधा
औद्धत्य अनौद्धत्य   औचित्य अनुचित्य, अनौचित्य
औदार्य अनौदार्य   औरत मर्द
औदित्य अनौदित्य   औलाद वालिद
औचक नियमित, अक्सर   औवल आखिर
औंधाना सीधा करना   औहाती विधवा