खीरे और केले का हेल्दी सलाद / Cucumber and Banana Healthy Salad

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

कितने लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 5 से 15 मिनट

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

2 खीरा

2 केले

2 हरी मिर्च

आधा कप मूंगफली के भुने दाने (बिना छिलके)

2 बड़े चम्मच नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

2 बड़े चम्मच हरी धनिया (बारीक कटी हिई)

1 चम्मच चीनी

नमक स्वादानुसार

विधि

– सबसे पहले खीरे को छील लें और छोटे-छोट टुकड़े कर लें.

– इसी तरह केले को छीलकर टुकड़े कर लें.

– अब एक बर्तन में खीरे और केले के टुकड़ों को नारियल, मूंगफली दाने, हरी मिर्च, हरी धनिया, चीनी और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.

– आपका स्वादिष्ट और हेल्थी सलाद तैयार है .