
आप रोटी बनाने के लिए हर दिन आटा गूंदती हैं। कई बार बचे हुए आटे को आप फ्रिज में रख देती होंगी और दूसरे दिन उस बचे हुए आटे से रोटी बना लेती होंगी। कई बार वर्किंग महिलाओं के पास समय कम होने के कारण अधिक आटा गूंद कर या सब्जी काटकर फ्रिज में रख देती हैं ताकि रात में ऑफिस से लौटकर झटपट रोटी-सब्जी बना सकें। इससे बेशक आपका समय भी बचता है, लेकिन आप ये बात नहीं जानती होंगी कि कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें फ्रिज में रखकर सेवन करने से आपके सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। यदि आप हमेशा आटा को फ्रिज में रखती हैं, तो ऐसा करने से बचें।
फ्रिज में आटा रखने की आपकी यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। बेशक आप यह सुनकर हैरान हो गई होंगी, लेकिन यह सच है। फ्रिज में रखा हुआ आटा आपकी सेहत का दुश्मन बन सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार, आटा गूंदते ही उसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए। जब आप बचे हुए आटे को फ्रिज में रख देती हैं, तो उसमें कई तरह के रसायनिक बदलाव आते हैं। ये बदलाव आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक साबित हो सकते हैं। आटे को गूंदकर फ्रिज में रखने से फ्रिज की हानिकारक किरणें, उसमे प्रवेश कर जाती हैं और उसे खराब कर देती हैं। जब आप इस आटे से रोटी बनाकर खाती हैं, तो आपका बीमार पड़ना स्वाभाविक है।
आटा फ्रिज में रखें या नहीं
इस बारे में आयुर्वेद में भी स्पष्ट कहा गया है कि फ्रिज में आटा गूंदकर नहीं रखना चाहिए। बासी आटे की रोटी का स्वाद ताजे गूंदे आटे की रोटी जैसा नहीं होता है।
फर्मेंटेशन की प्रक्रिया
गीले आटे में फर्मेंटेशन की क्रिया जल्दी शुरू हो जाती है, इसलिए इस आटे में कई तरह के बैक्टीरिया और हानिकारक केमिकल्स पैदा हो जाते हैं। ये सभी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे बनी रोटियां पेट खराब कर सकती हैं।
पेट दर्द
बासी आटे से बनी रोटियां, पूड़ियां या पराठे बासी होती हैं। इससे वही नुकसान होता है, जो बासी रोटियों को खाने से होता है। खासकर पेट में दर्द होना एक सामान्य समस्या होती है। उल्टी या दस्त की भी शिकायत हो सकती है।
कब्ज की समस्या
गेहूं का आटा एक मोटा अनाज होता है, जिसे पचाने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में कब्ज के मरीजों को रोटियां खाने के लिए मना किया जाता है। बासी आटे की रोटी खाने से सामान्य लोगों को भी कब्ज की समस्या हो सकती है।