
एक नज़र
रेसिपी : इंडियन
लोगों के लिए : 1 – 2
समय : 5 से 15 मिनट
मील टाइप : वेज
आवश्यक सामग्री
अंजीर 5-6
एक केला
एक बड़ा चम्मच शहद
आधा छोटा चम्मच वनिला एसेंस (चाहें तो)
आधा कप दही
बर्फ के टुकड़े 4-5
सजावट के लिए
अंजीर का एक टुकड़ा
केले के दो स्लाइस
विधि
– सबसे पहले अंजीर का गुदा निकाल लें और इसे मिक्सी जार में डाल दें.
– इसके बाद केले के टुकड़े, शहद, दही और बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल दें.
– सभी चीजों को एकसाथ अच्छे से ब्लेंड करें.
– तैयार है अंजीर केला स्मूदी. गिलास में डालकर अंजीर के टुकड़े और केले से गार्निश कर ठंडा-ठंडा सर्व करें.