‘ह’ से शुरू होने वाले हिन्दी मुहावरे / Hindi Idioms start with ह

( ह ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे

‘ह’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।

हाथ पैर मारना (अर्थ – काफी प्रयास )-

वाक्य प्रयोग – रवि ने अपनी कंपनी को बचाने के लिए बहुत हाथ-पैर मारे लेकिन सफल न हो सका

हाथ मलना (अर्थ – पछताना )-

वाक्य प्रयोग – समय बीतने पर हाथ मलने से क्या लाभ ?

हाथ देना (अर्थ – सहायता करना )-

वाक्य प्रयोग – आपके हाथ दिये बिना यह काम न होगा।

हाथोहाथ (अर्थ – जल्दी )-

वाक्य प्रयोग – यह काम हाथोहाथ होकर रहेगा।

हथियार डाल देना (अर्थ – हार मान लेना)-

वाक्य प्रयोग – पिता ने पुत्र की जिद के आगे हथियार डाल दिए

हड्डी-पसली एक करना (अर्थ – खूब मारना-पीटना)-

वाक्य प्रयोग – बदमाशों ने काशी की हड्डी-पसली एक कर दी।

हाथों के तोते उड़ जाना (अर्थ – भौंचक्का या स्तब्ध हो जाना)-

वाक्य प्रयोग – मनोहर की आत्महत्या का समाचार पाकर घर में सबके हाथों के तोते उड़ गए।

हँसी-खेल समझना (अर्थ – किसी काम को सरल समझना)-

वाक्य प्रयोग – सतीश पुस्तकें लिखना हँसी-खेल समझता है।

हजम करना (अर्थ – हड़प लेना)-

वाक्य प्रयोग – प्रेम के माता-पिता के मरने पर उसकी सारी संपत्ति उसके मामा हजम कर गए।

हथेली पर सरसों जमाना (अर्थ – कोई कठिन काम तुरन्त करना)-

वाक्य प्रयोग – जब सीमा ने राजू को दो घंटे में पूरी किताब याद करने को कहा तो राजू ने हथेली पर सरसों जमाने के लिए मना कर दिया।

हाथ पर सरसों जमाना (अर्थ – शीघ्र चाहना)-

वाक्य प्रयोग – हाथ पर सरसों जमाने से काम खराब हो जाता है।

हवा उड़ना (अर्थ – खबर या अफवाह फैलाना)-

वाक्य प्रयोग – शहर में हवा उड़ी थी कि आतंकवादी घुस आए हैं बाद में पता चला वह झूठी थी।

हवा के घोड़े पर सवार होना (अर्थ – बहुत जल्दी में होना)-

वाक्य प्रयोग – राजू तो हमेशा ही हवा के घोड़े पर सवार रहता है, इसलिए कभी उससे शांति से बात नहीं हो पाती।

हवा बिगड़ना (अर्थ – पहले की सी धाक या मर्यादा न रह जाना)-

वाक्य प्रयोग – आजकल पुराने रईसों की हवा बिगड़ गई है।

हवा में किले बनाना (अर्थ – काल्पनिक योजनाएँ बनाना)-

वाक्य प्रयोग – शंभू तो हमेशा हवा में किले बनाता रहता है।

हवा से बातें करना (अर्थ – हवा की तरह तेज दौड़ाना)-

वाक्य प्रयोग – राणा प्रताप का घोड़ा हवा से बातें करता था।

हाथ का खिलौना (अर्थ – किसी के आदेश के अनुसार काम करने वाला व्यक्ति)-

वाक्य प्रयोग – बेचारा राजू इन दुष्टों के हाथ का खिलौना बन गया है।

हाथ पर हाथ धरे बैठना (अर्थ – कुछ कामकाज न करना)-

वाक्य प्रयोग – राजू एम.ए. करने के बाद हाथ पर हाथ धरे बैठा है।

हाथ भर का कलेजा होना (अर्थ – बहुत खुश होना)-

वाक्य प्रयोग – अच्छी नौकरी मिलने से राम का हाथ भर का कलेजा हो गया है।

हाथों में चूड़ियाँ पहनना (अर्थ – कायरता का काम करना)-

वाक्य प्रयोग – कायर! जाओ, हाथ में चूड़ियाँ पहनकर बैठे रहो।

हालत खस्ता होना (अर्थ – कष्टमय परिस्थिति होना)-

वाक्य प्रयोग – बेरोजगारी में धरमचंद की हालत खस्ता है।

हिरण हो जाना (अर्थ – गायब हो जाना)-

वाक्य प्रयोग – पुलिस को सामने देखकर शराबी का नशा हिरण हो गया।

हृदय उछलना (अर्थ – बहुत आनन्दित होना)-

वाक्य प्रयोग – कन्हैया को चलते देखकर यशोदा का हृदय उछलने लगता था।

हृदय पत्थर हो जाना (अर्थ – निर्दय हो जाना)-

वाक्य प्रयोग – आतंकवादियों का हृदय पत्थर हो गया है, वे तो बच्चों को भी मार डालते हैं।

होंठ काटना (अर्थ – क्रोधित होना)-

वाक्य प्रयोग – रामू का जवाब सुनकर उसके पिताजी ने होंठ काट लिए।

होम करना (अर्थ – बलिदान करना)-

वाक्य प्रयोग – चंद्रशेखर और भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राण होम कर दिए।

हक अदा करना (अर्थ – कर्तव्य पालन करना)-

वाक्य प्रयोग – मैंने अपना हक अदा कर दिया है। अब आप अपना कर्तव्य पूरा कीजिए।

हत्थे चढ़ना (अर्थ – वश में आना)-

वाक्य प्रयोग – यदि वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया तो बच नहीं पाएगा, सीधे फाँसी ही होगी।

हथेली पर जान लिए फिरना (अर्थ – मरने को तैयार रहना)-

वाक्य प्रयोग – जो सच में बहादुर होता है, वह हथेली पर जान लिए फिरता है, किसी से नहीं डरता।

हरी झंडी दिखाना (अर्थ – आगे बढ़ने का संकेत करना)-

वाक्य प्रयोग – इस योजना के लिए आप हरी झंडी दिखाएँ, तो हम लोग काम शुरू कर सकते हैं।







हक्का-बक्का रह जाना (अर्थ – हैरान रह जाना)-

वाक्य प्रयोग – अचानक नए प्रधानाचार्य को देखकर विद्यार्थी हक्के बक्के रह गए।

हवा बदलना (अर्थ – स्थिति बदलना)-

वाक्य प्रयोग – प्रधानमंत्री जी के अथक परिश्रम से देश की हवा ही बदल गई।

हवाइयाँ उड़ाना (अर्थ – चेहरे का रंग पीला पड़ जाना)-

वाक्य प्रयोग – जब सबके सामने उसकी पोल पट्टी खुली तो उसके चेहरे पर हवाइयाँ उड़ने लगीं।

हवाई किले बनाना (अर्थ – काल्पनिक योजनाएँ बनाना)-

वाक्य प्रयोग – परिश्रम न कर केवल हवाई किले बनाने वाले कभी सफल नहीं होते।

हाथ को हाथ न सूझना (अर्थ – घना अंधकार होना)-

वाक्य प्रयोग – घर में पार्टी चल रही थी कि अचानक बिजली चली गई। चारों ओर अँधेरा छा गया, हाथ को हाथ भी नहीं सूझ रहा था।

हाथोंहाथ बिक जाना (अर्थ – बहुत जल्दी बिक जाना)-

वाक्य प्रयोग – करीम अपने खेत से ताजे खरबूज तोड़ कर मंडी में ले गया। सारे खरबूज हाथोंहाथ बिक गए।

हाथ साफ करना (अर्थ – चोरी करना)-

वाक्य प्रयोग – बस की भीड़ में मेरी जेब पर किसी ने हाथ साफ कर दिया।

होश उड़ जाना (अर्थ – घबड़ा जाना)-

वाक्य प्रयोग – घर पहुँच कर जब मैंने देखा कि माँ बेहोश पड़ी है तो मेरे होश उड़ गए।

हाथ-पाँव फूल जाना (अर्थ – घबरा जाना)-

वाक्य प्रयोग – किचिन में थोड़ा-सा काम क्या बढ़ जाता है, मेरी पत्नी के तो हाथ-पैर फूल जाते हैं।

हाथपाई होना (अर्थ – मारपीट होना)-

वाक्य प्रयोग – मेरी क्लास के दो बच्चों में आज हाथपाई हो गई और दोनों को चोट लग गई।

हुक्का पानी बंद करना (अर्थ – जाति से बाहर कर देना)-

वाक्य प्रयोग – रमाकांत की बेटी ने अंतर्जातीय विवाह किया तो सारे गाँव के लोगों ने उसका हुक्का-पानी बंद कर दिया।

हेकड़ी निकालना (अर्थ – अभिमान चूर करना)-

वाक्य प्रयोग – यदि मुझसे टक्कर ली तो मैं तुम्हारी सारी हेकड़ी निकालूँगा।

होड़ करना (अर्थ – प्रतिस्पर्धा करना)-

वाक्य प्रयोग – बच्चों को आपस में हर मामले में होड़ नहीं करनी चाहिए।

होश सँभालना (अर्थ – वयस्क होना, समझदार होना)-

वाक्य प्रयोग – बेचारे ने जब से होश सँभाला है तभी से गृहस्थी की चिंता में फँस गया है।

हौसला पस्त होना (अर्थ – हतोत्साहित होना)-

वाक्य प्रयोग – जब इतनी मेहनत करने के बाद भी मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलता तो हौसला पस्त होना स्वाभाविक ही है।

हौसला बढ़ाना (अर्थ – हिम्मत बढ़ाना)-

वाक्य प्रयोग – अध्यापकों को चाहिए कि वे बच्चों का हौसला बढ़ाते रहें तभी बच्चे कुछ अच्छा कर पाएँगे।

होश की दवा करना (अर्थ – समझकर बात करना)-

वाक्य प्रयोग – हमें हमेशा होश की दवा करके ही बोलना चाहिए।

होश ठिकाने आना (अर्थ – घमंड में चूर होना)-

वाक्य प्रयोग – शेर की दहाड़ सुन कर घमंडी शिकारी के होश ठिकाने आ गए।

हौसला बुलंद होना (अर्थ – जोश भरा होना)-

वाक्य प्रयोग – यदि हमारा हौसला बुलंद हो तो हम किसी भी क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

हाय तोबा करना (अर्थ – बड़ा परेशान होना)-

वाक्य प्रयोग – अस्पताल में डाक्टर न होने पर मरीज हाय तोबा करने लगे।

हँसते-हँसते पेट में बल पड़ना (अर्थ – बहुत हँसना)-

वाक्य प्रयोग – गौरव के चुटकुले सुनकर मेरे तो हँसते-हँसते पेट में बल पड़ गए।

हाथ लगाना (अर्थ – आरंभ करना)-

वाक्य प्रयोग – उसने मकान में हाथ लगा दिया है।

हाथ उठाना (अर्थ – पीटना)-

वाक्य प्रयोग – बच्चों पर ज्यादा हाथ उठाओगे तो वे शोख हो जाएँगे।

हाथ खींचना (अर्थ – सहायता बंद करना, अलग होना, पीछे हटना)-

वाक्य प्रयोग – उसने इन दिनों अनेक संस्थाओं से हाथ खींच लिया है।

हाथ फैलना (अर्थ – याचना करना)-

वाक्य प्रयोग – हाथ फैलाने की आदत बुरी हैं।

हाथ लगना (अर्थ – पाना)-

वाक्य प्रयोग – अपने परिश्रम और ईमानदारी के कारण ही सुशिल को सरकारी नौकरी हाथ लगी है।

हाथ चूमना (अर्थ – हर्ष व्यक्त करना, काम देख प्रसन्न होना)-

वाक्य प्रयोग – सुमन के पहली बार स्वादिष्ट खाना बनाने पर माता ने उसके हाथ चूम लिए।

हजामत बनाना- (अर्थ – ठगना)-

वाक्य प्रयोग – एक अजनबी ने आज तो साहिल की हजामत बना दी।







हाथ काट के देना (अर्थ – लिखकर दे देना)-

वाक्य प्रयोग – मुझे तुम पर विश्वास नहीं है, इसलिए मुझे तुम हाथ काट कर दो कि तुम अपना क़र्ज़ जल्दी चुका दोगे।

हाथ का मैल होना (अर्थ – अति तुच्छ होना)-

वाक्य प्रयोग – मेरे दादा जी ने बताया है कि पैसा तो हाथ का मैल है, इसलिए उसके पीछे मत भागो।

हाथ जोड़ना (अर्थ – संबंध न रखना)-

वाक्य प्रयोग – ज़रा-सी बात पर ही कमलेश ने अपने परिवार से हाथ जोड़ लिए।

हाथ डालना (अर्थ – हस्तक्षेप करना)-

वाक्य प्रयोग – सीमा मेरे काम के बीच में हाथ मत डालो क्योंकि तुम्हे इसका कोई अनुभव नहीं है।

हाथ से निकल जाना (अर्थ – अधिकार से जाना)-

वाक्य प्रयोग – अलका के पास डांस प्रतियोगिता का पहला ईनाम आते-आते हाथ से निकल गया।

हाथापाई होना (अर्थ – मार-पीट होना)-

वाक्य प्रयोग – खेल के मैदान में रवि और मुदित के बीच हाथापाई हो गई।

हाय-हाय करना (अर्थ – संतोष न होना)-

वाक्य प्रयोग – पिता के देहांत के बाद करण हाय-हाय करने लगा।

हिचकी बँधना (अर्थ – बहुत रोना)-

वाक्य प्रयोग – रमा की बेटी की शादी टूट जाने पर उसकी हिचकी बँध गई।

हुलिया बिगड़ जाना (अर्थ – चेहरा विकृत होना)-

वाक्य प्रयोग – सड़क दुर्घटना के कारण मेहुल का तो हुलिया ही बिगड़ गया।

हेटी होना (अर्थ – अपमान होना)-

वाक्य प्रयोग – बेटे को जुआ खेलते देख माता-पिता की हेटी हो गई।

हवा पर उड़ना (अर्थ – इतराना)-

वाक्य प्रयोग – शालिनी तो आजकल हवा में उड़ने लगी है।

हृदय पसीजना (अर्थ – दयार्द्र होना, द्रवित होना)-

वाक्य प्रयोग – अनाथालय में बच्चों को देखकर मेरा हृदय पसीज गया।

हरिश्चन्द्र बनना (अर्थ – सत्यवादी बनना)-

वाक्य प्रयोग – समर्थ तो आजकल हरिश्चंद्र बना फिरता है।

हल्दी लगाना (अर्थ – शादी होना)-

वाक्य प्रयोग – कल मेरी बड़ी बहन के हल्दी लगने वाली है, इसलिए मैं बहुत खुश हूँ।

हरियाली सूझना (अर्थ – ख़ुशी में मग्न)-

वाक्य प्रयोग – अभी तो बड़ी हरियाली सूझ रही है, जब काम करना पड़ेगा, तब मालूम होगा।

हवा हो जाना (अर्थ – गायब हो जाना)-

वाक्य प्रयोग – घरवालों को आते देख चोर हवा हो गए।

हाँ-में-हाँ मिलाना (अर्थ – चापलूसी करना)-

वाक्य प्रयोग – शर्मा जी की तो हर किसी की बात में हाँ-में-हाँ मिलाने की आदत है।

हाथ बँटाना (अर्थ – मदद करना)-

वाक्य प्रयोग – घर में सभी को एक-दूसरे का हाथ बटाना चाहिए।

हुलिया टाइट करना (अर्थ – दिमाग दुरुस्त करना)

हिट होना (अर्थ – अत्यंत सफल होना)

हीरो बनना (अर्थ – नेता बनना)

हाइटवाश करना (अर्थ – इच्छा पर पानी फेर देना)

हैंडनोट लिखना (अर्थ – पक्का प्रमाण दे देना)

हाथ आना (अर्थ – अधिकार में आना)

हाथ खुजलाना (अर्थ – किसी को पीटने को जी चाहना)

हाथ पसारना (अर्थ – माँगना)

हाथ गरम करना (अर्थ – घूस देना)

हँसकर बात उड़ाना (अर्थ – ध्यान न देखा)

हाथ धोकर पीछे पड़ना (अर्थ – जी-जान से लग जाना)

हाथ मारना (अर्थ – उड़ा लेना, लाभ उठाना)







हाथ धो बैठना (अर्थ – आशा खो देना)

हाथापाई करना (अर्थ – मुठभेड़ होना)

हाथ पकड़ना (अर्थ – किसी स्त्री को पत्नी बनाना, आश्रय देना)

हम्मीर हठ(अर्थ – अनूठी आन)

हातिमताई (अर्थ – दानशील, परोपकारी)

हवा लगना (अर्थ – संगति का प्रभाव (अर्थ – बुरे अर्थ में)

हवा खिलाना (अर्थ – कहीं भेजना)

हड़प जाना (अर्थ – हजम कर जाना)

हल्का होना (अर्थ – तुच्छ होना, कम होना)

हल्दी-गुड़ पिलाना (अर्थ – खूब मारना)

हाथ उठाकर देना- (अर्थ – ख़ुशी से देना)

हेकड़ी दिखाना (अर्थ – रोब दिखना)

हाथ के तोते उड़ना (अर्थ – बहुत घबड़ा जाना)

होठ चाटना (अर्थ – खाने का लोभ)

हऽ हऽ करना(अर्थ – बहुत मजे में)