
( ज ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘ज’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
जलती आग में घी डालना (अर्थ – क्रोध बढ़ाना)-
वाक्य प्रयोग – बहन ने भाई की शिकायत करके जलती आग में भी डाल दिया।
जमीन आसमान एक करना (अर्थ – बहुत प्रयास करना)-
वाक्य प्रयोग – मै शहर में अच्छा मकान लेने के लिए जमीन आसमान एक कर दे रहा हूँ परन्तु सफलता नहीं मिल रही है।
जान पर खेलना (अर्थ – साहसिक कार्य)-
वाक्य प्रयोग – हम जान पर खेलकर भी अपने देश की रक्षा करेंगे।
जूती चाटना (अर्थ – खुशामद करना, चापलूसी करना)-
वाक्य प्रयोग – संजीव ने अफसरों की जूतियाँ चाटकर ही अपने बेटे की नौकरी लगवाई है।
जड़ उखाड़ना (अर्थ – पूर्ण नाश करना)-
वाक्य प्रयोग – श्रीकृष्ण ने अपने काल में सभी दुष्टों को जड़ से उखाड़कर फ़ेंक दिया था।
जहर उगलना (अर्थ – कड़वी बातें कहना या भला-बुरा कहना)-
वाक्य प्रयोग – पता नहीं क्या बात हुई, आज राजू अपने मित्र के खिलाफ जहर उगल रहा था।
जान खाना (अर्थ – तंग करना)-
वाक्य प्रयोग – अरे भाई! क्यों जान खा रहे हो? तुम्हें देने के लिए मेरे पास एक भी पैसा नहीं है।
जख्म पर नमक छिड़कना (अर्थ – दुःखी या परेशान को और परेशान करना)-
वाक्य प्रयोग – जब सोहन भिखारी को बुरा-भला कहने लगा तो मैंने कहा कि हमें किसी के जख्म पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए।
जख्म हरा हो जाना (अर्थ – पुराने दुःख या कष्ट भरे दिन याद आना)-
वाक्य प्रयोग – जब भी मैं गंगा स्नान के लिए जाता हूँ तो मेरा जख्म हरा हो जाता है, क्योंकि गंगा नदी में मेरा मित्र डूबकर मर गया था।
जबान चलाना (अर्थ – अनुचित शब्द कहना)-
वाक्य प्रयोग – सीमा बहुत जबान चलाती है, उससे कौन बात करेगा?
जबान देना (अर्थ – वायदा करना)-
वाक्य प्रयोग – अध्यापक ने विद्यार्थियों से कहा कि अच्छा आदमी वही होता है जो जबान देकर निभाता है।
जबान बन्द करना (अर्थ – तर्क-वितर्क में पराजित करना)-
वाक्य प्रयोग – रामधारी वकील ने अदालत में विपक्षी पार्टी के वकील की जबान बन्द कर दी।
जबान में ताला लगाना (अर्थ – चुप रहने पर विवश करना)-
वाक्य प्रयोग – सरकार जब भी चाहे पत्रकारों की जबान में ताला लगा सकती है।
जबानी जमा-खर्च करना (अर्थ – मौखिक कार्यवाही करना)-
वाक्य प्रयोग – मित्र, अब जबानी जमा-खर्च करने से कुछ नहीं होगा। कुछ ठोस कार्यवाही करो।
जमाना देखना (अर्थ – बहुत अनुभव होना)-
वाक्य प्रयोग – दादाजी बात-बात पर यही कहते हैं कि हमने जमाना देखा है, तुम हमारी बराबरी नहीं कर सकते।
जमीन पर पाँव न पड़ना (अर्थ – अत्यधिक खुश होना)-
वाक्य प्रयोग – रानी दसवीं में उत्तीर्ण हो गई है तो आज उसके जमीन पर पाँव नहीं पड़ रहे हैं।
जमीन में समा जाना (अर्थ – बहुत लज्जित होना)-
वाक्य प्रयोग – जब उधार के पैसे ने देने पर सबके सामने रामू का अपमान हुआ तो वह जमीन में ही समा गया।
जरा-सा मुँह निकल आना (अर्थ – लज्जित होना)-
वाक्य प्रयोग – सबके सामने पोल खुलने पर शशि का जरा-सा मुँह निकल आया।
जल-भुन कर राख होना (अर्थ – बहुत क्रोधित होना)-
वाक्य प्रयोग – सुरेश जरा-सी बात पर जल-भुन कर राख हो जाता है।
जल में रहकर मगर से बैर करना (अर्थ – अपने आश्रयदाता से शत्रुता करना)-
वाक्य प्रयोग – मैंने रामू से कहा कि जल में रहकर मगर से बैर मत करो, वरना नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।
जली-कटी सुनाना (अर्थ – बुरा-भला कहना)-
वाक्य प्रयोग – मैं जरा देर से ऑफिस पहुँचा तो मालिक ने मुझे जली-कटी सुना दी।
जले पर नमक छिड़कना (अर्थ – दुःखी व्यक्ति को और दुःखी करना)-
वाक्य प्रयोग – अध्यापक ने छात्रों से कहा कि हमें किसी के जले पर नमक नहीं छिड़कना चाहिए।
जवाब देना (अर्थ – नौकरी से निकालना)-
वाक्य प्रयोग – आज राजू जब देर से दफ्तर गया तो उसके मालिक ने उसे जवाब दे दिया।
जहन्नुम में जाना/भाड़ में जाना (अर्थ – बद्दुआ देने से संबंधित है।)-
वाक्य प्रयोग – पिताजी ने रामू से कहा कि यदि मेरा कहना नहीं मानो तो जहन्नुम में जाओ।
जहर का घूँट पीना (अर्थ – कड़वी बात सुनकर चुप रह जाना)-
वाक्य प्रयोग – सबके सामने अपमानित होकर रानी जहर का घूँट पीकर रह गई।
जहर की गाँठ (अर्थ – बुरा या दुष्ट व्यक्ति)-
वाक्य प्रयोग – अखिल जहर की गाँठ है, उससे मित्रता करना बेकार है।
जादू चढ़ना (अर्थ – प्रभाव पड़ना)-
वाक्य प्रयोग – राम के सिर पर लता मंगेशकर का ऐसा जादू चढ़ा है कि वह हर समय उसी के गाने गाता रहता है।
जादू डालना (अर्थ – प्रभाव जमाना)-
वाक्य प्रयोग – आज नेताजी ने आकर ऐसा जादू डाला है कि सभी उनके गुण गा रहे हैं
जान न्योछावर करना (अर्थ – बलिदान करना)-
वाक्य प्रयोग – हमारे सैनिक देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं।
जान हथेली पर लेना (अर्थ – जान की परवाह न करना)-
वाक्य प्रयोग – सीमा पर सैनिक जान हथेली पर लेकर चलते हैं और देश की रक्षा करते हैं।
जान हलकान करना (अर्थ – अत्यधिक परेशान करना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल नए मैनेजर ने मेरी जान हलकान कर दी है।
जाल फेंकना (अर्थ – किसी को फँसाना)-
वाक्य प्रयोग – उस अजनबी ने मुझ पर ऐसा जाल फेंका कि मेरे 500 रुपये ठग लिए।
जाल में फँसना (अर्थ – षड्यंत्र या चंगुल में फँसना)-
वाक्य प्रयोग – राजू कल उस ठग के जाल में फँस गया तो मैंने ही उसे बचाया था।
जी खट्टा होना (अर्थ – मन में वैराग पैदा होना)-
वाक्य प्रयोग – मेरे दादाजी का तो शहर से जी खट्टा हो गया है। वे अब गाँव में ही रहते हैं।
जी छोटा करना (अर्थ – हतोत्साहित करना)-
वाक्य प्रयोग – अरे मित्र, जी छोटा मत करो, जो लेना है, ले लो। पैसे मैं दे दूँगा।
जी हल्का होना (अर्थ – चिन्ता कम होना)-
वाक्य प्रयोग – मदद की सांत्वना मिलने पर ही रामू का जी हल्का हुआ।
जी हाँ, जी हाँ करना (अर्थ – खुशामद करना)-
वाक्य प्रयोग – रमन, जी हाँ, जी हाँ करके ही चपरासी से बाबू बन गया।
जी उकताना (अर्थ – मन न लगना)-
वाक्य प्रयोग – पिछले आठ महीनों से यहाँ रहते-रहते पिताजी का जी उकता गया था, इसलिए कल ही छोटे भाई के यहाँ चले गए।
जी उड़ना (अर्थ – आशंका/भय से व्यग्र रहना)-
वाक्य प्रयोग – जबसे राम प्यारी को यह खबर मिली है कि इन दिनों उसका बेटा लड़ाई पर गया है तबसे उसका जी उड़ता रहता है।
जी खोलकर (अर्थ – पूरे मन से)-
वाक्य प्रयोग – हँसने की बात पर जी खोलकर हँसना चाहिए।
जी जलना (अर्थ – संताप का अनुभव करना)-
वाक्य प्रयोग – ‘अपनी बहुओं की आदतों को देख-देखकर तुम क्यों अपना जी जलाती हो?’ पिताजी ने माँ को समझाते हुए कहा।
जी जान से (अर्थ – बहुत परिश्रम से)-
वाक्य प्रयोग – यदि जी जान से काम करोगे तो जल्दी तरक्की मिलेगी।
जी तोड़ (अर्थ – पूरी शक्ति से)-
वाक्य प्रयोग – मेरे भाई ने जी तोड़ मेहनत की थी तब जाकर मेडिकल में एडमीशन मिला।
जी भर के (अर्थ – जितना जी चाहे)-
वाक्य प्रयोग – इस बार गर्मियों में हमने जी भर के आम खाए।
जी मिचलाना (अर्थ – वमन/कै की इच्छा होना)-
वाक्य प्रयोग – ‘डॉक्टर साहब, आज सुबह से पेट में दर्द है और जी मिचला रहा है’, वह बोली।
जी में आना (अर्थ – इच्छा होना)-
वाक्य प्रयोग – कभी-कभी मेरे जी में आता है कि मैं भी व्यापार करके देखूँ।
जीते जी मर जाना (अर्थ – जीवन काल में मृत्यु से बढ़कर कष्ट भोगना)-
वाक्य प्रयोग – बेटे के काले कारनामों के कारण रामप्रसाद तो बेचारा जीते जी मर गया।
जी चुराना (अर्थ – काम में मन न लगाना)-
वाक्य प्रयोग – जो लोग काम से जी चुराते हैं कभी सफल नहीं हो पाते।
जीती मक्खी निगलना (अर्थ – जान-बूझकर गलत काम करना)-
वाक्य प्रयोग – अरे मित्र! तुम तो मुझे जीती मक्खी निगलने को कह रहे हो! मैं जान-बूझकर किसी का अहित नहीं कर सकता।
जीवट का आदमी (अर्थ – साहसी आदमी)-
वाक्य प्रयोग – शेरसिंह जीवट का आदमी है। उसने अकेले ही आतंकवादियों का सामना किया है।
जुल देना (अर्थ – धोखा देना)-
वाक्य प्रयोग – आज एक अनजान आदमी सीताराम को जुल देकर चला गया।
जूतियाँ चटकाना (अर्थ – बेकार में, बेरोजगार घूमना)-
वाक्य प्रयोग – एम.ए. करने के बाद भी शंकर जूतियाँ चटका रहा है।
जेब गर्म करना (अर्थ – रिश्वत देना)-
वाक्य प्रयोग – लालू जेब गर्म करके ही किसी को अपने साहब से मिलने देता है।
जेब भरना (अर्थ – रिश्वत लेना)-
वाक्य प्रयोग – आजकल अधिकांश अधिकारी अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं।
जोड़-तोड़ करना (अर्थ – उपाय करना)-
वाक्य प्रयोग – लालू जोड़-तोड़ करना खूब जानता है।
जौहर दिखाना (अर्थ – वीरता दिखाना)-
वाक्य प्रयोग – भारतीय जवान सीमा पर अपना खूब जौहर दिखाते हैं।
जौहर करना (अर्थ – स्त्रियों का चिता में जलकर भस्म होना)-
वाक्य प्रयोग – अंग्रेजी शासनकाल में भारतीय नारियों ने खूब जौहर किया था।
ज्वाला फूँकना (अर्थ – क्रोध दिलाना)-
वाक्य प्रयोग – रामू की जरा-सी करतूत ने उसके पिता के अन्दर ज्वाला फूँक दी है।
जान का प्यासा होना (अर्थ – मार डालने के लिए तत्पर)-
वाक्य प्रयोग – सारे मुहल्ले वाले तुम्हारी जान के प्यासे हो रहे हैं। भलाई इसी में है कितुम चुपचाप यहाँ से खिसक जाओ।
जान के लाले पड़ना (अर्थ – प्राण बचाना कठिन लगना)-
वाक्य प्रयोग – रात के अँधेरे में मुसाफिरों को डाकुओं ने घेर लिया। बेचारे मुसाफिरों की जान के लाले पड़ गए। सब कुछ छीन लिया तब बड़ी मुश्किल से छोड़ा।
जान में जान आना (अर्थ – घबराहट दूर होना)-
वाक्य प्रयोग – लग रहा था आज विमान नहीं मिल पाएगा। हमलोग ट्रैफिक में फँसे हुए थे, पर जब मोबाइल पर संदेश आया कि विमान एक घंटा लेट हो गया है तब जाकर जान में जान आई।
जिंदगी के दिन पूरे करना (अर्थ – जैसे-तैसे जीवन के शेष दिन पूरे करना)-
वाक्य प्रयोग – कहीं से कोई इनकम का साधन नहीं है। बेचारा रामगोपाल जैसे-तैसे जिंदगी के दिन पूरे कर रहा है।
जिक्र छेड़ना (अर्थ – चर्चा करना)-
वाक्य प्रयोग – अपनी बहन के रिश्ते के लिए शर्मा जी से जिक्र तो छेड़ों, शायद बात बन जाए।
जिरह करना (अर्थ – बहस करना)-
वाक्य प्रयोग – मेरे वकील ने आज जिस तरह से कोर्ट में जिरह की, मजा आ गया।
जुट जाना (अर्थ – किसी काम में तन्मयता से लगना)-
वाक्य प्रयोग – परीक्षा की तिथियों की सूचना मिलते ही सारे बच्चे परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
जुल्म ढाना (अर्थ – अत्याचार करना)-
वाक्य प्रयोग – जो लोग असहायों पर जुल्म ढाते हैं, ईश्वर उन्हें कभी-न-कभी सजा देता ही हैं।
जूते पड़ना (अर्थ – बहुत निंदा होना)-
वाक्य प्रयोग – अभी आपको मेरी बात समझ में नहीं आ रही। जब जूते पड़ेंगे तब समझ में आएगी।
जूते के बराबर न समझना (अर्थ – बहुत तुच्छ समझना)-
वाक्य प्रयोग – घमंड के कारण वह हमलोगों को जूते के बराबर भी नहीं समझता।
जैसे-तैसे करके (अर्थ – बड़ी कठिनाई से)-
वाक्य प्रयोग – जैसे-तैसे करके तो नौकरी मिली थी वह भी बीमारी के कारण छूट गई।
जोर चलना (अर्थ – वश चलना)-
वाक्य प्रयोग – अपनी पत्नी पर तुम्हारा जोर नहीं चलता। उसके आगे तो भीगी बिल्ली बने रहते हो।
जोश ठंडा पड़ना (अर्थ – उत्साह कम होना)-
वाक्य प्रयोग – वह कई बार आई० ए० एस० की परीक्षा में बैठा, पर सफल न हो सका। अब तो बेचारे का जोश ही ठंडा पड़ गया है।
जबान देना (अर्थ – वचन देना)-
वाक्य प्रयोग – मैंने उसे जबान दी है, अतः होस्टल छोड़ने पर अपनी चौकी उसे ही दूँगा।
जबान खींचना (अर्थ – उद्दंड बोली के लिए दंड देना)-
वाक्य प्रयोग – बकवास किया, तो जबान खींच लूँगा।
जबान पर लगाम न होना (अर्थ – किसके आगे क्या कहना चाहिए, इसकी तमीज न होना, बिना सोचे-समझे बोलना)-
वाक्य प्रयोग – जिसकी जबान पर लगाम नहीं, उससे मुँह लगाना ठीक नहीं।
जबान चलाना (अर्थ – अनुचित शब्द निकालना)-
वाक्य प्रयोग – यदि जबान चलाओगे, तो जबान खींच लूँगा।
जान छुड़ाना, पिंड छुड़ाना (अर्थ – पीछा छुड़ाना)-
वाक्य प्रयोग – उसने किसी तरह उन गुंडों से जान छुड़ायी।
जान पर खेलना, जान को जान न समझना, जान लड़ाना (अर्थ – वीरता का काम करना)-
वाक्य प्रयोग – पाकिस्तान के साथ लड़ाई में पठानिया जान पर खेल गये, उन्होंने जान को जान न समझा, वे जान लड़ा गये।
जान का जंजाल होना (अर्थ – अप्रिय होना)-
वाक्य प्रयोग – यह गाड़ी तो मेरे लिए जान का जंजाल हो गयी।
जान खाना (अर्थ – तंग करना)-
वाक्य प्रयोग – देखो भाई, जान मत खाओ, मौका मिलते ही तुम्हारा काम कर दूँगा।
जी खट्टा होना (अर्थ – पहले जिससे रुचि, उससे अरुचि होना)-
वाक्य प्रयोग – किसी काम के न होकर खुशामद पर निर्वाह खोजनेवालों से एक-न-एक दिन जी खट्टा तो होता ही है।
जी छोटा करना (अर्थ – मन उदास करना)-
वाक्य प्रयोग – इस नुकसान पर जी छोटा करने से काम नहीं चलेगा, परिश्रम करते चलो, काम बनेगा ही।
जी जलना (अर्थ – क्रोध आना)-
वाक्य प्रयोग – बेलगाम लाउडस्पीकरों की अठपहरा भौं-भौं से किसका जी न जलेगा।
जी-जान लड़ाना (अर्थ – अंतिम परिश्रम करना)-
वाक्य प्रयोग – विद्या सीखनी हो तो विद्यासागर की तरह शुरू से जी-जान लड़ाकर सीखो।
जी धकधक करना (अर्थ – आतंकित रहना)-
वाक्य प्रयोग – बचपन में भूत का नाम सुनते ही मेरा जी धकधक करने लगता था।
जी भर आना (अर्थ – ह्रदय द्रवित होना)-
वाक्य प्रयोग – अरविंद की ‘सावित्री’ पढ़ो। स्त्री-धर्म के उस चरम पुरुषार्थ पर तुम्हारा जी न भर आए, तो कहना।
जंगल में मंगल करना- (अर्थ – शून्य स्थान को भी आनन्दमय कर देना)
जी का जंजाल होना- (अर्थ – अच्छा न लगना)
जमीन का पैरों तले से निकल जाना- (अर्थ – सन्नाटे में आना)
जमीन चूमने लगा- (अर्थ – धराशायी होना)
जी टूटना- (अर्थ – दिल टूटना)
जी लगना- (अर्थ – मन लगना)