
( ष ) से शुरू वाले हिन्दी मुहावरे
‘ष’ से शुरू होने वाले हिन्दी के कुछ प्रसिद्ध मुहावरे और उनके अर्थ, वाक्य में प्रयोग सहित इस लेख द्वारा उपलब्ध कराये गए है।
षटराग (अर्थ – खटराग) अलापना- (अर्थ – रोना-गाना, बखेड़ा शुरू करना, झंझट करना) –
वाक्य प्रयोग – ट्रैफिक के कारण मैं ऑफिस देर से क्या पहुँचा कि बॉस ने तो षटराग अलापना शुरू कर दिया हैं।
षोडश श्रृंगार करना- (अर्थ – पूरी तरह सजना-धजना) –
वाक्य प्रयोग – गणगौर के त्यौहार पर सभी महिलाएँ षोडश श्रृंगार करती हैं।
षटकरम करना- (अर्थ – बहुत झंझट/उपाय करना) –
वाक्य प्रयोग – सरकारी नौकरी पाने के लिए आनंद ने सरे षट्कर्म कर लिए।