बवासीर का घरेलु इलाज / Home Remedies for Hemorrhoids

बवासीर की बीमारी को पाइल्स भी कहते है, यह कभी भी किसी को भी हो सकती है| विशेषकर ये 50 की उम्र के बाद होती है| बवासीर मल में होने वाली परेशानी है, जो एक खतरनाक बीमारी है, जो इन्सान को काफी कष्ट देती है| बवासीर बीमारी 2 तरह की होती है –

अंदरूनी – इसमें नस की सुजन दिखाई नहीं पढ़ती, लेकिन उसे महसूस किया जा सकता है|

बाहरी – इसमें सुजन गुदे से साफ तौर पर दिखाई देती है|

बवासीर में मलद्वार वाली जगह में खून की नसों में सुजन आ जाती है| जिससे इन्सान को नियमित कार्य करने में मुश्किल का सामना करना पड़ता है|

 बवासीर के लक्षण

  1.     अनियमित दिनचर्या  मलाशय में दर्द
  2.     अधिक तेल मसाले व मिर्च वाला खाना
  3.     शौच के समय खून आना
  4.     पानी कम पीना    खुजली
  5.     अनुवांशिक         चक्कर आना
  6.     थकान
  7.     भूख ना लगना
  8.     कब्ज

यह बीमारी होने पर अधिकतर लोग डॉक्टर को दिखाने से कतराते है, शर्म के चलते वो कतराते है और फिर परेशानी बढती चली जाती है| इस परेशानी को हम घर पर आराम से ठीक कर सकते है| मैं आज आपको बवासीर को ठीक करने करने के घरेलु उपचार बताती हूँ|

बवासीर के घरेलु नुस्खे 

बर्फ – बर्फ बवासीर का पहला व सरल उपाय है| यह खून के स्त्राव को कम कर, सुजन भी कम करता है व दर्द में भी आराम मिलता है| बर्फ को कपड़े में लपेटकर प्रभावित जगह में रखें व 10 min तक सिकाई करें| दिन में कई बार ऐसा करें आराम मिलेगा|

एलोवेरा – एलोवेरा एक नेचुरल तरीका है| एलोवेरा से खुजली जलन कम होती है| यह बाहरी व अंदरूनी दोनों तरह की बवासीर को ठीक करता है|

एलोवेरा से उसका जेल निकालकर प्रभावित एरिया में लगाकर मसाज करें, इससे जलन कम होगी|

इसके अलावा एलोवेरा को काट कर फ्रीजर में रखें अब इस ठंडी एलोवेरा से प्रभावित जगह पर सिकाई करें|

नीम्बू का रस – नीम्बू में बहुत सारे पोषक तत्व होते है, जो बवासीर की बीमारी में राहत देता है|

कॉटन को नीम्बू के रस में डालें, फिर इसे प्रभावित स्थान में लगायें, शुरू में थोड़ी जलन महसूस होगी, लेकिन थोड़ी ही देर आपको राहत मिलेगी|

इसके अलावा 1 कप गर्म दूध में आधा नीम्बू का रस मिलाएं, और तुरंत पी लें| हर 3 घंटे में ऐसा करें पूरी तरह से आराम मिलेगा|

आधी- आधी चम्मच नीम्बू का रस, अदरक का रस, पुदीने का रस व शहद मिलाएं| दिन में 1 बार इसे पियें|

ओलिव आयल – ओलिव आयल एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज होती है, जो बाहरी बवासीर को ठीक करने में सहायक है| यह सुजन वाली खून की नसों को ठीक करता है, जिससे सुजन कम होती है व खून का संचालन सही होता है| 1 चम्मच ओलिव आयल रोज खाना चाइये, आप इसमें सब्जी बनाकर या सलाद में मिलाकर खा सकते है|

बादाम तेल (Almond Oil) – बादाम का तेल भी बाहरी बवासीर में आराम देता है| pure बादाम के तेल में कॉटन भिगो कर प्रभावित जगह में लगायें| ये स्किन को moisture देगा जिससे स्किन में होने वाला खिंचाव खुजली कम होगी| दिन में कई बार ये प्रक्रिया दोहराएँ|

जीरा – आधा चम्मच भुना पीसा हुआ जीरा को 1 ग्लास गुनगुने पानी में डाल कर दिन में 2-3 बार पियें|

इसके अलावा छाछ में भी जीरा मिला कर पी सकते है| दिन में जितनी बार प्यार लगे पानी की जगह छाछ पियें| 3-4 दिन में खून की नसों में सुजन कम हो जाएगी और बवासीर से आराम मिलेगा|

गुठली – जामुन व आम की गुठली को सुखाकर पीस लें, अब इस चूर्ण को छाछ या गुनगुने पानी के साथ 1 चम्मच लें|

किशमिश – मुट्ठी भर किशमिश को पानी में रात भर भिगोयें| अगले दिन सुबह किशमिश को पानी में मसल लें अब खली पेट इसे खाएं| रोजाना ऐसा करें कुछ दिन में ही आराम मिलेगा|

दालचीनी – आधी चम्मच से भी कम दालचीनी के पाउडर को चम्मच शहद में मिलाएं व रोज एक बार लें| आराम मिलेगा|

अन्य उपाय –

बवासीर से बचने के लिए जितना हो सकते तरल पदार्थ ले, पानी तो दिन में 8-10 ग्लास जरुर पियें|

ताजे फल व उसका जूस पियें|

ताज़ी रेशेदार सब्जियां खाएं, सूप पियें|

फाइबर युक्त खाना अधिक से अधिक लें|

तेल व मसाले वाला खाना बिल्कुल ना खाएं|

अंजीर, खजूर फाइबर युक्त मेवे रोज सुबह खाया करें|

बवासीर के लक्षण होने पर आप ये नुस्खे अपनाएं| ये आपको जल्द आराम देंगे| अगर आपकी तकलीफ ठीक नहीं हो रही है आप डॉक्टर के पास जाने से ना कतराएँ| डॉक्टर आपको सही दवा व तरीका बताएगा| आपके उपर ये घरेलु नुस्खे कितने कारीगर हुए हमें जरुर शेयर करें|