फ्रूट फेसिअल कैसे करें / How to make fruit fascial

फ्रूट फेसिअल करने का घरेलु तरीका –

घर पर फ्रूट facial करना बहुत आसान और किफायती पड़ता है| मैं खुद हमेशा घर पर ही फ्रूट facial तैयार करती हूँ और उसी का उपयोग करती हु, और सच मानिये यह हमें बहुत अच्छा और सस्ता पड़ता है | बाज़ार में उपलब्ध किट में बहुत से केमिकल और preservatives होते है जो हमारी स्किन के लिए अच्छे नहीं होते है, इनका ज्यादा उपयोग करने से चेहरे में खुजली, मुहांसे, काले धब्बे और समय से पहले झुरियां भी आने लगती है| अब मैं आपको बताउंगी कि फ्रूट facial की किट में मौजूद सारे प्रोडक्ट आप घर पर कैसे बनायें और इनका उपयोग आप घर पर कैसे कर सकते है| मुझे उम्मीद है कि फ्रूट फेसिअल  घर पर कैसे करें (How do Fruit Facial at home in hindi) आर्टिकल में मेरे द्वारा बताई जाने वाली जानकारी आपके लिए लाभकारी होंगी और इसका उपयोग आप करेंगे|

घरेलू फ्रूट फेसिअल क्लींजर (Fruit Facial Cleanser at Home) – फ्रूट फेसिअल  घर पर कैसे करें (How do Fruit Facial at home in hindi) के लिए सबसे पहला और जरूरी सामान होता है क्लींजर| क्लींजर बनाने के लिए आप 2 चम्मच कच्चे दूध में 1 चम्मच नीम्बू का रस मिलाएं, फिर इसमें चुटकी भर नमक डालें| अब एक कॉटन को इस मिक्सचर में डालें और अपने चेहरे में नीचे से उपर की ओर ले जाते हुए कॉटन घिसे| 1 min से ज्यादा इस प्रक्रिया को ना करें| अब हल्के गुनगुने पानी में साफ टॉवल डालें और उससे अपना चेहरा अच्छे से साफ कर लें|

घरेलू फ्रूट फेसिअल स्क्रब (Fruit Facial scrub at Home) – फ्रूट फेसिअल  घर पर कैसे करें (How do Fruit Facial at home in hindi) के लिएजरूरी है अपने पसंदीदा फ्रूट स्क्रब से scrubing करने का, इसके लिए आप सीजन के हिसाब से फलों का चुनाव कर सकते है, जैसे संतरा, तरबूज, पपीता, केला|   स्क्रब को हमेशा अपने हाथों को गोल घुमाते हुए मसाज करना चाहिए|

संतरे का स्क्रब       आप संतरे का रस निकाल लें और उसमे ओट्स एवं थोड़ी सी शक्कर मिला लें| स्क्रब चेहरे पर मलें और 2-3 min बाद धो लें|

तरबूज का स्क्रब       तरबूज स्क्रब के लिए इसका पल्प निकालें और उसमे बेसन डाल लें, आपका स्क्रब तैयार है

पपीता का स्क्रब       पपीता स्क्रब के लिए इसका पल्प निकालकर उसमें ओट्स और शक्कर मिलाएं| यह स्क्रब बारिश के मौसम में बहुत अच्छा होता है और चेहरे की dead स्किन भी आसानी से निकल जाती है|

केला का स्क्रब          केला का स्क्रब बनाने के लिए केले अच्छे से मैश कर लें और उसमे 2 चम्मच दूध और ओट्स मिलाएं, स्क्रब तैयार है| यह ड्राई स्किन वालों के लिए बहुत अच्छा होता है|

नीम्बू का स्क्रब    नीम्बू का स्क्रब ऑयली फेस वालों ले किये अच्छा होता है| इसे बनाने के लिए आप नीम्बू के रस में थोड़ी सी शक्कर और ओट्स मिला लें| स्क्रब को 2-3 से ज्यादा ना करें|

अब चेहरे को टॉवल से साफ़ कर लें|

घरेलू फ्रूट फेसिअल मसाज (Fruit Facial Masaj at Home)– फ्रूट फेसिअल  घर पर कैसे करें (How do Fruit Facial at home in hindi) के लिए जरूरी है कि आप सही तरीके से क्रीम लगाये| मसाज क्रीम के लिए आप केला, पपीता और स्ट्रॉबेरी (optoinal) लें| इन सबको अच्छे से मैश कर लें और अब इसमें 1 चम्मच दूध और थोड़ी सी शहद मिलाये| अगर आपकी स्किन ऑयली है और पिम्पल है तो आप दूध की जगह नीम्बू का रस डालें| अब सबको अच्छे से मिलाकर एक क्रीमी मिक्सचर बना लें और अपने चेहरे में धीरे धीरे मसाज करें| 5 -7 min मसाज करने के बाद चेहरे को टोवल से अच्छे से साफ कर लें|

घरेलू फ्रूट फेसिअल फेस पैक (Fruit Facial Facepack at Home) – फ्रूट फेसिअल  घर पर कैसे करें (How do Fruit Facial at home in hindi) के लिए सही फेसपैक बहुत जरूरी है| अब आप अपनी स्किन के हिसाब से अपना पसंदीदा फेस पैक लगायें| मैं आपको कुछ स्किन के हिसाब से पैक बता रही हूँ|

1          टैनिंग दूर करने के लिए  ककड़ी और नीम्बू का रस मिलाकर लगायें या

फिर दही और नीम्बू रस का पैक लगायें|

2          glowing फेस के लिए        संतरे के रस में थोड़ा सा दूध और शहद डालें, और इस पैक को अपने चेहरे में लगायें|

3          ऑयली स्किन और पिम्पले के लिए          मुल्तानी मिटटी में ककड़ी पीस कर डालें और उसमे थोडा सा गुलाब जल भी मिला लें| यह फेस पैक आपके चेहरे के एक्स्ट्रा तेल को निकाल देगा|

 

 

घरेलू फ्रूट फेसिअल टोनर (Fruit Facial Toner at Home) – फ्रूट फेसिअल  घर पर कैसे करें (How do Fruit Facial at home in hindi) के लिए अंतिम और जरूरी चीज है टोनर| आप ककड़ी , नीम्बू , नारियल से घर पर ही टोनर बना सकते है| नीम्बू का रस और पानी बराबर मात्रा में मिलाये और टोनर की तरह उपयोग करें| नारियल के पानी को एक कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर लगायें, यह नार्मल से  ड्राई स्किन के लिए बेस्ट टोनर है| टमाटर का टोनर बनाने के लिए आप टमाटर का रस लें उसमे कुछ बूदें नीम्बू के रस की मिलाएं| यह आपके फेस के खुले हुए रोम छिद्रों को बंद कर देगा|

You might also like

error: Content is protected !!