कटहल की सब्जी बनाने का तरीका / How to make jackfruit vegetable

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

समय : 15 से 30 मिनट

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

4 मीडियम साइज के प्याज

7-8 कलियां लहसुन की

1 इंच अदरक का टुकड़ा

2 टमाटर

4-5 हरी मिर्च

300 ग्राम कच्ची कटहल

सूखे मसाले

1 टेबलस्पून धनिया पाउडर

1/4 टीस्पून हल्दी

1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/2 टीस्पून जीरा पाउडर

1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च

3/4 टीस्पून गरम मसाला

1 टीस्पून कसूरी मेथी

खड़े मसाले

1/2 टीस्पून जीरा

1 तेजपत्ता

3 छोटी इलायची

1/2 टीस्पून नमक

1 कड़छी तेल

प्रेशर कूकर

कड़ाही

विधि

– सबसे पहले प्याज को छील लें और मिक्सी में पीसकर बढ़िया पेस्ट बना लें.

– इस पेस्ट को एक कटोरी में निकाल लें.

– इसके बाद मिक्सर जार में टमाटर, मिर्च, अदरक और लहसुन डालकर बारीक पीस लें.

– इस पेस्ट को भी एक कटोरी में निकाल लें.

– कटहल को छोटे टुकड़ों में काट लें. काटते वक्त हथेलियों पर तेल लगा लें.

– आप चाहें तो कटहल के बीज निकाल सकते हैं.

– प्रेशर कूकर में आधा लीटर पानी, कटहल के टुकड़े, 1/2 चम्मच नमक और एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी डाल लें.

– कूकर का ढक्कन लगाकर मीडियम फ्लेम पर रखकर एक सीटी लगा लें.

– कूकर का प्रेशर खत्म होने के बाद ढक्कन खोलें.

– कटहल को छलनी से छान लें ताकि ज्यादा पानी निकल जाए.

– तेज आंच पर कड़ाही गर्म करें. इसमें तेल डाल दें.

– जब तेल से झास निकलने लगे तो इसे आंच से उतार लें.

– हल्का ठंडा होने पर इसे फिर मीडियम आंच पर रखें.

– तेल में जीरा डालें. तड़कने के तेजपत्ता, इलायची डाल दें.

– इसके बाद तेल में पहले प्याज का पेस्ट डालकर चलाते हुए भूनना है. इसमें 8-10 मिनट लगेंगे. इतनी देर में प्याज अच्छी तरह भुनकर ब्राउन कलर की हो जाएगी.

– इसके बाद कड़ाही में टमाटर का पेस्ट और डेढ़ चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इस ग्रेवी को तेल छोड़ने तक पकाएं.

– इसके बाद ग्रेवी में सारे पिसे मसाले (कसूरी मेथी और गरम मसाला) छोड़कर बाकी के मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करके 3 मिनट तक भूनें.

– इसके बाद ग्रेवी में उबली हुई कटहल, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिला लें.

– ग्रेवी बढ़ाने के लिए सब्जी में आधा कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.

– ढककर 5 मिनट तक सब्जी को पका लें.

– ढक्कन हटाकर इसमें बटर क्यूब डालें. आंच बंद कर दें.

– तैयार है कटहल की मस्त सब्जी. इसे रोटी के साथ खाएं-खिलाएं.