मोदक कैसे बनाये / How to make modak

मोदक महाराष्ट्र का एक बहुत ही प्रसिद्ध और स्वादिष्ट पदार्थ है और मोदक इतने अच्छे और मीठे होते है की किसी को इन्हें खाना पसंद आता है और इसीलिए बच्चो से लेकर बूढ़े सभी को मोदक अच्छे लगते है। मोदक बनाने के लिए नारियल और गुड का इस्तेमाल किया जाता है जिसकी वजह से मोदक और भी स्वादिष्ट लगते है। अगर इस मोदक में थोड़ी इलायची मिलायी जाए तो मोदक और भी अच्छे बन सकते है।

मोदक बनाने की विधि काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। मोदक को और भी सुन्दर और आकर्षक बनाने के लिए थोड़ीसी शक्कर और मलाईदार दूध भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे घर पर बनाने के कई फायदे जैस की जब इसे घर पर बनाया जाता है तो उस वक्त इसमें कौनसी चीजे डालनी है और कितनी मात्रा में उनका इस्तेमाल करना है इन सब बातो पर ध्यान दिया जाता है।

मोदक को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें नारियल, चॉकलेट, सूजी, और मेवा भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह से मोदक बनाने से मोदक अच्छे भी बनेंगे और आने वाली गणेश चतुर्थी के लिए उपयोग में भी आयेंगे।

तो जब भी कोई मेहमान आपके यहाँ आये तो उसे भी इस तरह के मोदक बनाकर दे ताकी आपके आकर्षक और मीठे मोदक का स्वाद चखने के बाद उसे भी मालूम पड़ेगा की आप कितने अच्छे और बेहतरीन मोदक बना सकते हो। मोदक बनाने के लिए जो सामग्री चाहिए उसकी सूची निचे दी गयी है।

 

मोदक बनाने की सामग्री

नारियल – 1 कप

काजू – 20 ग्राम

बादाम – 20 ग्राम

खसखस – 5 ग्राम

गुड – आधा कप

इलायची पाउडर – 1 चमच

सूजी – आधा कप

पानी – जरुरत के हिसाब से

घी – 2 चमच

गेहू आटा – 1 कप

मैदे का आटा – आधा कप

 

मोदक बनाने की विधि

सबसे पहले एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म कर ले।

उसके बाद में एक इंडक्शन पैन लेकर उसमे नारियल को फ्राई कर ले। फ्राई कर लेने के बाद में काजू, बादाम, खसखस, गुड और इलायची पाउडर डाल दे। अब इसे अच्छा मिश्रण करके बाजु में रख दे।

आटा बनाने के लिए थोडीसी सूजी ले और उसमे थोडा पानी, घी, गेहू का आटा, मैदा, नमक मिलाकर उसका आटा बना ले।

अब उसके बाद में रोलिंग पिन की सहायता से आटे को अच्छे तरीके से रोल कर ले और बाद में आटे को शीट की तरह बना ले।

अब कटर की मदत से आटे को गोल करके काट के रखे।

जो मिश्रण पहले बनाया था उसे इस गोल आटे में डाले और उसे अच्छे से बंद करके रखे और इस तरह से उसके मोदक बना ले।

मोदक बनाने के बाद में उन्हें एयरफ्रायर में 180 डिग्री सेल्सियस पर करीब 7 से 8 मिनट तक रखे।

ऊपर जो जानकरी दी है उसके मुताबिक अगर मोदक बनाये जाए तो कोई भी बड़ी आसानी से भगवान गणेशजी के लिए मोदक बना सकता है। मोदक अन्य पदार्थ से बिलकुल अलग है क्यों की इसे बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता।

इसे कोई भी कम समय में बना सकता है। मोदक को बनाने के लिए 10 मिनट का समय भी ज्यादा है। कुछ लोग इसे सात आठ मिनट में भी बना लेते है।

You might also like

error: Content is protected !!