रनिंग स्टैमिना को कैसे बढ़ाएं / How to raise running stamina
रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के लिए अक्सर लोग सर्च करते हैं. ज्यादातर लोग रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के लिए दौड़ने के तरीके के बारे में जानना चाहते हैं. अगर आपके दौड़ने का तरीका सही नहीं है तो रनिंग स्टैमिना आपका नहीं बढ़ता है. रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के लिए कुछ खास तरीकों को अपनाया जाता है. शरीर का स्टैमिना बढ़ाने के लिए हमें रनिंग के कुछ खास तरीकों को अपनाना होता है। हम यहां रनिंग स्टैमिना बढ़ाने वाले कुछ खास तरीकों पर बात करेंगे जो दौड़ने को आसान बनाने के साथ शरीर का स्टैमिना भी बढ़ाते हैं।
दौड़ना एक विज्ञान है
रनिंग को लेकर अगर आप यह सोचते हैं कि सिर्फ दौड़ना ही है तो आप गलत हैं। क्योंकि रनिंग एक विज्ञान है। जिस तरह से आप कोई खेल खेलते हैं तो उसमें विशेष तकनीक की जरूरत होती है ठीक उसी तरह दौड़ने की भी एक विशेष तकनीक होती है। अगर आपको अपने शरीर का रनिंग स्टैमिना बढ़ाना है तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं कुछ खास बातों के बारे में जो रनिंग स्टैमिना बढ़ाती हैं।
रनिंग करते समय सिर की पोजीशन
दौड़ते वक्त अपने सिर के साथ आप खिलडवाड़ करते रहते हैं। कभी ऊपर देखते हैं तो कभी दाएं देखते हैं लेकिन यह गलत तरीका है। दौड़ते वक्त हमेशा एक सीध में सामने देखना चाहिए, जैसे आप किसी लक्ष्य के लिए आगे बढ़ रहे हैं। अगल-बगल और ऊपर नीचे करने से गर्दन के आस-पास की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। दौड़ते वक्त शरीर को आगे की तरफ हल्का छुका हुआ होना चाहिए।
रनिंग करते समय हाथों की पोजीशन
दौड़ते समय आपके हाथों की पोजीशन बहुत मायने रखती है। अगर आपके हाथों की पोजीशन ठीक नहीं रहती है तो आपकी रनिंग प्रभावित होती है। दौड़ते समय हाथों को कंधे के सामानांतर रखते हुए 90 डिग्री का कोण बनाना चाहिए। दौड़ते वक्त हाथों की चाल दौड़ की चाल के साथ मिलनी चाहिए और आगे पीछे होते रहना चाहिए।
रनिंग करते समय पैरों की पोजीशन
दौड़ते समय आपके पैर तो आगे पीछे होते रहते हैं फिर पोजीशन किस बात की यह सवाल आपके मन में आ सकता है लेकिन यह बेहद जरूरी बात है। पैरों को उठाना फिर उन्हें रखने का तरीका कैसा हो यह जानना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। दौड़ते समय सबसे पहले एड़ियों को उठाना चाहिए और पंजे पर बल देना चाहिए। रनिंग करते समय जमीन पर पैर पूरा एक साथ पड़े इस बात को जरूर ध्यान देना चाहिए।
धीरे-धीरे गति और समय बढ़ाएं
स्टैमिना बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी बात यह होती है कि आप रोजाना कितना दौड़ते हैं। अगर आप शुरुआत कर रहे हैं तो पहले धीर-धीरे दौड़ना शुरू करें। प्रत्येक सप्ताह अपनी रफ्तार और समय को बढ़ाएं। कोशिश करें कि आप अपनी दौड़ हर रोज बढ़ा सकें।
रनिंग से पहले वॉकिंग जरूरी
अगर आप रनिंग करने जा रहे हैं तो तुरंत दौड़ना शुरू न करें। रनिंग करने से पहले शरीर को गर्म करने के लिए कुछ देर तर पैदल चलें। धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करें और हर चक्कर में अपनी गति को बढ़ाते जाएं।
सप्ताह में कितने दिन दौड़ना चाहिए
यह सबसे जरूरी सवाल है क्योंकि सप्ताह में 7 दिन दौड़ना सेहत के लिए ठीक नहीं होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सप्ताह में 5 दिन की रनिंग शरीर के लिए ठीक होती है। सप्ताह में हम 2 दिन शरीर को आराम दे सकते हैं।
रनिंग स्टैमिना बढ़ाने वाले फूड
रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के लिए डाइट भी जरूरी है। अगर आपको अपना रनिंग स्टैमिना बढ़ाना है तो अपने खान-पान में जरूरी पोषक तत्वों को शामिल करना बेहद जरूरी होता है। रनिंग स्टैमिना बढ़ाने के लिए प्रोटिन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेड की संतुलित मात्रा बेहद जरूरी होती है। प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन और पर्याप्त तरल पदार्थ का सेवन रनिंग स्टैमिना बढ़ाने में मदद करते हैं।