कोकोनट भिंडी मसाला / Coconut Bhindi Masala

एक नज़र

रेसिपी : इंडियन

लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 15 से 30 मिनट

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

1 कटोरी भिंडी (कटी हुई)

1/2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

1 प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)

2 टेबलस्पून लहसुन (बारीक कटा हुआ)

1/2  टीस्पून राई

1/2  टीस्पून मेथी दाना

1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर

1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1 टीस्पून काली उड़द की दाल

1 टेबलस्पून धनिया (साबुत)

2 सूखी लाल मिर्च

6-7 करी पत्ते

2 टेबलस्पून इमली का पेस्ट

नमक स्वादानुसार

तेल जरूरत के अनुसार

पानी जरूरत के अनुसार

विधि

– सबसे पहले मीडियम आंच में पैन में तेल गरम करें.

– तेल के गरम होते ही इसमें राई, मेथी दाना और काली उड़द की दाल डालकर कुछ देर तक पकाएं.

– अब इसमें साबुत धनिया, सूखी लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छे से भूनें.

– फिर इसमें करी पत्ता और नारियल डालकर भूनें और आंच बंद कर दें.

– अब इसे एक मिक्सर में डालकर इमली के पेस्ट के साथ पीस लें.

– मीडियम आंच में एक पैन में तेल डालकर गरम करें.

 

– गरम तेल में प्याज और लहसुन डालकर अच्छे से भूनें.

– इनके भुनते ही टमाटर डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.

– अब इसमें भिंडी डालें और अच्छे से मिलाएं.

– सब्जी को ढककर लगभग 5 मिनट तक पकाएं.

– फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पिसा हुआ पेस्ट डालकर मिक्स करें.

– थोड़ा सा पानी डालकर इसे ढककर दोबारा 5 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें.

– तैयार है कोकोनट भिंडी मसाला. गर्मागर्म पराठों के साथ सर्व करें.