मध्यकालीन भारत के युद्धों की सूची / List of Wars of Medieval India
| वर्ष (कब हुआ) | युद्ध का नाम | किस–किस के बीच हुए |
| 1526 | पानीपत का प्रथम युद्ध | बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया, जिसमें बाबर की विजय हुई। |
| 1527 | खानवा का युद्ध | बाबर एवं राणा सांगा के बीच, जिसमें बाबर की विजय हुई। |
| 1528 | चंदेरी का युद्ध | बाबर और मेदिनी राय के मध्य लड़ा गया, जिसमें बाबर की विजय हुई। |
| 1529 | घाघरा का युद्ध | बाबर और महमूद लोदी के मध्य लड़ा गया, जिसमें बाबर की विजय। |
| 1532 | दौराह का युद्ध | इस युद्ध में हुमायूँ ने महमूद लोदी को पराजित किया। |
| 1539 | चौसा का युद्ध | यह युद्ध हुमायूँ एवं शेरशाह सूरी के मध्य लड़ा गया, जिसमें शेरशाह विजयी हुआ। |
| 1540 | कन्नौज में बिलग्राम का युद्ध | यह युद्ध हुमायूँ एवं शेरशाह सूरी के मध्य लड़ा गया, जिसमें शेरशाह विजय हुआ और हुमायूँ पूर्णतया परास्त। |
| 1555 | मच्छीवाडा का युद्ध | यह युद्ध हुमायूँ एवं अफगान सालार खाँ के मध्य के हुआ, जिसमें हुमायूँ की विजय। |
| 1555 | सरहिन्द का युद्ध | यह युद्ध हुमायूँ और सिकंदरशाह के बीच हुआ, जिसमें हुमायूँ की विजय हुई। |
| 1556 | पानीपत का द्वितीय युद्ध | यह युद्ध अकबर एवं हेमू के बीच हुआ, जिसमें अकबर विजयी हुआ। |
| 1565 | तालीकोटा का युद्ध | इस युद्ध में बहमनी साम्राज्य के चार मुस्लिम राज्यों ने सम्मिलित रूप से विजयनगर साम्राज्य को हराया इस युद्ध को बन्नीहट्टी के युद्ध के नाम से भी जाना जाता है। |
| 1576 | हल्दीघाटी का युद्ध | यह युद्ध अकबर के सेनापति मानसिंह और राणा प्रताप के बीच लड़ा गया, जिसमें राणा प्रताप हार और मुगलों की जीत हुई। |
| 1600 | अहमदनगर का युद्ध | यह युद्ध अकबर की सेना और गोंडवाना की रानी चांदबीबी के मध्य हुआ, जिसमें अकबर की विजय हुई। |
| 1601 | असीरगढ़ का युद्ध | यह युद्ध अकबर और मियां बहादुर के मध्य हुआ, जिसमें अकबर विजयी हुआ। |
| 1658 | धरमत का युद्ध | यह युद्ध औरंगजेब और दारा शिकोह के मध्य लड़ा गया, जिसमें औरंगजेब की विजय हुई। |
| 1658 | सामूगढ़ का युद्ध | यह युद्ध औरंगजेब और दारा शिकोह के मध्य लड़ा गया, जिसमें औरंगजेब की पुन: विजय हुई। |