मध्यकालीन भारत के युद्धों की सूची / List of Wars of Medieval India

वर्ष (कब हुआ) युद्ध का नाम किस–किस के बीच हुए
1526 पानीपत का प्रथम युद्ध बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच लड़ा गया, जिसमें बाबर की विजय हुई।
1527 खानवा का युद्ध बाबर एवं राणा सांगा के बीच, जिसमें बाबर की विजय हुई।
1528 चंदेरी का युद्ध बाबर और मेदिनी राय के मध्य लड़ा गया, जिसमें बाबर की विजय हुई।
1529 घाघरा का युद्ध बाबर और महमूद लोदी के मध्य लड़ा गया, जिसमें बाबर की विजय।
1532 दौराह का युद्ध इस युद्ध में हुमायूँ ने महमूद लोदी को पराजित किया।
1539 चौसा का युद्ध यह युद्ध हुमायूँ एवं शेरशाह सूरी के मध्य लड़ा गया, जिसमें शेरशाह विजयी हुआ।
1540 कन्नौज में बिलग्राम का युद्ध यह युद्ध हुमायूँ एवं शेरशाह सूरी के मध्य लड़ा गया, जिसमें शेरशाह विजय हुआ और हुमायूँ पूर्णतया परास्त।
1555 मच्छीवाडा का युद्ध यह युद्ध हुमायूँ एवं अफगान सालार खाँ के मध्य के हुआ, जिसमें हुमायूँ की विजय।
1555 सरहिन्द का युद्ध यह युद्ध हुमायूँ और सिकंदरशाह के बीच हुआ, जिसमें हुमायूँ की विजय हुई।
1556 पानीपत का द्वितीय युद्ध यह युद्ध अकबर एवं हेमू के बीच हुआ, जिसमें अकबर विजयी हुआ।
1565 तालीकोटा का युद्ध इस युद्ध में बहमनी साम्राज्य के चार मुस्लिम राज्यों ने सम्मिलित रूप से विजयनगर साम्राज्य को हराया इस युद्ध को बन्नीहट्टी के युद्ध के नाम से भी जाना जाता है।
1576 हल्दीघाटी का युद्ध यह युद्ध अकबर के सेनापति मानसिंह और राणा प्रताप के बीच लड़ा गया, जिसमें राणा प्रताप हार और मुगलों की जीत हुई।
1600 अहमदनगर का युद्ध यह युद्ध अकबर की सेना और गोंडवाना की रानी चांदबीबी के मध्य हुआ, जिसमें अकबर की विजय हुई।
1601 असीरगढ़ का युद्ध यह युद्ध अकबर और मियां बहादुर के मध्य हुआ, जिसमें अकबर विजयी हुआ।
1658 धरमत का युद्ध यह युद्ध औरंगजेब और दारा शिकोह के मध्य लड़ा गया, जिसमें औरंगजेब की विजय हुई।
1658 सामूगढ़ का युद्ध यह युद्ध औरंगजेब और दारा शिकोह के मध्य लड़ा गया, जिसमें औरंगजेब की पुन:  विजय हुई।