नवरात्रि पर बनाएं साबूदाना खिचड़ी / Make sabudana khichadi on Navaratri

एक नज़र

कितने लोगों के लिए :2

समय : 5 से 15 मिनट

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

आधा कप साबूदाना

एक आलू

एक छोटी कटोरी मूंगफली

तीन हरी मिर्च बारीक कटी हुई

नमक स्वादानुसार

दो बड़ा चम्मच घी

पानी (साबूदाना भिगोने के लिए)

सजावट के लिए

एक बड़ा चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

विधि

– सबसे पहले साबूदाने को धोकर 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.

– ध्यान रखें कि पानी की मात्रा साबूदाने के बराबर ही हो.

– आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.

– मीडियम आंच में एक कड़ाही में घी डालकर मूंगफली फ्राई कर प्लेट में निकाल लें.

– इसके बाद इसी कड़ाही में हरी मिर्च और आलू फ्राई करें.

– फिर इसमें थोड़ा सा नमक डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट के लिए ढककर पकाएं.

– अब इसमें साबूदाना डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर पकाएं और आंच बंद कर दें.

– तैयार है साबूदाना खिचड़ी. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.

You might also like

error: Content is protected !!