
हमारे देश में धार्मिक लोग बहुत हैं और आजकल तो हर कोई उपवास करता हैं खास कर मेरी माताजी, बहने और वे वही घिसेपिटे उपवास के व्यंजन खाकर पक जाते हैं, तो आईये आज हम आपके लिए कुछ अलग और मीठी उपवास की काजूअंजीर बर्फी बनाने की विधि लाये हैं जिसे बनाईये और अपने भगवान को प्रसन्न कीजिये.
मेवे की बर्फी बनाने की सामग्री
काजू –
केसर लेयर के लिए:
1) 1 कप काजू पाउडर आधा कप शक्कर,
2) 1/4 टीस्पून केसर, सिल्वर वर्क.
काजू लेयर के लिए:
1) 1 कप काजू पाउडर, आधा कप शक्कर,
2) 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर.
ड्रायफ्रूट्स लेयर के लिए:
1) डेढ़ कप मिक्स ड्रायफ्रूट्स (पिस्ता, बादाम, अखरोट, किशमिश आदि) बारीक कटे हुए,
2) 40 ग्राम मावा, आधा कप काजू पाउडर,
3) 1/4 टीस्पून इलायची पाउडर,
4) 1 टीस्पून शहद.
मेवे की बर्फी बनाने की विधि
आधा कप शक्कर में पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें. इसमें 1 कप काजू पाउडर व केसर मिला लें. छोटी लोई बनाकर दो प्लास्टिक पेपर के बीच में रखकर मोटी रोटी जैसा बेलकर एक तरफ़ रख दें. काजू-केसर की लेयर तैयार है.पहली लेयर की तरह ही शक्कर की चाशनी बना लें. इलायची व काजू पाउडर मिला लें, दो प्लास्टिक पेपर के बीच में रखकर बेल लें. काजू की लेयर तैयार है.तीसरी लेयर के लिए एक कड़ाही में मावा डालकर धीमी आंच पर भून लें. इसमें ड्रायफ्रूट्स, काजू पाउडर, इलायची व शहद मिलाकर गोली बना लें और प्लास्टिक पेपर के बीच रखकर रोटी जैसा बेल लें.अब पहले काजू की पतली लेयर लें. उस पर पहले ड्रायफ्रूट्स की लेयर और आखिर में काजू-केसर की लेयर रखें. ऊपर से सिल्वर की वर्क लगाकर टुकड़ों में काट लें.