मुंह के छाले कारण लक्षण व घरेलु उपचार / Mouth ulcers due to symptoms and home remedies

मुंह में छाले होना एक बहुत आम बात है, लेकिन इसके होने पर इन्सान का बुरा हल हो जाता है| वो ना ढंग से खा पी पता है ना ही बोल पाता है| ये छाले दिखने में सफ़ेद व आजू बाजु से लाल होते है| ये ज्यादातर गाल के पीछे, होंठ, जीभ के नीचे ना मुंह के उपरी हिस्सों में होते है| कई लोगों मुहं के छालों से हर थोड़े दिन में परेशान होते, सही ढंग से इलाज ना होने के कारण बार बार उन्हें ये समस्या हो जाती है|

मुंह के छाले का कारण लक्षण व घरेलु उपचार

 

मुंह के छाले के प्रकार

 

मेजर ulcer – इस तरह के छाले गहरे व बड़े होते है, जो अधिक समय लेते है ठीक होने के लिए, एवं ठीक होने के बाद भी ये अपने निशान छोड़ जाते है| ये मुंह के कई हिस्सों में एक साथ हो जाते है जिससे तकलीफ बढ़ जाती है|

माइनर ulcer – ये छोटे होते है एवं इसमें दर्द भी कम होता है, जो जल्दी ही ठीक हो जाते है|

मुंह के छाले होने के कारण (Mouth ulcer causes / muh ke chale Karan) –

वैसे छाले का कोई सही कारण नहीं पता है, तनाव भी ulcer का एक कारण है|

पाचनतंत्र का ख़राब होना

ज्यादा तेल मसाले मिर्ची वाले भोजन का सेवन करना

अनुवांशिक

हार्मोन का बदलाव

विटामिन B की कमी

खाते समय दांत से गाल काट लेना

सिगरेट अधिक पीना

खट्टी चीजों का अधिक सेवन करना|

मुंह के छाले होने के लक्षण –

मुंह में फुंसी जैसा हो जाना, जहाँ पर लगातार दर्द बना रहता है|

मुंह के अंदर कटा हुआ सा महसूस होना

कई बार बुखार भी आ जाता है|

मुंह में सुजन

मुंह के छाले का घरेलु उपचार (Mouth ulcer home remedy / muh ke chale gharelu nuskhe) – मुंह के छाले का भी घरेलु उपचार मौजूद है, जिसे अपना कर आप इस समस्या से आसानी से निदान पा सकते है| छाले कई बार पीछा ही नहीं छोड़ते है और बार बार होते है, ऐसे में हर बार दवाइयों का सहारा लेना ठीक नहीं, हम आपको कुछ घरेलु उपचार बता रहे है जिसे आप आसानी से अपना कर बिना किसी नुकसान के ये समस्या हल कर सकते है|

नारियल का दूध – छाले में नारियल का दूध बहुत आराम देता है| यह दर्द को कम करता है|

1 चम्मच दूध में थोड़ी सी शहद मिलाएं व छाले वाले हिस्से में इससे मसाज करें, दिन में 3-4 बार ऐसन करें आराम मिलेगा|

इसके अलावा आप ताजे नारियल के दूध से मुहं में कुल्ला करें, आराम मिलेगा|

धना – यह एक आयुर्वेदिक उपचार है, जो जल्दी आराम देता है, और जड़ से छाले दूर करता है|

1 कप पानी में 1 चम्मच धना डालकर उबाल लें| इसे छानकर ठंडा कर लें|

अब इस पानी से कुल्ला करें|

रोज दिन में 2-3 बार यह प्रक्रिया दुहरायें|

बेकिंग सोडा – अगर आपको मुहं के छाले किसी एसिडिक चीज जैसे नीम्बू, संतरा खाने से हुआ है तो बेकिंग सोडा ऐसें में आराम देता है| ये मुहं में अगर इन्फेक्शन या बैक्टीरिया हो गया है तो भी दूर करता है|

1 चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनायें| इसे छाले में लगायें| दिन में कई बार यह करें|

इसके अलावा आप सीधे बकिं सोडा को छाले पर लगा सकते है|

टिप – बेकिंग सोडा लगाने से थोड़ी जलन होती है, इसलिए ध्यान से उपयोग करें|

शहद – शहद छाले में आराम देता है इसे लगाने से काफी आराम मिलता है|

आप शहद को एक कॉटन में लें और इसे छाले में लगायें|

आप इसी तरह ग्लिसरीन भी लगा सकते है| इससे छाले में ठंडक मिलती है|

एलोवेरा – यह नेचुरल तरीका है, जो कभी भी कही भी उपयोग में लाया जा सकता है| एलोवेरा gel या जूस को छाले में लगायें इससे दर्द कम होता है और छाले जल्दी दूर होते है| इसमें antibactiriya propertie होती है जो सारे बैक्टीरिया दूर करता है|

तुलसी – तुलसी के पत्ते बहुत जल्दी छाले से आराम दिलाते है| मुहं की जुडी सारी बीमारियों को ये दूर करता है|

4-5 तुलसी पत्ते धो लें|

इसे धीरे धीरे चबाएं और थोडा पानी भी पियें|

सुबह व शाम दिन में 2 बार ऐसा करें| छाले दूर हो जायेंगे| इससे मुहं की दुर्गंध की परेशानी भी हल हो जाती है|

बर्फ – छाले के दर्द में बर्फ बहुत आराम देता है| जब भी ऐसा लगे की छाले हो रहे है, बर्फ से सिकाई करें| छाले में पहले ही आराम मिल जायेगा|

हल्दी – हल्दी सबसे अची anticeptic है, जो सब तरह के घाव में रामवाण की तरह कार्य करती है| हल्दी का उपयोग छाले के इलाज में भी होता है|

1 ग्लास गुनगुने पानी में ½ चम्मच हल्दी डालें|

अब इस पानी से कुल्ला करें|

आप दिन में कई बार इस प्रक्रिया को दोहराएँ| जल्द आराम मिलेगा|

अमरुद – अमरुद भी छाले में आराम देता है| इसके रस को आप छाले में लगायें आराम जल्दी मिलेगा|

धनिया – धना की तरह धनिया की पत्ती भी छाले में आराम देती है| आप पत्ती व उसके तने को पीस कर रस निकाल लें, अब इसे कॉटन में लेकर छाले में लगायें| जल्दी छाले की समस्या हल हो जाएगी|

कुछ अन्य उपाय –

ब्रश हमेशा मुलायम वाला उपयोग करें|

छाले जब हो तब सादा खाना खाएं|

पानी अधिक पियें|

छाले की समस्या पेट से जुड़ी होती है इसलिए जितना हो सके अपने पाचन को सही रखें|

तम्बाकू सिगरेट का सेवन बंद कर दें|

आप B काम्प्लेक्स दवाई ले सकते है|

मुंह के छाले का इलाज आप घर पर कर सकते है, लेकिन अगर आपकी समस्या काफी लम्बे समय से बनी हुई है, और आपकी तकलीफ कम नहीं हो रही है तो आप डॉक्टर को जरुर दिखाएँ| समस्या बड़ी हो जाये उसके पहले उसका सही इलाज जरुरी है| यहाँ मैंने अपनी जानकारी के अनुसार कुछ तरीके बताये, अगर आपके पास भी ऐसी समस्या के घरेलु उपचार है तो आप हमारे साथ शेयर करें| लोगों के सामने आपकी बात शेयर करने में हमें ख़ुशी होगी|

You might also like

error: Content is protected !!