पास्ता कटलेट / Paasta Katalet

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

कितने लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 30 मिनट से 1 घंटा

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

2 टेबस्पून बटर

2 टेबस्पून मैदा

2 कप नूडल्स (उबले हुए)

1 प्याज स्लाइस किया हुआ

2 कप दूध

1/4 कप हरी और लाल शिमला मिर्च

1/2 टीस्पून काली मिर्च

2-3 लौंग

नमक स्वादानुसार

1/4 कप चीज (कद्दूकस किया हुआ)

2 अंडे

1/2 कप ब्रेड का चूरा

तेल जरूरत के अनुसार

विधि

– सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में बटर को पिघलाएं.

– अब इसमें मैदा डालकर अच्छे से मिला लें.

– फिर इसमें प्याज और दूध डालकर अच्छे से चलाएं.

– शिमला मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक और लौंग डालकर अच्छे से मिक्स कर 1-2 मिनट तक पकाएं.

– इसके बाद इसमें उबले हुए नूडल्स और चीज डालकर पकाएं और आंच बंद कर दें.

– अब इसे एक प्लेट में निकालकर सेट होने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें.

 

– तय समय के बाद इसे निकालें और कटलेट के आकरा में काट लें.

– हर एक पीस को मैदे से कोट जरूर करें.

– अब एक छोटे बाउल में अंडा फोडकर इसमें नमक मिलाएं.

– इसी बीच मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.

– कटलेट को अंडे के घोल में डिप कर ब्रेड के चूरे में लपेटकर तेल में डालें.

– कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें.

– तैयार है पास्ता कटलेट. सर्विंग प्लेट में निकालकर इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.