पनीर मखनी / Paneer Makhanee

एक नज़र

रेसिपी : इंडियन

लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 15 से 30 मिनट

मील टाइप : वेज, लंच, डिनर

आवश्यक सामग्री

एक कटोरी पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)

एक प्याज (टुकड़ों में कटा हुआ)

लहसुन की 4 कलियां (बारीक कटी हुई)

दो टमाटर (टुकड़ों में कटे हुए)

एक छोटा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट

काजू 6

एक तेजपत्ता

एक दालचीनी का टुकड़ा

दो छोटी इलायची

आधा छोटा चम्मच कसूरी मेथी

एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आधा छोटा चम्मच चीनी

नमक स्वादानुसार

2 बड़ा चम्मच मलाई (क्रीम)

मक्खन या तेल जरूरत के अनुसार

सजावट के लिए

1 बड़ा चम्मच बारीक कटा हरी धनिया

विधि

– मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गरम करें.

– तेल के गरम होते ही इसमें जीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, और छोटी इलायची डालकर भूनें.

– अब इसमें प्याज, लहसुन और काजू डालकर पकाएं.

– जब प्याज का रंग हल्का सुनहरा हो जाए तो पैन में टमाटर, लाल मिर्च और नमक डालें.

– टमाटर के सॉफ्ट होते ही इसमें कसूरी मेथी और एक कप पानी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.

– अब आंच बंद कर दें. प्याज-टमाटर का मिश्रण ठंडा कर इसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.

– इसके बाद दोबारा एक पैन में तेल गर्म करें.

 

– तेल के गरम होते ही इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.

– अब पैन में प्याज-टमाटर का पेस्ट डालकर चलाएं. फिर इसमें एक कप पानी और चीनी डालें.

– ग्रेवी को ढककर तब तक पकाएं जब तक यह तेल न छोड़ने लगे.

– कुछ देर बाद ढक्कन हटाकर ग्रेवी में पनीर डालकर मिक्स करें.

– ऊपर से मलाई (क्रीम) डालकर आंच बंद कर दें.

– तैयार है पनीर मखनी. हरे धनिये से गार्निश कर रोटी के साथ सर्व करें.

You might also like

error: Content is protected !!