
एक नज़र
लोगों के लिए : 2 – 4
समय : 15 से 30 मिनट
टाइप : वेज, पार्टी
आवश्यक सामग्री
तीन कप मैदा
दो आलू (उबले हुए)
एक चौथाई कप दही
एक छोटी कटोरी दूध
चुटकीभर नमक
तेल जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार
विधि
– सबसे पहले उबले हुए आलुओं को छीलकर अच्छे से मैश कर लें.
– एक परात में मैदा लें. मैदे में आलू, दही, एक बड़ा चम्मच तेल, नमक और दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें.
– अब मैदे में धीरे-धीरे पानी डालते हुए इसे सॉफ्ट गूंद लें और ढककर सेट होने के लिए रख दें.
– तय समय के बाद मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
– इसी बीच गूंदे हुए आटे की लोइयां तोड़कर इसे या तो गोलाकार में या ओवल शेप में बेल लें.
– तेल के गरम होते ही भटूरे डालकर तल लें.
– तैयार हैं आलू भटूरे. छोले और अचार के साथ सर्व करें.