आलू पुदीना पराठा / Potato mint Paraatha

एक नज़र

लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 15 से 30 मिनट

टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

दो आलू (उबले हुए)

एक कटोरी पुदीने की पत्ती (बारीक कटी हुई)

एक कप आटा

एक कप मैदा

दो प्याज (बारीक कटा हुआ)

एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर

एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर

नमक स्वादानुसार

तेल पराठा सेंकने के लिए

पानी आटा गूंदने के लिए

सजावट के लिए

एक छोटा चम्मच हरा धनिया

विधि

– सबसे पहले एक परात में आटा, मैदा, नमक और घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

– अब इसमें धीरे-धीरे कर पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंदें.

– दूसरी ओर स्ट्फिंग बनाने के लिए एक बाउल में आलू को अच्छे से मैश करें.

– अब इसमें प्याज, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.

– अब गूंदे हुए आटे की लोइयां बना लें.

– लोई को गोलाकार में बेलकर इसके बीचों-बीच आलू का भरावन भरकर पोटली बनाएं.

– अब लोई को हल्के हाथों से दोबारा बेल लें.

– मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.

– तवे के गरम होते ही रोटी को दोनों तरफ से हल्का सेंकें.

– अब दोनों तरफ तेल लगाकर इसका पराठा सेंक लें. इसी तरह से सभी पराठें सेंक लें.

– तैयार है आलू पुदीना पराठा. पराठों पर ऊपर से हरा धनिया डालकर अचार और दही के साथ सर्व करें.