रबड़ी के मालपुए / Rabadee Ke Maalapue

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन,

कितने लोगों के लिए : 2 – 4

समय : 15 से 30 मिनट

कैलोरी : 4400मील

टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

1/2 लीटर दूध

250 ग्राम मावा\खोया

150 ग्राम मैदा

250 ग्राम शक्कर

तलने के लिए घी

2 कप पानी

कड़ाही

विधि

– दूध को एक बर्तन में गर्म कर लें.

– जब दूध हल्का गर्म हो जाए तो आंच से उतार लें.

– इस दूध में मावा और मैदा डालकर अच्छी तरह फेंटकर मिला लें. ध्यान रखें कि इसमें गुठलियां न पड़ें.

– इस मिश्रण को स्टील वाली छलनी से छान लें.

– एक बर्तन में शक्कर और 2 कप पानी डालकर एक तार की चाशनी बना लें.

– चाशनी बनने में 12 से 15 मिनट लगेगा.

– कड़ाही में घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.

– जब घी गर्म हो जाए तो इसमें एक बूंद घोल डालकर जांच लें. घी के गर्म होने पर घोल का बूंद तुरंत फूलकर ऊपर आ जाएगा.

– अब घी में अलग-अलग जगह एक-एक चम्मच घोल डालें.

– जब पुए ऊपर आ जाएं तो पलटकर सुनहरा होने तक तल लें.

– इन पुओं को निकालकर चाशनी में डालते जाएं.

– इसी तरीके से बाकी पुए भी तैयार बना लें.

– पुओं को 5-7 मिनट तक चाशनी में डालने के बाद निकाल लें.

– तैयार रबड़ी मालपुआ को गर्मागर्म सर्व करें और खाएं.