राजस्थानी डिश मेथी की लौंजी / Rajasthani dish fenugreek root

एक नज़र

रेसिपी क्विज़ीन : इंडियन

कितने लोगों के लिए : 2 – 4

समय : सिर्फ 20 मिनट

मील टाइप : वेज

आवश्यक सामग्री

आधा कटोरी मेथी दाना (पानी में भिगोया हुआ)

आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा

एक चौथाई छोटा चम्मच हींग

दो सूखी लाल मिर्च

दो लौंग

दालचीनी का एक टुकड़ा

आधा कप गुड़

आधा कप चीनी

एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक बड़ा चम्मच धनिया-जीरा पाउडर

एक बड़ा चम्मच किशमिश

एक छोटा चम्मच अमचूर

नमक स्वादानुसार

तेल जरूरत के अनुसार

विधि

– सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.

– तेल के गरम होते ही जीरा, हींग, सूखी लाल मिर्च, लौंग और दालचीनी डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें.

– इनके भुनते ही मेथी का पानी निथारकर मेथी दाना डालें.

– अब इसमें पानी, गुड़, चीनी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया-जीरा पाउडर, अमचूर, नमक और किशमिश डालकर एक सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें.

– पूरी तरह से भाप के निकल जाने के बाद इसका ढक्कन खोलें.

– दोबारा आंच जलाकर इसे लगभग 5 मिनट और पकाएं.

– तय समय के बाद आंच बंदकर इसे पूरी तरह से ठंडा कर लें.

– तैयार है मेथी की लौंजी. गर्मागर्म रोटियों के साथ सर्व करें.

You might also like

error: Content is protected !!