पर्यायवाची – भाग 16 / Synonyms – Part 16

छतरी– छत्र, छाता, छत्ता।

छली– छलिया, कपटी, धोखेबाज।

छवि– शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा।

छानबीन– जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण।

छैला– सजीला, बाँका, शौकीन।

छँटनी– कटौती, छँटाई, काट-छाँट।

छटा– शोभा, सौंदर्य, छवि, सुंदरता, प्रकाश, झलक, आभा, चमक, खूबसूरती।

छल– दगा, दगाबाजी, ठगी, फरेब, कपट, धोखा, धूर्त्तता, धोखेबाजी, चकमा, कुटयोजना।

छाछ– मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी।

छाती– सीना, वक्ष, वक्षस्थल, उर, उरोज, कुच, पयोधर, वक्षस्थल।

छींटाकशी– ताना, व्यंग्य, फब्ती, कटाक्ष।

छुटकारा– मुक्ति, छूट, निस्तार, विमोचन, विमुक्ति, मोक्ष, मोचन, रिहाई, निजात।

छेरी– बकरी, छागी, अजा।

छोर– सीमा, पराकोटि, अत्यंत, अंत, नोक, कोर, किनारा, सिरा।

छलना– कपट करना, धोखा देना, चकमा देना, बेवकूफ बनाना, आँख में धूल झोंकना, परिहार करना, ठगना, उल्लू बनाना, वंचित करना, दगा देना।

छाप– ठप्पा, साँचा, मुहर, चिन्ह, निशान, असर, प्रभाव।

छाया– छाँह, छाँव, परछाई, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, साया, प्रतिच्छाया।

छिछला– अल्पबुद्धि, अल्पमति, तुच्छ, ओछा, उथला, कम गहरा, हल्का।

छिछोरापन– ओछापन, क्षुद्रता, तुच्छता, लघुता, नीचता।

छिद्र– छेद, रंध्र, सूराख, बिल, गड्ढ़ा, कोटर।

छिन्न-भिन्न- टूटा-फूटा, तितर-बितर, बिखरा, छितराया हुआ, अस्त-व्यस्त।

छीछालेदर– दुर्गति, दुर्दशा, फजीहत, किरकिरी।

छुट्टी– अवकाश, फुर्सत, रुखसत, विश्राम, विराम, कार्यनिवृत।

छूट– मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, सुविधा, सहूलियत, ढील, कटौती।

छोह– ममता, स्नेह, प्रेम, दया, कृपा, अनुग्रह।

इन्हें भी देखें