
टंकार– टंकोर, ध्वनि, झनकार।
टकराना– टक्कर खाना, भिड़ना, चोट खाना, लड़ जाना, ठोकर खाना।
टका– सिक्का, रुपया, धन, द्रव्य।
टक्कर– ठोकर, मुठभेड़, भिडंत, समाघात, धक्का, संघर्ष, बराबरी, सामना, घाटा, हानि।
टपकना– चूना, झरना, रिसना, स्रावित होना।
टहलना– सैर-सपाटा, घूमना, भ्रमण करना, चलना, फिरना।
टाँकना– लगाना, नत्थी करना, जोड़ना, सिलाई करना, अटकाना, जोड़ना।
टाँका– सिलाई, सीवन, चिप्पी, जोड़।
टाँग अड़ाना– हस्तक्षेप करना, बेजा पैर फैलाना, रोड़ा अटकाना, विघ्न डालना, प्रतिरोध उत्पन्न करना।
टालना– अनसुनी करना, बहाना बनाना, बात बनाना, टालमटोल करना।
टालमटोल– हीला-हवाला, आनाकानी, बहाना।
टिकट– प्रवेशपत्र, प्रमाणपत्र, अधिकार पत्र।
टिकना– बसना, रहना, ठहरना, रुकना, थमना, अड़ना।
टिकाऊपन– अनश्वरत्व, स्थिरता, चिर-स्थायित्व, स्थायित्व, टिकाव।
टिका हुआ– अवलंबित, सहारा लिए हुए।
टिमटिमाना– झिलमिलाना, चमचमाना, जगमगाना।
टीकाकार– भाष्यकार, व्याख्याता, कुंजीकार, वृत्तिकार, वृत्तकार, व्याख्याकार, समालोचक।
टीमटाम– ठाठबाट, धूमधाम, दिखावा, बनाव, सिंगार, प्रदर्शन।
टीस– शूल, पीड़ा, वेदना, कसक, चुटकी, ऐंठन, चुभन, कष्ट, दर्द, तकलीफ।
टुकड़ा– अंश, खंड, भाग, हिस्सा, विभाग।
टूटा– खंडित, भग्न, क्षत-विक्षत, दुबला, कमजोर, निर्धन, दीन, गरीब।
टेढ़ा– कुटिल, टेढ़ा-मेढ़ा, घुमावदार, अटपटा, पेंचीदा, जटिल, कठिन, मुश्किल।
टोकरी– झाँपी, झपोली, डलिया, चँगेरी, खाँची।
टोला– मुहल्ला, टोली, पुर, कूचा, उपनगरी, कालोनी।
टोहना– टोह लेना, पता लगाना, खोजना, ढूँढ़ना, अनुसंधान करना।
टक्कर– मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला।
टहलुआ– नौकर, सेवक, खिदमतगार।
टाँग– पाँव, पैर, टंक।
टीका– तिलक, चिह्न, दाग, निशान, प्रभावशाली व्यक्ति, युवराज, व्याख्या, टिप्पणी, धब्बा।
टोना– टोटका, जादू, यंत्रमंत्र, लटका।
टंटा– झगड़ा, लफ़ड़ा, पचड़ा, झंझट, उपद्रव, दंगा, फ़साद, तकरार, प्रपंच।
टसुआ– अश्क, अश्रु, आँसू।
टहनी– डाल, डाली, वृंत, उपशाखा, प्रशाखा।
टहल– सेवा, परिचर्या, खिदमत, सुश्रूषा।
टेर– बुलावा- गुहार, पुकार, आह्वान।