पर्यायवाची – भाग 6 / Synonyms – Part 6

ऊँचा- तुंग, उच्च, बुलंद, उर्ध्व, उत्ताल, उन्नत, ऊपर, शीर्षस्थ, उच्च कोटि का, बढ़िया, अच्छा, चोटी का, गगनस्पर्शी।
ऊँचाई- बुलंदी, उठान, उच्चता, तुंगता, बुलन्दी।
ऊँचा करना- उन्नत करना, उत्थित करना, ऊपर उठाना।
ऊँट- करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया।
ऊखल- ओखली, उलूखल, कूँडी।

ऊसर- अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्या, भूमि।
ऊधम- उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।
ऊँघ- तंद्रा, अर्द्ध-निद्रा, झपकी, ऊँघाई।
ऊँघना- झपकी लेना, तंद्रिल होना, तंद्राभिभूत होना, अलसाना, सुस्त पड़ना, पलक मारना, निद्रालु होना, अर्द्धनिद्रित होना, औंघाना, झपकी।
ऊधम- उत्पात, उपद्रव, दंगा, फ़साद, हुल्लड़, हंगामा, होहल्ला, धमाचौकड़ी।
ऊल-जलूल- अव्यवस्थित, बेढंगा, बेतुका, बेमेल, अक्रमिक, अविचारित, अस्तव्यस्त।
ऊष्मा- तपन, गर्मी, ताप, जलन।

इन्हें भी देखें

You might also like

error: Content is protected !!