विटामिन डी की कमी के लक्षण / Vitamin D deficiency symptoms

विटामिन डी शरीर के लिए अत्‍यावश्‍यक विटामिन है। इसकी कमी होने से शरीर को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद महिलाओं में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। पर उन्‍हें इस बात का पता ही नहीं चल पाता। अगर आपको भी ऐसा महसूस होता है, तो इन लक्षणों से जान सकते हैं कि कहीं आप में भी तो इस जरूरी विटामिन की कमी तो नहीं।

समझें इसकी अहमियत
दुनिया भर की जनसंख्या का 50 फीसदी विटामिन डी की कमी की समस्या से जूझ रहा है। हर किसी को नियमित रूप से रोज कम से कम 10 से 20 माइक्रोग्राम विटामिन डी की जरूरत होती है। हाल ही में सामने आई एक स्टडी के अनुसार इस जरूरी विटामिन की कमी होने से शरीर कई बीमारियां की चपेट में आ जाता है। इन्हीं में से एक है ब्रेस्ट कैंसर। जिससे ब्रेस्ट कैंसर की संभावना भी बढ़ जाती है।

इन वजहों से होती है विटामिन डी की कमी
ज्यादा समय घर के अंदर ही बिताना, बंद कमरों में काम करना।
ऐसी जगह रहना जहां धूप या सूरज की रोशनी कम हो।
जरूरत से कहीं ज्यादा सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना। ऐसा करने से सूरज की किरणें त्वचा तक पहुंच ही नहीं पाती।
अधिक प्रदूषण वाले वातावरण में रहना।
आहार में लापरवाही।
ये हो सकते हैं लक्षण
इसकी कमी के कारण जांघों, पेल्विस और हिप्स में दर्द होता है।

हर समय थकान महसूस करना। मन चिड़चिड़ा हो जाना।
हड्ड‍ियों में दर्द और कमजोरी महसूस होना। इसके अलावा शरीर के अलग-अलग हिस्सों की मांसपेशि‍यों में लगातार दर्द भी इसका एक लक्षण है।
तनाव में रहना भी विटामिन डी की कमी का एक लक्षण हो सकता है। आमतौर पर औरतों में विटामिन डी की कमी से डिप्रेशन या स्ट्रेस की समस्या ज्यादा होती है।
बाल झड़ना, टूटना।
चोट लगने पर उसके भरने में काफी अधिक समय लगना।
विटामिन डी की कमी का असर आपके मूड पर होता है।
विटामिन डी की कमी का असर सेरोटोनिन हार्मोन पर पड़ता है। जो मूड स्विंग्स की समस्या पैदा करती है।
विटामिन डी की बहुत ज्यादा कमी होने पर जरा सी चोट लगने पर भी उसके भरने में बहुत समय लगता है।
ये हैं विटामिन डी के स्रोत
आप विटामिन डी सीधा सूरज की किरणों से ले सकते हैं। इसके साथ ही साथ आप खाने में विटामिन डी से भरपूर चीजें शामिल कर विटामिन डी की कमी दूर कर सकते हैं। इनमें फैटी फिश जैसे टूना, मेकरेल, सेलमॉन, अंडे का सफेद भाग, सोया मिल्क शामिल हैं। इसके अलावा डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही आदि, मशरूम, अनाज, चीज संतरे का जूस को भी डाइट में शामिल किया जाना चाहिए।

You might also like

error: Content is protected !!