13 अप्रैल – आज का इतिहास (13 April – Today’s History)
विश्व एवं भारतीय इतिहास में 13 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 13 April in World and Indian history)
हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 13 अप्रैल को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारत व विश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 13 अप्रैल का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 13 अप्रैल को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।
भारतीय इतिहास में 13 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 13 April in Indian history)
भारतीय इतिहास में 13 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
- 1648 – लाल किले का निर्माण पूरा हुआ।
- 1699 – सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की।
- 1890 – भारत की पहली फिल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म।
- 1919 – अमृतसर के जलियांवाला बाग (Jallianwala Bagh) में नृशंस हत्याकांड हुआ। ब्रिटिश जनरल डायर ने जलियांवाला बाग में सभा कर रहे निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाईं जिसमें सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 379 लोग मारे गए तथा 1200 से अधिक घायल हुए।
- 1939 – भारत में अंग्रजों के साथ हथियारबंद संघर्ष के लिए हिंदुस्तानी लाल सेना (इंडियन रेड आर्मी) का गठन हुआ।
- 1952 – स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र शुरू हुआ।
- 1973 – फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी (Balraj Sahni) का निधन।
- 1978 – देश का पहला ध्वजवाहक जहाज आईएनएस दिल्ली सेवामुक्त हुआ।
- 1984 – भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में पाकिस्तान को 58 रनों से हराकर पहली बार एशिया कप जीता।
- 1984 – कश्मीर में सियाचिन ग्लेशियर पर कब्जे के लिए सशस्त्र बलों का अभियान भारतीय सेना ने शुरू किया तथा भारत ने दुनिया के सबसे ऊंचे युद्ध के मैदान पर तिरंगा फहराया।
- 1994 – नई दिल्ली में एस्केप का स्वर्ण जयंती सत्र सम्पन्न हुआ।
- 2000 – लारा दत्ता मिस यूनिवर्स चुनी गई।
- 2005 – विश्वनाथन आनन्द चौथी बार ‘विश्व शतरंज चैम्पियन’ बने।
- 2007 – भारत-रूस कूटनीतिक सम्बन्ध के 60 वर्ष पूरे हुए।
- 2008 – उत्तर प्रदेश के नगर निगम के 18 हज़ार कर्मचारियों के लिए 50% मंहगाई भत्ते को वेतन में विलय करने को फ़ैसला किया।
- 2008 – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमण्डल का विस्तार किया।
- 2010 – गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग ने कंप्यूटर पर हिन्दी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए इससे जुड़ी सभी समस्याओं का हल एक जगह उपलब्ध करवा दिया है।
- 2010 – भारत के गृह राज्य मंत्री अजय माकन ने केंद्रीय हिन्दी प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार किए गए ‘हिन्दी शब्द संसाधन’ के इंटरनेट और पुस्तक दोनो संस्करण का लोकार्पण किया।
- 2018 – 65वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई। श्रीदेवी सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार।
- 2019 – राष्ट्र ने जलियांवाला बाग नरसंहार के एक सौ वर्ष पूरे होने पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिटिश उच्चायुक्त ने गहरा खेद जताया।
- 2019 – समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर भारत और आसियान के बीच सहमति।
- 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के बीच वर्चुअल शिखर वार्ता हुई।
- 2020 – अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र ने संयुक्त रूप से कोलैबकैड की शुरूआत की।
- 2020 – लॉकडाउन 2 की घोषणा से पहले दूरदर्शन ने लॉन्च किया डीडी रेट्रो चैनल, सिर्फ पुराने सीरियल होंगे प्रसारित।
- 2021 – श्री सुशील चन्द्रा ने 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यभार संभाला
- 2021 – सीसीआई ने अडाणी पोर्ट और विशेष आर्थिक क्षेत्र लिमिटेड को गंगावरम पोर्ट लिमिटेड की 89.6 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी।
- 2021 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रायसीना डायलॉग के 6वें संस्करण का उद्घाटन किया।
विश्व इतिहास में 13 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 13 April in World history)
विश्व इतिहास में 13 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
- 1735 – सम्राट सकुरामाची जापान के सिंहासन पर बैठाया गया।
- 1742 – डबलिन में न्यू म्यूजिक हॉल में पहली बार जॉर्ज फ्रेडरिक हैंडल के वाद्यवृंद “मसीहा” का प्रदर्शन किया।
- 1759 – फ्रांसीसी बर्गन की लड़ाई में यूरोपीय सहयोगियों को हराया
- 1772 – वॉरेन हेस्टिंग्स ईस्ट इंडिया कंपनी की बंगाल समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
- 1796 – इटली की जंग में नेपोलियन ने आस्ट्रिया को हराया।
- 1796 – अमेरिका में पहला हाथी भारत से लाया गया।
- 1842 – पहला एंग्लो-अफगान युद्ध: जेलालाबाद में पहला ब्रिटिश-अफगान युद्ध लड़ा गया जिसमे ब्रिटिश सेना विजयी हुई।
- 1849 – हंगरी को गणराज्य बनाया गया।
- 1870 – न्ययॉर्क में मैट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट की स्थापना हुई।
- 1902 – जेम्स सी. पेनी ने केमरेरर, वायोमिंग में अपना पहला स्टोर खोला था.
- 1919 – कोरिया गणराज्य की अनंतिम सरकार की स्थापना की गई थी.
- 1919 – पेरिस में शान्ति सम्मेलन का उद्घाटन ।
- 1919 – बेनिटो मुसोलिनी द्वारा इटैलियन फ़ासिस्ट पार्टी की स्थापना।
- 1922 – तंजानिया के राष्ट्रपति जूलियस नायरर का जन्म हुआ था.
- 1922 – मैसाचुसेट्स में सभी सरकारी कार्यालय को महिलाओं के लिए खोल दिया गया था.
- 1924 – ग्रीक में हुए जनमत संग्रह में युनानी गणतंत्र की स्थापना को मंजूरी दी गई थी.
- 1941 – तत्कालीन सोवियत संघ और जापान के बीच शांति संधि हुई।
- 1943 – राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के जन्म की 200 वीं वर्षगांठ पर वाशिंगटन, डी.सी. में जेफरसन मेमोरियल समर्पित किया गया था.
- 1944 – न्यूजीलैंड और सोवियत संघ के बीच राजनयिक संबंध स्थापित किए गए थे.
- 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध: जर्मन सैनिकों ने गार्डेलेगेन, जर्मनी में 1,000 से अधिक राजनीतिक और सैन्य कैदियों को मार दिया था.
- 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध: सोवियत और बल्गेरियाई सेना ने वियना पर कब्जा किया था.
- 1945 – द्वितीय विश्व युद्ध के अंतिम महीनों में ऑस्ट्रिया पर संयुक्त सेना का अधिकार हो गया।
- 1953 – सीआईए के निदेशक एलन ड्यूलस ने दिमाग नियंत्रण कार्यक्रम प्रोजेक्ट एमकेअल्ट्रा की शुरूआत की थी.
- 1960 – दुनिया की पहली उपग्रह नेविगेशन प्रणाली ट्रांजिट 1-बी की संयुक्त राज्य अमेरिका ने शुरुआत की थी.
- 1960 – फ्रांस सहारा मरूस्थल में परमाणु बम का परीक्षण करने वाला चौथा देश बना।
- 1970 – चन्द्रमा की यात्रा पर रवाना हुए अमेरिकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 के र्इंधन टैंक में विस्फोट हुआ।
- 1974 – वेस्टर्न यूनियन (नासा और ह्यूजेस एयरक्राफ्ट के साथ सहयोग) ने संयुक्त राज्य के पहले वाणिज्यिक भौगोलिक संचार उपग्रह, वेस्टार 1 को लॉन्च किया था.
- 1975 – एक दक्षिणपंथी गुट ‘फ़लेन्जिस्ट’ के बंदूक धारियों ने लेबनान की राजधानी बेरुत में 17 फ़लस्तीनियों की हत्या कर दी।
- 1975 – लेबनान में फ़िलिस्तीनी शरणार्थियों की एक बस पर चरमपंथी फ़्लांजिस्टों के आक्रमण के साथ ही गृह युद्ध आरंभ हो गया।
- 1976 – फिनलैंड में आधुनिक इतिहास में घातक आकस्मिक आपदा, लापुआ गोला बारूद फैक्ट्री में 40 कार्यकर्ता विस्फोट में मर गए थे.
- 1980 – अमेरिका ने मास्को में हो रहे ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का बहिष्कार किया।
- 1987 – पुर्तगाल और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जिनमें मकाऊ को 1999 में चीन लौटा दिया गया था.
- 1992 – पूरे शिकागो लूप में बाढ़ आने की वजह से शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड बिल्डिंग और शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज को बंद कर दिया गया था.
- 1994 – विश्व भर के बच्चों के शोषण से संघर्ष हेतु 112 नोबेल पुरस्कार विजेताओं द्वारा ‘चाइल्ड राइट वर्ल्डसाइट’ संगठन का गठन।
- 1997 – अमरीका के गोल्फ़ खिलाड़ी एल्ड्रिक टाइगर वुड्स 21 साल की उम्र में यूएस मास्टर्स चैंपियनशिप जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।
- 2001 – विमान चालकों के लौटने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका का चीन के प्रति रुख़ सख्त।
- 2002 – शांति के प्रति एलटीटीई प्रमुख वी. प्रभाकरण की प्रतिबद्धता का संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्वागत किया।
- 2003 – एल.टी.टी.ई. ने टोकियो सहायता सम्मेलन का बहिष्कार किया।
- 2004 – एन्टीगुआ में ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के विरुद्ध खेलते हुए 400 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली।
- 2008 – चीन के लिपोनिंग प्रान्त के हुलुदाओ शहर में एक कोयले की खान में हुए विस्फोट में 14 खदान कर्मियों की मौत।
- 2009 – एंड्रयू हुसी वेबकॉमिक होमस्टॉक का पहला पेज प्रकाशित किया गया था.
- 2010 – दुनिया के लगभग 50 देशों ने अगले चार सालों में संवेदनशील परमाणु सामग्री को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लक्ष्य का संकल्प लिया। रूस और अमेरिका ने 68 टन प्लूटोनियम को नष्ट करने के समझौते पर हस्ताक्षर किया।
- 2013 – पाकिस्तान के पेशावर में एक बस में धमाके से 8 लोगों की मौत।
- 2014 – बुब्बा वास्टन, अमेरिकी गोल्फर, ने 2014 में लगातार दूसरी बार मास्टर टूर्नामेंट जीता।
- 2015 – चेक राजनेता वीट जेडली का ने क्रोएशिया और सर्बिया के बीच भूमि के एक पैच पर माइक्रोनिएशन लिबरलैंड की घोषणा की।
- 2017 – अमेरिका ने नंगेर प्रांत और अफगानिस्तान में सबसे बड़ा गैर-परमाणु हथियार को छोड़ दिया था.
- 2019 – पाकिस्तान में सीनेट की एक समिति ने आतंकवादियों और प्रतिबंधित गिरोहों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर गृह मंत्रालय से रिपोर्ट मांगी।
13 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on April 13)
- 1813 – स्वाति तिरुनल – त्रावणकोर, केरल के महाराजा तथा दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक।
- 1881 – भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे हैरी ग्राहम हैग (Harry Graham Haig) का जन्म हुआ था.
- 1890 – भारत की पहली फिंल्म ‘श्रीपुंडलीक’ का निर्माण करने वाले फिल्मकार दादासाहब तोरणे का जन्म हुआ।
- 1895 – वसंत रामजी खनोलकर को वी आर खानोलकर के नाम से जाना जाता था जो एक भारतीय रोगविज्ञानी थे।
- 1898 – हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक चन्दूलाल शाह (Chandulal Shah) का जन्म हुआ था.
- 1922 – तंजानिया के राष्ट्रपति रहे जूलियस नायरर का जन्म हुआ।
- 1925 – भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध गीतकार वर्मा मलिक (Verma Malik) का जन्म हुआ था.
- 1939 – सीमस हेनी आयरलैण्ड कवि
- 1940 – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और लेखिका नजमा हेपतुल्ला (Najma Heptulla) का जन्म हुआ था.
- 1956 – सुनील अरोड़ा – भारत के 23वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त।
- 1975 – ऋतु करीधल – भारत की महिला वैज्ञानिक।
- 1992 – जेट ट्रावोल्टा संयुक्त राज्य अमेरिका अभिनेत्री
13 अप्रैल को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 13 April)
- 1963 – भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का निधन हुआ था.
- 1973 – फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी (Balraj Sahni) का निधन हुआ था.
- 1982 – बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल एक भारतीय राजनेता ( संसद के सदस्य रहे ) व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मंडल आयोग के निर्माता / अध्यक्ष रहे।
- 2020 – भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई का निधन।
- 2020 – पूर्व केंद्रीय मंत्री एम.वी. राजशेखरन का निधन।
- 2021 – झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य और भाजपा नेता साइमन मरांडी का हृदय गति रूकने से निधन हुआ।
- 2021 – एशियाई खेल 1958 के रजत पदक विजेता सदस्य बलबीर सिंह जूनियर का निधन हुआ।
13 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (13 April Important Events and Festivities)
- जलियांवाला बाग़ हत्याकांड स्मृति दिवस
- खालसा पंथ स्थापना दिवस
- सियाचिन दिवस (38वां)।
- राज्य सूचना आयोग स्थपना दिवस।
- International FND (Functional Neurological Disorder) Awareness Day
- रेल सप्ताह – भारत (Rail Week – India)(10 से 16 अप्रैल)
कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।