14 अप्रैल – आज का इतिहास (14 April – Today’s History)

विश्व एवं भारतीय इतिहास में 14 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 14 April in World and Indian history)

हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 14 अप्रैल को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारत व विश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 14 अप्रैल का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 14 अप्रैल को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।

भारतीय इतिहास में 14 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 14 April in Indian history)

भारतीय इतिहास में 14 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1659 – औरंगजेब ने दिल्ली पर हुकूमत की लड़ाई में दारा को हराया।
  • 1891 – भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) का जन्म हुआ।
  • 1944 – आज़ाद हिंद फ़ौज के सैनिक कर्नल शौकत अली मलिक ने पहली बार भारतीय ज़मीन में भारत का झंडा फहराया था।
  • 1944 – बंबई बंदरगाह पर हुए भयंकर विस्फोट में लगभग 300 लोग मारे गए और दो करोड़ पाउंड की क्षति हुई (1944 में मुम्बई बंदरगाह में अकस्मात आग लग जाने के कारण 66 अग्निशमन कर्मी वीरगति को प्राप्त हुए थे। इन शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने व अग्नि से बचाव के उपाय बताने के लिए देशभर में अग्निशमन दिवस मनाया जाता है।)।
  • 1962 – भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंत्रक एम. विश्वेश्वरैया (Mokshagundam Srinivasa Shastry Vishveshwarayya) का निधन।
  • 1995 – भारत चौथी बार एशिया कप चैंपियन बना। शाहजाह में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को हराया।
  • 2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहासिक समझौता किया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की।
  • 2008 – किर्लोस्कर ब्रदर्स को दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) की कोडरमा ताप विद्युत परियोजना से 166 करोड़ 77 लाख रुपये का आर्डर मिला।
  • 2008 – 40 वर्ष बाद भारत व बांग्लादेश के बीच सम्बन्धों को मज़बूत बनाने के लिए मैत्री एक्सप्रेस (Maitree Express) कोलकाता और बांग्लादेश की राजधानी ढाका से एक दूसरे देश के लिए रवाना हुई।
  • 2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफ़ान में 123 लोगों की मृत्यु हो गई।
  • 2011 – राष्ट्रीय सुरक्षा सूचकांक (एनएसआई) द्वारा हाल ही में किए सर्वेक्षण में भारत को दुनिया का पांचवा सर्वाधिक शक्तिशाली देश माना गया। सूची में अमेरिका को पहले तथा चीन दूसरे स्थान पर है। जापान और रूस को क्रमश: तीसरा और चौथा स्थान मिला है। कार्य-कुशल जनसंख्या के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, चीन पहले स्थान पर है। रक्षा की दृष्टि से भारत चौथी महाशक्ति है।
  • 2019 – एक आर.टी.आई के जवाब में RBI का खुलासा: मोदी सरकार में बैंकों के डूब गए रुपए 5. 55 लाख करोड़।
  • 2020 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने राष्‍ट्र को संबोधित करते हुए देश में लॉकडाउन अगले महीने की तीन तारीख तक बढ़ाने का फैसला किया।
  • 2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COVID-19 के खिलाफ लड़ने के लिए “सप्तपदी” (सात मंत्र)का शुभारंभ किया।
  • 2021 – अटल नवाचार मिशन और नीति आयोग ने आज दसॉ सिस्‍टम्‍स फाउण्‍डेशन के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।
  • 2021 – असम में बोहाग बिहु पक्षी गणना (Bohag Bihu Bird Count) शुरू हुई।

विश्व इतिहास में 14 अप्रैल की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 14 April in World history)

विश्व इतिहास में 14 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1434 – फ्रांस के विश्वविख्यात सेंट पीटर कैथेड्रल की आधारशिला रखी गई।
  • 1611 – टेलीस्कोप शब्द का पहली बार प्रयोग इटली के वैज्ञानिक फेडेरिको सेसी ने किया।
  • 1736 – तस्कर एंड्रयू विल्सन के निष्पादन के बाद एडिनबर्ग में निजी दंगे हुए, जब शहर के गार्ड कप्तान जॉन पोर्टियस ने अपने लोगों को भीड़ पर आग लगाने का आदेश दिया। पोर्टरी को बाद में गिरफ्तार किया गया।
  • 1775 – पहली बीजावृत्तिवादी संगठन का आयोजन फिलाडेल्फिया, अमेरिका में हुआ।
  • 1809 – नेपोलियन ने बावारिया की लड़ाई में बगआस्ट्रिया को शिकस्त दी।
  • 1814 – नेपोलियन को राजगद्दी से हटाया गया।
  • 1834 – व्हिग पार्टी को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के सीनेटर हेनरी क्ले द्वारा नामित किया गया।
  • 1849 – यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।
  • 1865 – अमरीका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन के ‘फोर्ड थियटर’ में उस समय गोली मार दी गई, जब वो ‘आवर अमेरिकन कज़िन’ नाटक देख रहे थे।
  • 1871 – कनाडा ने डॉलर, सेंट और मिल्स के रूप में मुद्रा का संप्रदाय निर्धारित किया।
  • 1872 – सैन फ्रांसिस्को बार एसोसिएशन का आयोजन किया गया।
  • 1900 – पेरिस विश्व प्रदर्शनी खुली।
  • 1912 – विलासिता और शान ओ शौकत से भरपूर टाइटेनिक जहाज समुद्र में सफर करते समय एक हिमखंड से टकराकर यह डूब गया। जबकि टाइटेनिक को इस तरह से तैयार किया गया था कि वो कभी डूबेगा ही नहीं।
  • 1916 – इम्पीरियल जर्मन सेना ने उत्तरी तट पर हमले से बचाने के लिए तटीय रक्षा के उच्चायुक्त की स्थापना की।
  • 1919 – ऑस्ट्रिया के साशक को देश निकाला देकर स्वीटजरलैंड भेज दिया गया था।
  • 1927 – पहली वोल्वो कार प्रीमियर गॉटेनबर्ग, स्वीडन में लांच हुआ था।
  • 1939 – अमेरिकी लेखक जॉन स्टाइनबेक की नोवल को पहली बार वाइकिंग प्रेस ने प्रकाशित किया था।
  • 1941 – द्वितीय विश्व युद्ध: जर्मन जनरल इर्विन रोमेल ने टोब्रक पर हमला किया था।
  • 1945 – फ्रेज़ेयथ की कमान: 4 कनाडाई (बख्तरबंद) डिवीजन ने मेजर जनरल क्रिस्टोफर वोक्स के आदेश पर जानबूझकर जर्मन शहर फ्रिसॉयथ को नष्ट कर दिया था।
  • 1954 – ऐशूरिन बेवन ने ब्रिटिश लेबर पार्टी के ‘छाया कैबिनेट’ से इस्तीफा दिया।
  • 1970 – अमरीकी अंतरिक्ष यान अपोलो 13 में धमाका हुआ। हांलाकि 17 अप्रैल, 1970 को अपोलो 13 सफलतापूर्वक धरती पर वापस लौट आया।
  • 1980 – आयरन मेडेन का पहला आत्म-शीर्षक एल्बम आयरन मेडेन प्रकाशित किया गया।
  • 1981 – पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।
  • 1988 – तत्कालीन सोवियत संघ, अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ। जिसके तहत सोवियत संघ को अफ़गानिस्तान से अपने सैनिकों को हटाना था।
  • 1988 – यूएसएस शमूएल बी रॉबर्ट्स ने ऑपरेशन अर्नेस्ट विल के दौरान फारस की खाड़ी में खदान पर हमला किया था।
  • 1991 – जॉर्जिया गणराज्य सोवियत संघ से स्वतंत्रता की घोषणा के बाद राष्ट्रपति पद का परिचय हुआ था।
  • 1995 – यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा।
  • 1999 – मलेशिया के अपदस्थ उपप्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष क़ैद की सज़ा।
  • 1999 – ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में सबसे खराब प्राकृतिक आपदा में 2.3 बिलियन अमरीकी डालर के नुकसान हुआ था।
  • 2000 – रूस की संसद ने संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस के बीच ‘स्टार्ट-2’ परमाणु शस्त्र कटौती संधि का अनुमोदन किया।
  • 2002 – अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में मुकदमें का सामना कर रहे सर्बियाई नेता का निधन।
  • 2002 – देश के सैन्य द्वारा गिरफ्तार किए जाने के दो दिनों बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज कार्यालय वापस लौटे थे।
  • 2003 – बगदाद में अमेरिकी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था।
  • 2003 – इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन पश्चिमी तट से कुछ यहूदी बस्तियाँ हटाने पर सहमत।
  • 2004 – अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने ईराक को दूसरा वियतनाम न बनने देने की घोषणा की।
  • 2005 – ओरेगन के सुप्रीम कोर्ट ने एक साल पहले मल्टानॉम काउंटी द्वारा समलैंगिक जोड़े के विवाह लाइसेंस जारी किया था।
  • 2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू।
  • 2008 – पुरातत्वविदों ने मिस्र के सिनाई प्राय:द्वीप से रोमन सम्राट वेलेन्स के काल के प्राचीन सिक्के बरामद करने का दावा किया।
  • 2010 – चीन के किगगाई में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया, इस आपदा में लगभग 2700 लोग मारे गए।
  • 2013 – सोमालिया के मोगादिशु में आतंकवादी हमले में 20 मरे।
  • 2014 – इस्लामी संगठन बोको हराम ने नाइजीरिया में चिबोक स्थित एक बोर्डिंग स्कूल से 275 लड़कियों का अपहरण कर लिया। इसकी दुनियाभर में भर्त्सना हुई।
  • 2019 – लीबियाई संघर्ष में 120 से ज्यादा की मौत, करीब 600 घायल : रिपोर्ट।
  • 2019 – नेपाल: हवाईअड्डे पर खड़े हेलिकॉप्टर से टकराया विमान, दो की मौत, पांच घायल।
  • 2021 – विश्‍व बैंक ने बांग्‍लादेश को कोविड महामारी से निपटने के लिए एक अरब डॉलर की वित्‍तीय सहायता दी।

14 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on April 14)

  • 1891 – भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव रामजी आंबेडकर (Bhimrao Ramji Ambedkar) का जन्म हुआ था।
  • 1862 – प्रभाशंकर पाटनी – गुजरात के प्रमुख सार्वजनिक कार्यकर्त्ता थे।
  • 1907 – स्वाधीनता सेनानी पूरन चन्द जोशी का जन्म हुआ था।
  • 1919 – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध पार्श्वगायिका शमशाद बेगम (Shamshad Begum) का जन्म हुआ था।
  • 1920 – राजस्थान की प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी का जन्म हुआ था।
  • 1922 – प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार, शास्त्रीय गायक और सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का जन्म हुआ था।
  • 1940 – कवि एवं साहित्यकार अवतार एनगिल का जन्म हुआ था।
  • 1954 – ललिता वकील – हिमाचल प्रदेश की शिल्पकार व सामाजिक कार्यकर्ता।
  • 1957 – के. सिवन – भारत के अन्तरिक्ष वैज्ञानिक।

14 अप्रैल को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 14 April)

  • 1859 – अपने व्यवसाय से अत्यंत धनी बने, दानवीर जमशेद जी जीजाभाई का निधन हुआ था।
  • 1950 – बीसवीं सदी के महान् संत और समाज सेवक रमण महर्षि का निधन हुआ था।
  • 1962 – भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय अभियंता एवं राजनयिक मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया (Mokshagundam Srinivasa Shastry Vishveshwarayya) का निधन हुआ।
  • 1963 – हिन्दी के एक प्रमुख साहित्यकार राहुल सांकृत्यायन (Rahul Sankrityayan) का निधन हुआ था।
  • 1986 – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक नितिन बोस (Nitin Bose) का निधन हुआ था।
  • 2013 – रामा प्रसाद गोयनका (Rama Prasad Goenka) – आरपीजी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष एमेरिटस थे।
  • 2013 – प्रतिवादि भयंकर श्रीनिवास – भारत के एक अनुभवी नेपथ्यगायक थे।
  • 2021 – पूर्व निर्वाचन आयुक्त जी वी जी कृष्णमूर्ति का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते निधन हुआ।

14 अप्रैल के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (14 April Important Events and Festivities)

  • डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती
  • अग्निशमन सेवा दिवस व अग्निशमन सेवा सप्ताह – भारत (Fire Service Week – India)- 14 अप्रैल 1945 से शुरू – (14 से 20 अप्रैल)
  • रेल सप्ताह – भारत (Rail Week – India)(10 से 16 अप्रैल)
  • राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) की छठी वर्षगांठ
  • भगवान श्री महावीर की जयंती (जैन)
  • ब्लैक डे (साउथ कोरिया)
  • विश्व चगास रोग दिवस (World Chagas Disease Day)
  • विश्व एयरोनॉटिक्स और ब्रह्माण्ड विज्ञान दिवस (World Aeronautics and Cosmology Day)

कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

You might also like

error: Content is protected !!