23 अगस्त – आज का इतिहास (23 August – Today’s History)

विश्व एवं भारतीय इतिहास में 23 अगस्त की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 23 August in World and Indian history)

हमारे इतिहास में आज के दिन यानि 23 अगस्त को बहुत सी महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक घटनायें हुई हैं जो भारतविश्व के इतिहास में अहम् स्थान रखती हैं। भारत और विश्व इतिहास में 23 अगस्त का अपना ही एक खास महत्व है, क्योकि इस दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गईं हैं। इन घटनाओं में से कुछ ऐसी महत्वपूर्ण घटनायें भी होंगी जिन्होंने अपने वर्तमान समय और भविष्य को काफी प्रभावित किया होगा। आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन यानी 23 अगस्त को क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं।

भारतीय इतिहास में 23 अगस्त की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 23 August in Indian history)

भारतीय इतिहास में 23 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1944 – भारतीय फिल्मों की मशहूर हिरोइन सायरा बानो का जन्म हुआ।
  • 1947 – वल्लभ भाई पटेल देश के उप प्रधानमंत्री नियुक्त किये गये।
  • 1986 – बम्बई के शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया।
  • 1995 – देश का पहला सेलुलर फोन कलकत्ता (अब कोलकाता) में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया।
  • 2001 – पूनिया हत्याकान्ड जिसमें भारतीय राजनेता रेलू राम पूनिया और उनके परिवार के सात सदस्यों की 2001 में सामूहिक हत्या हुई थी।
  • 2008 – झारखण्ड के मुख्यमंत्री मधुकोड़ा ने 2008 में अपने पद से इस्तीफा दिया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने 2008 में प्रदेश महिला आयोग में 16 सदस्यों को नामित किया।
  • 2012 – राजस्थान में 2012 को भारी बारिश से 30 लोगों की मौत हुई।

विश्व इतिहास में 23 अगस्त की महत्वपूर्ण व् ऐतिहासिक घटनाएँ (Important and Historical events of 23 August in World history)

विश्व इतिहास में 23 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:

  • 1456 – जर्मनी के योहानेस गुटेनबर्ग ने पहले आधुनिक छापेखाने में बाइबिल की पहली प्रति छापी।
  • 1762 – फ़्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म हुआ।
  • 1821 – मेक्सिको ने आजादी की घोषणा की।
  • 1839 – ब्रिटेन ने 1839 में चीन के साथ युद्ध में हांगकांग पर कब्जा किया।
  • 1914 – जापान द्वारा 1914 में जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा।
  • 1922 – तुर्की ने 1922 को एफ्योन में ग्रीक ताकतों के खिलाफ बड़े पैमाने पर हमले आरंभ कीए।
  • 1922 – स्पेन के खिलाफ मोरक्को में 1922 को विद्रोह हुआ।
  • 1939 – तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के के बीच गैर-आक्रामकता संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
  • 1942 – स्टलिन्ग्रेड युद्ध की सबसे भयावह लड़ाई सोवियत संघ और जर्मनी के मध्य हुई।
  • 1947 – युनान के राष्ट्रपति दिमित्रियो मैक्सिमोज ने 1947 में त्यागपत्र दे दिया।
  • 1960 – विश्व का सबसे बड़ा मेंढ़क (3.3 किलो) पकड़ा गया।
  • 1976 – चीन में भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
  • 1979 – ईरान की सेना ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला।
  • 1990 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने तीन अक्टूबर को एक होने की घोषणा की।
  • 1990 – इराक के सरकारी टेलीविजन पर 1990 में सद्दाम हुसैन के पश्चिम बंदियों के साथ दिखाए जाने के कारण काफी बवाल हुआ।
  • 1990 – आर्मेनिया ने 1990 में स्वतंत्रता की घोषणा की।
  • 1993 – सन् 2000 के ऐतिहासिक ओलंपिक खेलों की मेजबानी आस्ट्रेलियाई नगर सिडनी को 1993 में सौंपी गई।
  • 1997 – अमेरिका के मिसीसिपी यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर को चार साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द हुआ।
  • 1999 – इजरायल और फिलीस्तीन के बीच मान्यता सम्बन्धी मुद्दों पर पुन बातचीत शुरु हुई।
  • 2002 – संयुक्त राज्य अमरीका ने 2002 में मिसाइल रक्षा प्रणाली का परीक्षण रोका, इटली ने पाकिस्तान में वाणिज्य दूतावास बन्द करने की धमकी दी।
  • 2003 – ब्राजील में अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट होने से कम से कम 21 लोग मारे गए।
  • 2003 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार बनाए रखने की घोषणा की।
  • 2004 – अमेरिका के जस्टिन गैटलिन 2004 में 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर पृथ्वी के सबसे तेज धावक बने। चिली के निकोलस मासु ने अमेरिका के मार्डी फ़िश को हराकर ओलम्पिक पुरुष एकल टेनिस का स्वर्ण पदक जीत लिया।
  • 2006 – आस्ट्रिया की नताशा काम्पुश अपहरणकर्ता वोल्फगांग प्रिकलोपिल के बंधन से 2006 में आठ साल बाद भागने में सफल रही।
  • 2007 – यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की 30 पांडुलिपियाँ शामिल की गईं।
  • 2007 – पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाकिस्तान के पूर्व मुख्यमंत्री नवाज शरीफ़ को स्वदेश वापसी की अनुमति दी।
  • 2011 – चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया तथा उनके मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
  • 2012 – अमेरिका ने मैक्सिकन सीमा पर हीलियम से भरे निगरानी गुब्बारों का परीक्षण किया।
  • 2013 – लेबनान के त्रिपोली में मस्जिद पर हुये हमले में 50 लोग मारे गए।

23 अगस्त को जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति (Famous people born on August 23)

  • 1762 – फ्रांस के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार आंद्रे शनीये का जन्म 1762 को हुआ था।
  • 1872 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और आंध्रा राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री टी. प्रकाशम का जन्म 1872 को हुआ था।
  • 1875 – स्वतंत्रता सेनानी एवं चंपारण सत्याग्रह के प्रमुख लोगों में से एक राजकुमार शुक्ल का जन्म 1875 में हुआ।
  • 1918 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि गोविंद विनायक करंदीकर (विंदा करंदीकर) का जन्म 1918 में हुआ।
  • 1922 – बेसबॉल खिलाड़ी जॉर्ज केल का जन्म 1922 में हुआ।
  • 1923 – कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ का जन्म हुआ था।
  • 1927 – नीदरलैण्ड लेखक डिक ब्रुना का जन्म हुआ था।
  • 1943 – भारतीय महिला चिकित्सक रीता फारिया का जन्म हुआ था।
  • 1944 – प्रसिद्ध हिंदी फ़िल्म अभिनेत्री सायरा बानो का जन्म 1944 को हुआ था।
  • 1955 – नौवीं लोकसभा के सदस्य सुखदेव नंदाजी काले का जन्म 1955 को हुआ था।
  • 1972 – भारतीय राजनीतिज्ञ टी. प्रकाशम का जन्म हुआ था।
  • 1983 – भारतीय अभिनेत्री गौहर खान का जन्म हुआ था।
  • 1988 – भारतीय अभिनेत्री वाणी कपूर का जन्म हुआ था।
  • 1989 – भारतीय अभिनेत्री आशा नेगी का जन्म हुआ था।

23 अगस्त को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन (Famous Persons Death on 23 August)

  • 1975 – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन का निधन हुआ था।
  • 1994 – भारत की प्रसिद्ध महिला तैराक आरती साहा का निधन हुआ था।
  • 1994 – भारतीय महिला खिलाड़ी आरती साहा गुप्ता का निधन हुआ था।

कृपया ध्यान दें – यद्धपि इस लेख को तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी किसी घटना, तिथि, जगह या व्यक्ति के नाम में त्रुटि के लिए वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

You might also like

error: Content is protected !!